एक्सप्लोरर

Maharashtra Budget Session: बीजेपी कर रही Nawab Malik के इस्तीफे की मांग, कहा- 'दाऊद इब्राहिम को समर्पित है MVA सरकार'

Maharashtra: नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग को लेकर बीजेपी भी तल्ख तेवरों में दिखी. इसे लेकर नेता विपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हालिया विधानसभा सत्र को लेकर वो पार्टी के विधायकों के साथ बैठक करेंगे.

Maharashtra Budget Session: महाराष्ट्र (Maharashtra) में बजट सेशन (Budget Session) शुरू हो गया है और इसके पहले ही दिन सदन में जोरदार हंगामा देखने को मिला. जहां एक तरफ एमवीए सरकार (MVA Govt) के विधायकों ने राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान जमकर हंगामा किया, तो वहीं नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग को लेकर बीजेपी (BJP) भी तल्ख तेवरों में दिखी. इसे लेकर नेता विपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हालिया विधानसभा सत्र को लेकर वो पार्टी के विधायकों के साथ बैठक करेंगे और आगे की रणनीति बनाएंगे. 

उन्होंने कहा, ''महाराष्ट्र में पहली बार कोई मंत्री (नवाब मलिक) सलाखों के पीछे है लेकिन उनका इस्तीफा नहीं लिया गया है. यह अप्रत्याशित है. उन्हें एक छोटे से मामले के लिए जेल नहीं भेजा गया है. उन पर दाऊद इब्राहिम के परिवार से संबंध का आरोप है. दाऊद के साथ नवाब मलिक के संबंधों को साबित करने के लिए पर्याप्त दस्तावेज हैं.'' फडणवीस ने कहा, ''सरकार उनका इस्तीफा क्यों नहीं लेना चाहती? यह 'दाऊद समरपीठ', 'दाऊद शरण' सरकार है. यह सरकार दाऊद के साथ संबंध रखने वाले लोगों को बचाने के लिए एक साथ आ रही है. इसलिए हमने विरोध शुरू कर दिया है और हम मांग करते हैं कि उनका इस्तीफा तुरंत लिया जाए.''

साथ ही देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में हुए हंगामे को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, ''चल रहे विधानसभा सत्र के लिए पार्टी की रणनीति पर चर्चा करने के लिए आज सभी भाजपा विधायकों की बैठक होगी. बैठक में आज हुई घटनाओं (छत्रपति शिवाजी महाराज पर उनकी कथित विवादास्पद टिप्पणी को लेकर राज्यपाल के खिलाफ विरोध, जो आज विधानसभा परिसर में हुई) पर भी चर्चा की जाएगी.''

शुक्रवार तक सदन स्थगित

शिवसेना विधायक मनीषा कायंडे ने कहा कि गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी क्या संदर्भ दे रहे हैं? उन्हें यह कहने की जरूरत नहीं थी. मुझे लगता है कि वह भाजपा के साथ हैं और उन्होंने सत्र शुरू होने के दौरान ही इस विवाद को उठाया. इसके साथ ही गायिका लता मंगेशकर और उद्योगपति राहुल बजाज के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित करने के बाद राज्य विधान सभा और राज्य विधान परिषद शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित हो गई.

यह भी पढ़ें

Maharashtra Budget Session: 22 सेकेंड में भाषण खत्म कर महाराष्ट्र विधानसभा से चले गए राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी 

Maharashtra Budget Session: महाराष्ट्र के बजट सत्र में गतिरोध कम होने के संकेत नहीं, विपक्ष ने किया सीएम की टी पार्टी का बहिष्कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक हाथ में मोबाइल-दूसरे में स्टेयरिंग, ट्रक ड्राइवर ने 15 साल के छात्र को कुचला, साइकिल से लौट रहा था घर
एक हाथ में मोबाइल-दूसरे में स्टेयरिंग, ट्रक ड्राइवर ने 15 साल के छात्र को कुचला, साइकिल से लौट रहा था घर
महाराष्ट्र के इन स्कूलों की मान्यता रद्द कर सकती है देवेंद्र फडणवीस सरकार, मंत्री ने किया ऐलान
महाराष्ट्र के इन स्कूलों की मान्यता रद्द कर सकती है देवेंद्र फडणवीस सरकार, मंत्री ने किया ऐलान
LPG सिलेंडर का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'लोगों के घर के पास जो गटर है, सरकार उस पर...'
LPG सिलेंडर का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'लोगों के घर के पास जो गटर है, सरकार उस पर...'
Mumbai News: खाड़ी देशों में युद्ध से तरबूज-खरबूज का निर्यात ठप, भारत में फल हुए सस्ते, किसान परेशान
खाड़ी देशों में युद्ध से तरबूज-खरबूज का निर्यात ठप, भारत में फल हुए सस्ते, किसान परेशान

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget