एक्सप्लोरर

माघी गणेशोत्सव में बड़ी बाधा, विसर्जन के लिए बप्पा को करना पड़ रहा इंतजार, जानें क्या है वजह?

Maghi Ganpati 2025: मुंबई में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नए नियमों के कारण माघी गणेश विसर्जन पर रोक लगा दी गई है. मंडल और मूर्तिकारों का कहना है कि उनसे विचार-विमर्श किए बिना प्रतिबंध लगाया गया है.

Mumbai Maghi Ganpati Visarjan 2025: मुंबई शहर अपने गणेश उत्सव पर्व के लिए खासा मशहूर है. ऐसे में माघ महीने में भी गणपति बप्पा को विराजित करने और विसर्जन करने का पर्व मनाया जाता है , ऐसे में कई ऐसी गणपति मूर्तियां है जिनके विसर्जन का मुहूर्त और दिन बीत चुका है मंडल चौपाटी या कृत्रिम तलाव विसर्जन के लिए पहुंचे है, लेकिन बीएमसी ने उन्हें वापस लौटा दिया है. इसके पीछे की प्रमुख वजह है सरकार के कुछ सख्त नियम जिनके आगे मंडल को घुटने टेकने पड़ रहे हैं.

दरअसल, मुंबई के कई गणेशोत्सव मंडलों और मूर्ति निर्माताओं में गुस्से की लहर पैदा हो गई. कोर्ट के आदेश के मुताबिक पीओपी की गणेश प्रतिमाओं पर प्रतिबंध लगाया गया है, जिसे बीएमसी ने लागू किया है. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दिशा निर्देश 2020 को सख्ती से लागू किया जा रहा है. इसलिए, माघी गणेशोत्सव की पीओपी मूर्तियां को विसर्जन के लिए आने के बाद भी बीएमसी के निर्देशों के अनुसार उन्हें इन मूर्तियों को विसर्जित करने की अनुमति नहीं दी जा रही है. 

चर्चा किए बिना लगा दिया गया रोक 
इसलिए, इन पीओपी गणपति प्रतिमाओं को गणेशोत्सव मंडल द्वारा एक बार फिर से मंडल में उन्हें ढक कर रखा गया है. मंडलों ने इस बात पर रोष व्यक्त किया है कि मंडलों या मूर्तिकारों के साथ नियमों या इसके कार्यान्वयन पर चर्चा किए बिना पीओपी की मूर्तियों को विसर्जन के लिए रोक दिया गया है.

हम गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कैसे करे ? क्या उन्हें यह सवाल बीएमसी और प्रशासन से पूछकर करना होगा. इसके अलावा आने वाले गणेश उत्सव में पीओपी गणेश प्रतिमा को लेकर क्या फैसले हैं? यह स्पष्ट न होने से मूर्तिकार भी असमंजस में हैं.
सभी गणेश मंडल के पदाधिकारी और मूर्तिकार आज उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से भी मुलाकात की, ऐसे में ये देखना अहम होगा कि इस बैठक में कोई समाधान निकलता है या नहीं.

आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा 
गणपति विसर्जन रोके जाने के बाद ठाकरे पिता-पुत्र ने सरकार पर निशाना साधा है. आदित्य ठाकरे ने X पर पोस्ट कर सरकार पर मराठा हिंदू धर्म और हमारी मिट्टी की पहचान को मिटाने की कोशिश करने का आरोप लगाया. बॉम्बे हाई कोर्ट ने मूर्तियों और पीओपी के विसर्जन पर रोक लगा दी है.

क्या हैं हाई कोर्ट के आदेश?

  •  इस वर्ष माघी गणेश जयंती उत्सव पर कहीं भी पीओपी गणेश प्रतिमाएं बेचने की अनुमति न दें.
  •  यदि ऐसा हो तो उन गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन न होने दें.
  •  सीपीसीबी की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें.
  •  पीओपी प्रतिबंध का फैसला रातों रात लागू नहीं किया गया है. तो फिर मूर्तिकार पीओपी की मूर्तियां क्यों बनाते रहे?

इन नियमों का पालन करने का आदेश 30 जनवरी को जारी किया गया था. लेकिन उससे पहले कई मंडल अपने बप्पा को मंडप में लेकर आ चुके थे, अब बोर्ड ने यह रुख अपना लिया है कि संतोषजनक समाधान नहीं होने पर बप्पा का विसर्जन नहीं होगा. गणेशोत्सव हर गणेश भक्त के दिल में एक मधुर स्थान है. वही माघी गणेशोत्सव इस समय भक्ति और नियमों के विवाद में फंसा हुआ है. अब प्रार्थना की जा रही है कि विघ्नहर्ता जल्द से जल्द इस बाधा को दूर करें और विसर्जन संपन्न हो जाए.

ये भी पढ़ें: मुंबई पुलिस को मिली धमकी, PM नरेंद्र मोदी के विमान पर आतंकी हमला होने का दावा

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra News: ‘कैप्टन बाबा’ का खौफनाक खेल उजागर, मर्सिडीज कार समेत 5 करोड़ की ठगी, SIT ने जांच की शुरू
‘कैप्टन बाबा’ का खौफनाक खेल उजागर, मर्सिडीज कार समेत 5 करोड़ की ठगी, SIT ने जांच की शुरू
10वीं फेल, रिश्तेदार से रेप और थाईलैंड में बना 'कैप्टन', गंभीर आरोपों में घिरे अशोक खरात के कितने रंग?
10वीं फेल, रिश्तेदार से रेप और थाईलैंड में बना 'कैप्टन', गंभीर आरोपों में घिरे अशोक खरात के कितने रंग?
सांगली: चोरी के शक में पिता ने बेटियों को दी यातनाएं, रात भर उल्टा लटकाया, फिर जाकर सो गया, एक की मौत
सांगली: चोरी के शक में पिता ने बेटियों को दी यातनाएं, रात भर उल्टा लटकाया, फिर जाकर सो गया, एक की मौत
Maharashtra: खून के धब्बे और सिर पर गहरा घाव, नामी बिल्डर की मौत ने पुलिस महकमे में मचाई खलबली!
Maharashtra: खून के धब्बे और सिर पर गहरा घाव, नामी बिल्डर की मौत ने पुलिस महकमे में मचाई खलबली!

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे...', ईरान से जंग के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा अमेरिका?
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे', जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा US?
मोकामा में फिर माहौल गरमाया! सोनू और सिपाही का ऑडियो वायरल, अनंत सिंह पर भी आरोप
मोकामा में फिर माहौल गरमाया! सोनू और सिपाही का ऑडियो वायरल, अनंत सिंह पर भी आरोप
10 दिन के सीजफायर में ही ट्रंप करेंगे बड़ा धमाका, 10 हजार सैनिकों के साथ ईरान पर चढ़ाई करने का बन गया प्लान?
10 दिन के सीजफायर में ही ट्रंप करेंगे बड़ा धमाका, 10 हजार सैनिकों के साथ ईरान पर चढ़ाई करने का बन गया प्लान?
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
Dhurandhar 2 BO Day 8 Worldwide: दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, 8वें दिन 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के 3 साल पुराने रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
Kerala Assembly Elections 2026: केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
Donald Trump On NATO: जिस नाटो पर 'लाल' हो रहे ट्रंप, कभी उससे अलग हो गया था यह देश; क्या था कारण?
जिस नाटो पर 'लाल' हो रहे ट्रंप, कभी उससे अलग हो गया था यह देश; क्या था कारण?
CCTV लगाने से पहले संभल जाएं! सरकार ले आई नए नियम, अब एक गलती और लग सकता है भारी जुर्माना
CCTV लगाने से पहले संभल जाएं! सरकार ले आई नए नियम, अब एक गलती और लग सकता है भारी जुर्माना
Embed widget