एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी हमले में मुंबई से सटे डोम्बिवली के 3 यात्रियों की मौत, परिवार ने सुनाई अपनी पीड़ा

Mumbai News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मुंबई से सटे डोम्बिवली के रहने वाले तीन लोगों की मौत हो गई. आतंकियों ने महिलाओं और बच्चों के सामने घर के पुरुषों को गोली मार दी.

Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मुंबई से सटे डोम्बिवली के रहने वाले तीन लोगों की मौत हो गई. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. इतना ही नहीं दोस्त और सोसाइटी में रहने वाले पड़ोसी भी दुखी हैं. इलाके में शोक का माहौल है.

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए अतुल मोने के घर वाले शोक में डूबे हैं. परिवार को चिंता इस बात की है कि मोने के बाद घर वालों का क्या होगा. उनकी साली राजश्री आकुल ने कहा कि मेरे जीजा बहुत ही अच्छे व्यक्ति थे और उनकी याद बहुत आ रही है. उन आतंकियों ने जिस तरह से मेरे जीजा की हत्या की उन्हें इसी तरह की कड़ी सजा मिलनी चाहिए. मेरे जीजा उनके परिवार का पालन पोषण कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि मेरी सरकार से मांग है कि उनकी बेटी के लिए जरूर कुछ करें उनकी बेटी को CA बनना था, उनकी बेटी कि 11वीं की परीक्षा खत्म हुई थी और 12वीं अगले साल था उन्हें पता था कि अगले साल में कहीं नहीं जाना है उससे पहले एक ट्रिप पर जाना चाह रही थी और यह हादसा हुआ. अतुल की सास ने कहा कि मुझे तो बोलते ही नहीं हो रहा है, मुझे कल पता चला और अतुल की सास फूट फूट कर रोने लगी.

वहीं साली के पति राहुल ने कहा कि उनके पेट में गोली मारी गई और गोली मारने वाले बड़े ही बेरहम लोग थे. उन्होंने किसी के सिर में गोली मारी तो किसी के पेट में गोली मारी. महिलाओं और बच्चों के सामने घर के पुरुषों को गोली मार दी.

वहीं मृतक संजय लेले के कजिन भाई माधव लेले ने ABP न्यूज़ से बातचीत की और बताया कि अपने परिवार के साथ कश्मीर घूमने गए थे. छुट्टियां मनाने गए थे. मैं उन्हें बचपन से देख रहा हूं और काफी सहज इंसान थे. कभी किसी से अनबन नहीं थी. चिंता इस बात की है कि उनके बच्चे बीवी का ख्याल कौन रखेगा. सरकार को जरूर कुछ करना चाहिए जिससे इस तरह की टूरिस्ट कैसे कश्मीर जाएंगे ऐसी चीज होती रहेगी. मुझे लगता है टूरिस्ट को वहां जाना बंद करना चाहिए.

संजय लेले के पड़ोसी चंद्रकांत पाटिल ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत की और बताया कि संजय लेले मेरे बच्चे जैसा था मेरी बेटी को मैथ्स पढ़ाते थे और उन्हीं की वजह से मेरी बेटी को डेढ़ सौ में से डेढ़ सौ नंबर भी आए थे. इतना अच्छा आदमी था कि मैं बयान नहीं कर सकता. आज मैं 70 साल का हूं और इस तरह की आतंकी हमले कभी रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. सरकार को इस संदर्भ में कुछ कठोर कदम ज़रूर उठाने होंगे.

जबकि हेमंत जोशी का परिवार तो यहां नहीं है. हेमंत जोशी अपने बेटे और बीवी के साथ कश्मीर घूमने गए थे. बेटे की दसवीं की परीक्षा खत्म हुई थी और छुट्टियां चल रही थी और इसी छुट्टियों का इंतजार परिवार कर रहा था. हेमंत की समिति के सदस्यों ने बताया कि हेमंत का स्वभाव बहुत ही प्यारा था. उन्होंने समिति का सेक्रेटरी का पद संभाल रखा था. हमेशा समिति के कल्याण के लिए ही बातचीत करते थे, उन्हें लेकर सोसाइटी में कभी किसी की कोई शिकायत नहीं मिली.

इसे भी पढ़ें: धर्म पूछकर आतंकियों ने मारी गोली, शरद पवार गुट के अनिल देशमुख बोले, 'कितनी सच्चाई है ये तो...'

 

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वसई के स्कायवॉक पर हाई वोल्टेज ड्रामा! शादी से इनकार के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस ने ऐसे बचाई जान
वसई के स्कायवॉक पर हाई वोल्टेज ड्रामा! शादी से इनकार के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस ने ऐसे बचाई जान
Pune News: पुणे में देर रात चल रही 'Project X' पार्टी पर पुलिस का बड़ा छापा! 156 लोग हिरासत में
पुणे में देर रात चल रही 'Project X' पार्टी पर पुलिस का बड़ा छापा! 156 लोग हिरासत में
Maharashtra: महाराष्ट्र में सड़क हादसा! स्कूटी-टेम्पो की टक्कर में दो सगी बहनों की मौत... भाई गंभीर घायल
महाराष्ट्र में सड़क हादसा! स्कूटी-टेम्पो की टक्कर में दो सगी बहनों की मौत... भाई गंभीर घायल
Maharashtra: इंजीनियर की रहस्यमयी मौत से उठा पर्दा! पुलिस ने पत्नी और साले को लिया हिरासत में...CCTV में कैद हुआ कत्ल
इंजीनियर की रहस्यमयी मौत से उठा पर्दा! पुलिस ने पत्नी और साले को लिया हिरासत में...CCTV में कैद हुआ कत्ल

वीडियोज

Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking
Mumbai Music Concert Case: कॉन्सर्ट वाली जगह की तस्वीरें देख आपको लग जाएगा झटका | Goregaon
Big Breaking | Khan Sir Controversy: खान सर के कोचिंग सील को लेकर आया बड़ा अपडेट! |Patna Coaching
Khan Sir Controversy: किराए के कमरे से 'Coaching King' बनने तक का सफर | Faizal Khan | Patna News
Salman Khan से लेकर Amitabh Bachchan तक, Andre Timmins ने सुनाए IIFA के यादगार पल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में हार के बाद INDIA ब्लॉक की मीटिंग में शामिल होगी CPIM? घमासान के बीच सामने आया बयान
INDIA ब्लॉक की मीटिंग में CPIM जाएगी या नहीं? घमासान के बीच सामने आया पार्टी का बयान
लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा
लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा
भारतीय क्रिकेटर एक टेस्ट मैच खेलने का कितना पैसा कमाते हैं? रकम होश उड़ा देगी
भारतीय क्रिकेटर एक टेस्ट मैच खेलने का कितना पैसा कमाते हैं? रकम होश उड़ा देगी
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
Sunday Box Office LIVE: 'पेद्दी' की आंधी में धुआं हुई 'बंदर', 'है जवानी तो इश्क होना है' का ऐसा है हाल, जानें संडे कलेक्शन
LIVE: 'पेद्दी' की आंधी में धुआं हुई 'बंदर', 'है जवानी तो इश्क होना है' का ऐसा है हाल, जानें संडे कलेक्शन
'हिटलर से प्रेरित होकर...', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का HYDRAA को लेकर विवादित बयान, भड़की बीजेपी
'हिटलर से प्रेरित होकर...', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का HYDRAA को लेकर विवादित बयान, भड़की बीजेपी
FD बनाम बॉन्ड्स: 30 लाख से हर महीने पाएं 20000 की बंधी-बंधाई इनकम, जानें फॉर्मूला
FD बनाम बॉन्ड्स: 30 लाख से हर महीने पाएं 20000 की बंधी-बंधाई इनकम, जानें फॉर्मूला
UP Rojgar Mela 2026: यूपी में लगने जा रहा रोजगार मेला, 10वीं-12वीं, ITI और डिप्लोमा वाले रहें तैयार; जानें कैसे करें आवेदन?
यूपी में लगने जा रहा रोजगार मेला, 10वीं-12वीं, ITI और डिप्लोमा वाले रहें तैयार; जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget