एक्सप्लोरर

मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो जल्द होगी शुरू, जानें किराए से लेकर टाइमिंग तक सबकुछ

Mumbai First Underground Metro: मेट्रो के पहले फेज में प्रतिदिन साढ़े छह लाख यात्रियों की यात्रा करने की क्षमता है. ट्रेन संचालन के लिए 48 चालक होंगे, जिनमें 10 महिलाएं शामिल हैं.

Mumbai First Underground Metro: मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो जल्द शुरू होने वाली है. एक्वा लाइन के पहले फेज में ट्रेन का परिचालन सुरक्षा मंजूरी मिलते ही आरे कॉलोनी से बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) के बीच ये मेट्रो चलाई जाएगी. आइए जानते हैं इसकी टाइमिंग क्या होगी और इसमें कितना किराया वसूला जाएगा.

आरे कॉलोनी और बीकेसी के बीच 12.5 किमी लंबा मेट्रो मार्ग, 33.5 किमी लंबी कोलाबा-सीप्ज-आरे मेट्रो लाइन- 3 का हिस्सा है. मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एमएमआरसी) के प्रबंध निदेशक अश्विनी भिड़े ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मेट्रो लाइन-3 पर जल्द ट्रेन का परिचालन शुरू होगा, क्योंकि अब महज मेट्रो रेलवे सेफ्टी कमिश्नर (सीएमआरएस) की मंजूरी मिलनी बाकी है.

उन्होंने कहा कि इसके लिए दो मंजूरियों की जरूरत थी, जिसमें से उन्हें रोलिंग स्टॉक (मेट्रो ट्रेन) के लिए पहले ही मंजूरी मिल चुकी है, जबकि रेल लाइन के लिए आवेदन स्वीकृति मिलनी बाकी है.

पहले फेज में कहां से कहां चलेगी मेट्रो
अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, कोलाबा-सीप्ज-आरे के बीच 33.5 किलोमीटर लंबे भूमिगत मेट्रो 'कोरिडोर' में से 12.5 किलोमीटर लंबे आरे कॉलोनी से बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स मार्ग का उद्घाटन अक्टूबर के पहले सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राज्य में अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के साथ करने की संभावना है. भिड़े ने कहा कि इस पर लगभग 93 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और कोलाबा से आरे के बीच पूरी लाइन मार्च या मई 2025 तक संचालित होने की संभावना है.

ये होगी टाइमिंग
अश्विनी भिड़े ने कहा कि उन्होंने आरे और बीकेसी के बीच आठ जोड़ी ट्रेन के जरिये रोजाना 96 फेरे लगाने की योजना बनाई है. यह सेवा सुबह साढ़े छह बजे से रात साढ़े 10 बजे तक उपलब्ध कराई जाएगी. सिर्फ रविवार को पहली सेवा सुबह साढ़े छह बजे के बजाय आठ बजे से शुरू होगी.

इतना होगा किराया
उन्होंने कहा कि इस लाइन पर न्यूनतम किराया 10 रुपये और अधिकतम 50 रुपये होगा और कोलाबा-सीप्ज-आरे कॉरिडोर के पूरी तरह से संचालित होने पर अधिकतम किराया 70 रुपये होगा. कॉरिडोर के पहले फेज में प्रतिदिन साढ़े छह लाख यात्रियों की यात्रा करने की क्षमता है. भिड़े ने बताया कि ट्रेन संचालन के लिए 48 चालक होंगे, जिनमें 10 महिलाएं शामिल हैं.

ये भी पढ़ें

MVA में 70 फीसदी सीटों पर बनी बात, कांग्रेस, शरद पवार और उद्धव ठाकरे अब बनाएंगे ये रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel Iran War: जालना से कांग्रेस के सांसद कल्याण काले दुबई में फंसे, परिवार ने क्या कहा?
ईरान-इजरायल युद्ध: जालना से कांग्रेस के सांसद कल्याण काले दुबई में फंसे, परिवार ने क्या कहा?
राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उद्धव ठाकरे को दिया बड़ा ऑफर, अब फैसले पर टिकी नजर?
राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उद्धव ठाकरे को दिया बड़ा ऑफर, अब फैसले पर टिकी नजर?
Rajya Sabha Election : राज्यसभा चुनाव को लेकर आदित्य ठाकरे का बड़ा बयान, 'MVA में कोई...'
राज्यसभा चुनाव: आदित्य ठाकरे का बड़ा बयान, 'MVA में कोई गतिरोध नहीं, हमें मिले एक सीट'
दोस्तों ने 14 साल के लड़के की कर दी हत्या, शव को तालाब फेंककर बोले- डूब कर मर गया, ऐसे खुली पोल
दोस्तों ने 14 साल के लड़के की कर दी हत्या, शव को तालाब फेंककर बोले- डूब कर मर गया, ऐसे खुली पोल

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
Embed widget