एक्सप्लोरर

क्या है मुंबई में जैन मंदिर के तोड़े जाने की पूरी कहानी? सत्ता और विपक्षी दलों ने क्या कहा?

Mumbai Jain Temple News: स्थानीय लोगों का आरोप है कि एक रेस्टोरेंट मालिक मंदिर के पास बार खोलना चाहता था, उसने लाइसेंस नहीं मिलने पर बीएमसी अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर मंदिर को गिरवाया.

Mumbai Jain Temple News: मुंबई के विले पार्ले इलाके में स्थित 90 साल पुराने पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर को 16 अप्रैल 2025 को बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) द्वारा ध्वस्त किए जाने के बाद एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. एक तरफ बीएसी की एकतरफा कार्रवाई से जैन समाज नाराज है तो वहीं विपक्षी दल, राज्य की बीजेपी सरकार को घेर रहे हैं. 

यह दिगंबर जैन मंदिर विले पार्ले ईस्ट के कांबलीवाड़ी में स्थित था और 1960 के दशक में बीएमसी की अनुमति से इसका जीर्णोद्धार किया गया था. हाल ही में बीएमसी ने इसे 'अनधिकृत' बताते हुए तोड़ने की कार्रवाई की, जबकि मंदिर ट्रस्ट का दावा है कि उन्होंने नियमितीकरण के लिए आवश्यक प्रस्ताव पहले ही बीएमसी को सौंप दिया था.

जैन समाज ने निकाला मार्च
मंदिर विध्वंस के बाद जैन समुदाय में गहरा आक्रोश फैल गया. हजारों की संख्या में समुदाय के लोगों ने 19 अप्रैल को साइलेंट मार्च निकाला, जिसमें मंत्री मंगलप्रभात लोढा और बीजेपी विधायक पराग अलवणी जैसे नेता भी शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बीएमसी ने बिना उचित सुनवाई और ट्रस्टियों को जवाब देने का मौका दिए मंदिर को गिराया, जो समुदाय की भावना के साथ खिलवाड़ है.

मंदिर तोड़ने के पीछे की क्या है लड़ाई? 
दरअसल विलेपार्ले रेलवे स्टेशन के नज़दीक विलेपार्ले ईस्ट में जैन सोसाइटी है जिसमें ये 90 साल पुराना मंदिर है . समय समय पर इस मंदिर का जीर्णोद्धार होता रहा है . इसी सोसाइटी के मुख्य द्वार पर राम कृष्ण होटल है . राम कृष्ण होटल के कई हॉल रेस्टोरेंट सोसाइटी के अलग अलग गेट पर है . एक ही परिसर में जैन मंदिर भी है और राम कृष्ण बार एंड रेस्टोरेंट भी है जिसे लेकर कई बार विवाद होता रहा है .
राम कृष्ण होटल के मालिक द्वारा मंदिर के अवैध होने और तोड़क कार्यवाही की शिकायत बीएमसी से की गई . 

बीएमसी की शिकायत पर मंदिर ट्रस्ट ने कोर्ट में याचिका की और 15 अप्रैल तक किसी भी कार्यवाही तक स्टे ले लिया . जैसे ही 15 अप्रैल की मियाद खत्म हुई, अगली सुबह बीएमसी ने श्रद्धालुओं को मंदिर से निकाला और तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी. इससे नाराज जैन समाज के हज़ारों लोगो ने प्रदर्शन किया. 

स्थानीय लोगों ने लगाया मिलीभगत का आरोप
वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि एक रेस्टोरेंट मालिक, जो मंदिर के पास बार खोलना चाहता था. उसने मंदिर के कारण लाइसेंस नहीं मिलने पर बीएमसी अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर मंदिर को गिरवाया. विवाद के बढ़ने पर बीएमसी ने के-ईस्ट वार्ड के प्रभारी सहायक नगर आयुक्त नवनाथ घाडगे का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया. इसके अलावा, बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंदिर के आगे के विध्वंस पर रोक लगा दी है, जिससे कानूनी लड़ाई भी तेज हो गई है .

जैन मंदिर तोड़े जाने का मामला इतना बढ़ गया अब इस मामले पर राजनीति भी हो रही है. 2022 के बाद से बीएमसी का चुनाव नहीं हुआ है. इस वक्त मुंबई महानगर पालिका में प्रशासनिक अधिकार है  यानी महाराष्ट्र की देवेंद्र फडनवीस सरकार का बीएमसी कार्यप्रणाली पर अधिकार है. विपक्ष बीजेपी पर तोड़ने की कार्रवाई का आरोप लगा रही है तो विपक्ष का आरोप है को बीजेपी जमीन हड़पना चाहती है. 

विपक्ष ने सरकार को घेरा 
इस मामले को लेकर महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आजमी ने कहा, "विलेपार्ले में जैन समाज के मंदिर के खिलाफ मुंबई महानगरपालिका की कार्रवाई सरासर नाइंसाफी है. हमारा देश एक धार्मिक देश है, धार्मिक स्थलों पर इस तरह की कार्रवाई से कानून व्यवस्था खराब होती है, सरकार को ऐसे मसलों के लिए अलग प्रक्रिया बनाने की जरूरत है."

उनके अलावा संजय राउत ने कहा, "जैन मंदिर मुद्दे पर कहा यह सब एक राजनीतिक साजिश का हिस्सा है. बीजेपी ने मंदिर तोड़ा, बीजेपी ने कार्रवाई की, बीजेपी विरोध कर रही है, ये सब राजनीति है."

सत्ता पक्ष ने क्या कहा?
बीजेपी मुंबई के अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा, "जैन मंदिर के मुद्दे को हम कानूनी रास्ते से आगे ले जाएंगे. मोहंजी की तरफ से मैं मुख्य बात नहीं कर सकता, लेकिन जो बखेड़ा खड़ा करने की कोशिश की जा रही है, उसकी सच्चाई सामने आनी चाहिए."

शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा, "कहीं कोई शहर लेवल की करवाई होती है तो प्रधानमंत्री मोदी को इसकी जानकारी नहीं होती है. वैसे ही महानगरपालिका के स्तर पर कुछ हुआ तो सीएम देवेंद्र फडणवीस या राज्य सरकार को जानकारी नहीं थी. हालांकि जैसे ही मामला संज्ञान  में आया हमने तुरंत करवाई की है. मामला कोर्ट में है, जो संबंधित अधिकारी हैं उनके निलंबन की करवाई सरकार करेगी. जैन मंदिर है वहां होटल वाला व्यक्ति शराब की दुकान खोलना चाह रहा था उसके तहत यह करवाई कि गई इसकी बात सामने आ रही है."

क्या है जैन समुदाय की मांग?
यह मामला न केवल धार्मिक आस्था पर हमला माना जा रहा है, बल्कि प्रशासनिक पारदर्शिता और कानूनी प्रक्रिया के पालन पर भी सवाल उठा रहा है. जैन समुदाय की मांग है कि जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और मंदिर को पुनः स्थापित किया जाए.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis: एलपीजी किल्लत के बीच सरकार पर भड़के संजय राउत, बोले- 'देश परेशान है और BJP...'
LPG किल्लत के बीच सरकार पर भड़के संजय राउत, बोले- 'देश परेशान है और BJP...'
'अभी बिल अपडेट करो वरना गैस बंद', मुंबई में घरेलू गैस कनेक्शन काटने की धमकी देकर 70 हजार की ठगी
'अभी बिल अपडेट करो वरना गैस बंद', मुंबई में घरेलू गैस कनेक्शन काटने की धमकी देकर 70 हजार की ठगी
Pune News: निर्माण कार्य के दौरान हादसा, ईंट का ढांचा गिरने से दंपती की मौत, 4 मजदूर घायल
पुणे में निर्माण कार्य के दौरान हादसा, ईंट का ढांचा गिरने से दंपती की मौत, 4 मजदूर घायल
LPG Crisis Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अब उसके दाम भी बढ़े, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना

वीडियोज

Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां
Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला
सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला
'बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें', इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश
'बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें', इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
IPL 2026 से पहले धोनी को चेतावनी! एक्स-CSK खिलाड़ी ने कहा - अब युवाओं को जिम्मेदारी देने का समय
IPL 2026 से पहले धोनी को चेतावनी! एक्स-CSK खिलाड़ी ने कहा - अब युवाओं को जिम्मेदारी देने का समय
'पहले पिता को किया अनफॉलो, अब हटाया सरनेम..' थलपित विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट
'पहले पिता को किया अनफॉलो, अब हटाया सरनेम..' थलपित विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
खाना तो सिलेंडर में ही बनेगा... LPG संकट के बीच बंदे ने सिलेंडर काटकर बना दिया देसी चूल्हा; वीडियो वायरल
खाना तो सिलेंडर में ही बनेगा... LPG संकट के बीच बंदे ने सिलेंडर काटकर बना दिया देसी चूल्हा; वीडियो वायरल
MP में डाटा एंट्री ऑपरेटर के 770 पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका
MP में डाटा एंट्री ऑपरेटर के 770 पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका
Embed widget