एक्सप्लोरर

Mumbai-Goa Highway: कब तक पूरा हो जाएगा मुंबई-गोवा हाईवे का काम? केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दी जानकारी

Mumbai Goa Highway: गडकरी ने कहा- मुंबई-गोवा हाईवे कोंकण में 66 पर्यटन स्थलों को जोड़ता है. इससे विकास को बहुत बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने कहा कि यह प्रसिद्ध क्षेत्र से फलों का जल्द परिवहन भी सुनिश्चित करेगा.

Mumbai-Goa National Highway: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने कहा कि मुंबई-गोवा राजमार्ग (Mumbai-Goa Highway) का काम इस साल दिसंबर तक पूरा हो जाएगा, जिससे राज्य के कोंकण क्षेत्र में विकास को बड़ी गति मिलेगी. गुरुवार (30 मार्च) केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री गडकरी ने पलास्पे-इंदुपुर राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य मार्गों को पक्का करने के लिए पनवेल में आयोजित ‘भूमि पूजन’ समारोह के दौरान यह बात कही. उन्होंने कहा कि ठेकेदार की समस्याओं, भूमि अधिग्रहण, मंजूरियों जैसे मुद्दों के कारण राज्य के कोंकण क्षेत्र में कई काम रुके हुए हैं.

मुंबई-गोवा हाइवे का किया हवाई निरीक्षण
नितिन गडकरी ने मुंबई-गोवा हाईवे का हवाई निरीक्षण भी किया. जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है. यह हाइवे कोंकण में 60 से अधिक पर्यटन स्थलों को जोड़ता है. इसके बनने से इन पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान हो जाएगी. हाइवे के निर्माण में देरी के लिए उन्होंने उन ठेकेदारों को दोषी ठहराया जिन्हें 2011 में हाइवे के निर्माण का ठेका दिया गया था.

गडकरी ने की मोरबे-करंजदे सड़क की घोषणा
इस दौरान गडकरी ने 13,000 करोड़ रुपये की लागत से मोरबे-करंजदे सड़क के निर्माण की भी घोषणा की. यह सड़क जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह से होकर जाएगी और मुंबई तथा दिल्ली के बीच की दूरी को घटाकर 12 घंटे कर देगी. उन्होंने कहा कि 1,200 करोड़ रुपये से कालम्बोली जंक्शन और 1,200 करोड़ रुपये से पगोडे जंक्शन पर भी काम जल्द ही शुरू होगा.

'दिसंबर तक पूरा हो जाएगा  मुंबई-गोवा राजमार्ग का काम'
उन्होंने कहा कि काफी समय से रुके हुए मुंबई-गोवा राष्ट्रीय राजमार्ग का काम इस साल दिसंबर तक पूरा हो जाएगा, जिससे कोंकण क्षेत्र के विकास की संभावनाओं को बढ़ावा मिलेगा. गडकरी ने कहा, ‘‘मुंबई-गोवा राजमार्ग, महाराष्ट्र के कोंकण में 66 पर्यटन स्थलों को जोड़ता है. इससे विकास को बहुत बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने कहा कि यह फलों के लिए प्रसिद्ध क्षेत्र से फलों और अन्य उत्पादों का जल्द परिवहन भी सुनिश्चित करेगा.’’

यह भी पढ़ें: Maharashtra Violence: संभाजी नगर में हुई हिंसा के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात, फडणवीस ने लोगों से की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mumbai News: होली पर मुंबईकरों को बड़ी सौगात, 1 मार्च से मुंबई-विजयदुर्ग रो-पैक्स फेरी शुरू
मुंबई: होली पर मुंबईकरों को बड़ी सौगात, 1 मार्च से मुंबई-विजयदुर्ग रो-पैक्स फेरी शुरू
दुबई में फंसे महाराष्ट्र के नागरिकों के लिए आगे आए डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, लाने के लिए आज ही उड़ेंगें 2 विमान
दुबई में फंसे महाराष्ट्र के नागरिकों के लिए आगे आए डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, लाने के लिए आज ही उड़ेंगें 2 विमान
Mumbai news: ईरान-इजराइल जंग को लेकर मुंबई में प्रदर्शन, पुलिस ने अधिकारियों को दिए अलर्ट रहने के निर्देश
ईरान-इजराइल जंग को लेकर मुंबई में प्रदर्शन, पुलिस ने अधिकारियों को दिए अलर्ट रहने के निर्देश
Nagpur News: नागपुर फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में पुलिस का एक्शन, 11 आरोपी गिरफ्तार, फरार मालिक की तलाश
नागपुर फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में पुलिस का एक्शन, 11 आरोपी गिरफ्तार, फरार मालिक की तलाश जारी

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran Strike: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बना डेंजर जोन! 1.5 करोड़ बैरल तेल यहीं से होता है सप्लाई, भारत-चीन का बड़ा नुकसान क्यों?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बना डेंजर जोन! 1.5 करोड़ बैरल तेल यहीं से होता है सप्लाई, भारत-चीन का बड़ा नुकसान क्यों?
बिहार में होली के बाद JDU में बड़े बदलाव की आहट! नीतीश कुमार के बेटे निशांत के लिए बन गया प्लान?
बिहार में होली के बाद JDU में बड़े बदलाव की आहट! नीतीश कुमार के बेटे निशांत के लिए बन गया प्लान?
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
T20I में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रचा नया कीर्तिमान, रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे
T20I में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रचा नया कीर्तिमान, रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया ये बड़ा तोहफा
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया तोहफा
'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस
'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस
Happy Holi 2026 Wishes in Bhojpuri: इस बार अपनों को भोजपुरी में भेजें दिल छूने वाले होली मैसेज और कोट्स
इस बार अपनों को भोजपुरी में भेजें दिल छूने वाले होली मैसेज और कोट्स, आ जाएगा मजा
UP Jobs 2026: यूपी में फार्मासिस्ट पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और आवेदन की तारीख
यूपी में फार्मासिस्ट पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और आवेदन की तारीख
Embed widget