एक्सप्लोरर

मुंबई-नासिक हाईवे पर ट्रैफिक जाम से निजात दिलाते नजर आए सांसद बाल्या मामा, जानें क्या कहा

Mumbai- Nashik Highway: सांसद बाल्या मामा मुंबई-नासिक हाइवे पर भारी जाम को देखकर खुद ही ट्रैफिक पुलिस के साथ जाम से निपटते नजर आए. डिप्टी CM अजित पवार के आदेश के बाद भी यहां काम शुरू नहीं हो पाया है.

Maharashtra News: ठाणे में नासिक हाईवे पर भिवंडी ठाणे बाईपास रोड हमेशा ट्रैफिक जाम से भरा रहता है. खारेगांव टोल नाका से वडापे तक आठ-लेन सड़क पर सड़क चौड़ीकरण कार्य और ट्रैफिक पुलिस की योजना की कमी का खामियाजा भारी ट्रैफिक जाम से उठाना पड़ता है. शनिवार को भी वडापे से खारीगांव खाड़ी पुल तक करीब आठ से दस किलोमीटर तक मुंबई की ओर जाने वाली सड़क पर वाहनों की कतारें लगी रहीं. इसके चलते कई यात्री इस जाम में फंसे रहे.

भिवंडी ठाणे बायपास रोड पर हमेशा जाम की स्थिति रहने से इस क्षेत्र के ग्रामीण परेशान हैं. इस जाम से निजात दिलाने के लिए सांसद सुरेश म्हात्रे उर्फ बाल्या मामा खुद सड़क पर उतर आये हैं.    वे ट्रैफिक पुलिस के साथ ट्रैफिक समस्या को सुलझाने की कोशिश करते नजर आए. 

‘धीमे काम के लिए ठेकेदार भी जिम्मेदार’
सांसद सुरेश म्हात्रे उर्फ बाल्या मामा ने कहा सड़क पर धीमी गति से काम करने वाले ठेकेदार  जिम्मेदार हैं. अब समय आ गया है कि नागरिक इन ठेकेदारों को बाहर करें. सांसद ने चेतावनी दी है कि वे जल्द ही इन ठेकेदारों को बुलाएंगे और उनसे जवाब मांगेंगे. उन्होंने कहा नासिक मुंबई हाईवे पर गड्ढों की समस्या का हर साल सामना करना पड़ता है. गड्ढों की समस्या को लेकर हर साल बैठकें होती है, फिर अस्थायी सुधार किया जाता है और दोबारा वहीं स्थिति हो जाती है. 

बाल्या मामा ने कहा कि मानसून के दौरान, राजनीतिक नेता ट्रेन और हवाई जहाज से यात्रा करते हैं, विपक्षी दल आंदोलन करते हैं. सत्तारूढ़ दल सरकार के रुख का समर्थन करता है और दूसरे ओर लोग अपनी जान जोखिम में डालकर यहां से यात्रा करते हैं. यह स्थिति हर साल बनी रहती है. जब विभिन्न संगठनों ने आंदोलन की चेतावनी दी तो सरकार जागी और सत्र शुरू हुआ. वहीं उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने सड़क ठीक करने का आदेश दिया और कहा कि 10 दिन के अंदर काम नहीं हुआ तो कार्रवाई होगी. लेकिन उप मुख्यमंत्री की चेतावनी के बाद भी काम की शुरुआत नहीं हुई है. 

यह भी पढ़ें: शरद पवार गुट के नेता जयंत पाटील ने सचिन वाजे के आरोपों पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'मुझे नहीं लगता कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में नशे का काला कारोबार! 2 महीनों में 30 करोड़ की ड्रग्स जब्त, 202 आरोपी गिरफ्तार, कितने मामले दर्ज?
मुंबई में नशे का काला कारोबार! 2 महीनों में 30 करोड़ की ड्रग्स जब्त, 202 आरोपी गिरफ्तार, कितने मामले दर्ज?
महाराष्ट्र: क्या प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे से नाराज हैं सुनेत्रा पवार? अब NCP का आया बयान
महाराष्ट्र: क्या प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे से नाराज हैं सुनेत्रा पवार? अब NCP का आया बयान
घर में घुसकर 6 साल की बच्ची और बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या, वजह चोरी या पुरानी दुश्मनी?
घर में घुसकर 6 साल की बच्ची और बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या, वजह चोरी या पुरानी दुश्मनी?
पवित्र बंधन का कड़वा सच: दूसरी औरत के चक्कर में उजाड़ा अपना ही घर, विवाहिता ने मौत को लगाया गले
पवित्र बंधन का कड़वा सच: दूसरी औरत के चक्कर में उजाड़ा अपना ही घर, विवाहिता ने मौत को लगाया गले

वीडियोज

Saas Bahu Aur Saazish: Abhira ने पहना दूल्हे का सेहरा, रस्मों के बीच Meher को सुनाई खरी-खोटी | YRKKH
Ego ने बचाई Abhishek Bachchan और Aishwarya Rai की शादी?
Sansani: महायुद्ध का सबसे 'विध्वंसक' चैप्टर ! | Iran-israel War | Middle East War | Trump | abp News
Iran Israel War Update: ट्रंप का नया टारगेट सेट...पावर सेंटर पर करेंगे अटैक! | Middle East
Janhit With Chitra Tripathi: ईरान के मारे...Trump बेचारे, गुरूर..चूर-चूर! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
'कांग्रेस और लेफ्ट झूठ बोलने में माहिर’, केरल में विपक्ष पर भड़के PM मोदी, केरल स्टोरी से धुरंधर तक का किया जिक्र
'कांग्रेस और लेफ्ट झूठ बोलने में माहिर’, केरल में विपक्ष पर भड़के PM मोदी, केरल स्टोरी से धुरंधर तक का किया जिक्र
Varun Dhawan Daughter DDH Disease: किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
Embed widget