एक्सप्लोरर

'100 जन्म लेकर भी शरद पवार का...', देवेंद्र फडणवीस पर संजय राउत का हमला

Maharashtra News: विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र की सियासत में वार पलटवार का सिलसिला जारी है. उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दावे पर सांसद संजय राउत ने जोरदार हमला बोला है.

Maharashtra Politics: शिवसेना यूबीटी (Shiv Sena UBT) के सांसद संजय राउत (MP Sanjay Raut) ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि फडणवीस 100 जन्म लेकर भी नहीं समझ पाएंगे कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) के दिमाग में क्या चल रहा है. बता दें कि संजय राउत की टिप्पणी फडणवीस के दावे पर आयी है. उन्होंने दावा किया था कि शरद पवार ने राज्य विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद के लिए तीन-चार नामों को चुना था, लेकिन उद्धव ठाकरे का नाम नहीं था. 

पत्रकारों से बातचीत में राउत ने कहा, ‘‘क्या 2019 में फडणवीस को पता था कि शरद पवार क्या सोच रहे थे और क्या योजना बना रहे थे? फडणवीस 100 बार जन्म ले लें, तो भी नहीं समझ पाएंगे कि शरद पवार के दिमाग में क्या चल रहा है. अगर राज्य की सत्तारूढ़ सरकार में हिम्मत है, तो चुनाव का आह्वान करना चाहिए.’’

संजय राउत ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पर लगाये आरोप

राउत ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल में राजनीतिक दलों का नेतृत्व करने वाले परिवारों के बीच विभाजन की साजिश रची. आरोप उपमुख्यमंत्री अजित पवार के हालिया बयान के बाद आया है. उन्होंने कहा था कि समाज परिवार तोड़ने वालों से नफरत करता है. 

अजित पवार ने बयान गढ़चिरौली में एक रैली के दौरान दिया. उन्होंने पार्टी नेता और राज्य मंत्री धर्मराव बाबा आत्राम की बेटी भाग्यश्री को शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) में शामिल होने से हतोत्साहित करने की कोशिश की. 

राउत ने कहा, ‘‘(महाराष्ट्र में) राजनीतिक दलों और परिवारों को किसने तोड़ा? मोदी और शाह ने राजनीतिक दलों और परिवारों में भी विभाजन पैदा किया. एकनाथ शिंदे और अजित पवार साजिश का शिकार हुए. उनको स्वीकार करना चाहिए कि धमकाया गया, दबाव डाला गया या अपनी पार्टियों से अलग होने के लिए प्रलोभन दिया गया.’’

'शिंदे और अजीत पवार ने किस मजबूरी में दल बदला?'

राउत ने दावा किया कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना या शरद पवार की राकांपा, दोनों पार्टियों ने कई वर्षों तक शिंदे और अजित पवार को पर्याप्त अवसर दिए, लेकिन उन्होंने दलबदल करना ही बेहतर समझा. शिवसेना यूबीटी नेता ने मणिपुर में फिर से भड़की हिंसा पर भी शाह की आलोचना की. उन्होंने गृहमंत्री पर पूर्वोत्तर राज्य की उपेक्षा करने का आरोप लगाया.

शाह गणेश मंडलों की यात्रा करने और कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मुंबई आए हैं. राउत ने कहा, ‘‘मणिपुर में फिर से हो रहे हमलों और महिलाओं की निरंतर पीड़ा के बावजूद गृह मंत्री मुंबई में हैं. अमित शाह को मणिपुर, जम्मू-कश्मीर जाना चाहिए. मुंबई में उनका क्या काम है? उन्हें मणिपुर जाने का साहस दिखाना चाहिए.’’ पिछले पांच दिनों के दौरान मणिपुर की हिंसक घटनाओं में कम से कम सात लोग मारे गए और 15 घायल हो गए. 

ये भी पढ़ें-

महाराष्ट्र में बदली ईद-ए-मिलाद के जुलूस की तारीख, AIMIM ने की एक दिन के शराबबंदी की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mumbai: कांदिवली में रोज-रोज के झगड़ों से तंग आकर 2 बच्चों की मां ने लगाई फांसी, की थी लव मैरिज
Mumbai: कांदिवली में रोज-रोज के झगड़ों से तंग आकर 2 बच्चों की मां ने लगाई फांसी, की थी लव मैरिज
महाराष्ट्र में सूरज दिखा रहा कड़े तेवर! मुंबई समेत इन 4 जिलों में बढ़ेगी उमस, जानें मौसम विभाग ने क्या कहा
महाराष्ट्र में सूरज दिखा रहा कड़े तेवर! मुंबई समेत इन 4 जिलों में बढ़ेगी उमस, जानें मौसम विभाग ने क्या कहा
Maharashtra: नासिक के नामी डॉक्टर दंपत्ति के घर मातम, प्रसिद्ध आयुर्वेदिक डॉ मनीषा ने किया सुसाइड
Maharashtra: नासिक के नामी डॉक्टर दंपत्ति के घर मातम, प्रसिद्ध आयुर्वेदिक डॉ मनीषा ने किया सुसाइड
'पहले महाराष्ट्र, बिहार और...', पश्चिम बंगाल SIR विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी ने बीजेपी और ECI पर बोला हमला
'पहले महाराष्ट्र, बिहार और...', पश्चिम बंगाल SIR विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी ने बीजेपी और ECI पर बोला हमला

वीडियोज

Jab Khuli Kitaab Review: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया | एक खूबसूरत और परिपक्व प्रेम कहानी
Dhurandhar 2 Trailer : Ranveer Singh और Sanjay Dutt का जबरदस्त धमाका
Iran Israel War: ईरान की मिसाइल फैक्ट्री को कर देंगे बर्बाद- बेसेंट | Trump | Netanyahu | Tehran
Bollywood news: धुरंधर की एंट्री, एक शक्तिशाली किरदार की वापसी जो पूरी बाजी पलटने का दम रखता है (07-03-2026)
Jagadhatri: 😮Shivay की खुशियों को लगी नजर! पिता का आशीर्वाद मिला पर Gunjan की जान पर बनी #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: 'मिडिल ईस्ट देशों पर हमला नहीं करेंगे', ईरान ने किया ऐलान तो डोनाल्ड ट्रंप ने कसा तंज
Live: 'मिडिल ईस्ट देशों पर हमला नहीं करेंगे', ईरान ने किया ऐलान तो डोनाल्ड ट्रंप ने कसा तंज
रवींद्र सिंह भाटी की मुस्लिम वोटर्स को चुनौती, बोले- 'वोट नहीं दिया', राजस्थान में सियासी बवाल
रवींद्र सिंह भाटी की मुस्लिम वोटर्स को चुनौती, बोले- 'वोट नहीं दिया', राजस्थान में सियासी बवाल
3000 रुपये पेंशन, 50 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस... केरल में चुनाव से पहले राहुल गांधी ने किया 5 गारंटी का ऐलान
3000 रुपये पेंशन, 50 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस... केरल में चुनाव से पहले राहुल गांधी की 5 बड़ी गारंटी
4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान सूर्या ने प्लेइंग 11 पर दिया बड़ा अपडेट 
4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान प्लेइंग 11 पर दिया अपडेट 
'जवान' के बाद फिर से बॉलीवुड में धमाका करने को तैयार हैं नयनतारा? नए प्रोजेक्ट को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट
'जवान' के बाद फिर से बॉलीवुड में धमाका करने को तैयार हैं नयनतारा? सामने आई बड़ी अपडेट
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप, फिर दी ये धमकी
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप
मात्र 10 हजार रुपये में घूम सकते है भारत में इतनी जगह, बना लीजिए लिस्ट
मात्र 10 हजार रुपये में घूम सकते है भारत में इतनी जगह, बना लीजिए लिस्ट
गर्मी शुरू होते ही फ्रिज में कर लीजिए ये सेटिंग, बढ़ जाएगी कूलिंग
गर्मी शुरू होते ही फ्रिज में कर लीजिए ये सेटिंग, बढ़ जाएगी कूलिंग
Embed widget