एक्सप्लोरर

औरंगजेब विवाद के बीच नागपुर में बवाल, पुलिस पर पत्थरबाजी, आगजनी के बाद भारी फोर्स तैनात

Nagpur News: नागपुर के महाल (Mahal) इलाके में दो गुटे में टकराव हो गया. इसके बाद पुलिस पर पत्थरबाजी की गई. हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े.

नागपुर के महाल इलाके में शिवाजी चौक और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल है. आज सुबह विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसी जगह पर औरंगजेब की कब्र हटाने के लिए प्रदर्शन किया था.औरंगजेब की प्रतीकात्मक मूर्ति भी जला दी गई. बाद में शाम को शिवाजी चौक के पास चिटनीस पार्क इलाके में पथराव हुआ. कुछ वाहन क्षतिग्रस्त होने की भी सूचना है.

दोनों तरफ से नारेबाजी के बाद पहुंची पुलिस

फिलहाल पुलिस ने शिवाजी चौक और चिटनीस पार्क के पास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है और स्थिति नियंत्रण में लेकिन तनावपूर्ण है. शाम 7 से 7:30 बजे के बीच बड़ी संख्या में मुस्लिम युवक शिवाजी चौक के पास पहुंचे और नारेबाजी करने लगे. वे दोपहर में हुए विश्व हिंदू परिषद के प्रदर्शन से नाराज थे. नारेबाजी शुरू होते ही इलाके में हिंदू समहू के युवाओं ने नारेबाजी शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस को बुलाया गया. पुलिस मौके पर पहुंची और नारेबाजी कर रहे दोनों समूहों को अलग किया. सभी को शिवाजी चौक से वापस चिटनिस पार्क की ओर खदेड़ा.

पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

हालांकि, चिटनिस पार्क से आगे भालदारपुरा इलाके से पुलिस पर बड़ी संख्या में पत्थर फेंके गए. पुलिस ने बल प्रयोग करके स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की. चूंकि पुलिस की ओर बड़े-बड़े पत्थर फेंके जा रहे थे इसलिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे. बताया जा रहा है कि पथराव में कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं.

सीएम फडणवीस ने की शांति की अपील

नागपुर के महाल इलाके में पथराव और तनावपूर्ण स्थिति पैदा होने के बाद पुलिस प्रशासन स्थिति को संभाल रही है. मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने नागरिकों से इस स्थिति में प्रशासन के साथ पूरा सहयोग करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि हम लगातार पुलिस प्रशासन के संपर्क में हैं और नागरिकों को उनका सहयोग करना चाहिए. नागपुर एक शांतिपूर्ण शहर है और एक-दूसरे के सुख-दुख को साझा करता है. यह नागपुर की स्थायी परंपरा रही है. ऐसे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपील की है कि किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और प्रशासन का पूरा सहयोग करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ढोंगी बाबा अशोक खरात जांच में नहीं कर रहा सहयोग, 1 अप्रैल तक बढ़ाई गई पुलिस कस्टडी
ढोंगी बाबा अशोक खरात जांच में नहीं कर रहा सहयोग, 1 अप्रैल तक बढ़ाई गई पुलिस कस्टडी
महाराष्ट्र: 'ये APK डाउनलोड करें', गैस संकट में साइबर ठगों का खेल, LPG के नाम पर उड़ाए लाखों रुपये
महाराष्ट्र: 'ये APK डाउनलोड करें', गैस संकट में साइबर ठगों का खेल, LPG के नाम पर उड़ाए लाखों रुपये
Maharashtra News: 8वीं पास 'साइबर किंगपिन' गिरफ्तार, 2 साल में खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य, 10 राज्यों में था फैला जाल
8वीं पास 'साइबर किंगपिन' गिरफ्तार, 2 साल में खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य, 10 राज्यों में था फैला जाल
पुणे में भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार! सर्टिफिकेट के बदले मांगे 2 लाख, रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए SDO
पुणे में भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार! सर्टिफिकेट के बदले मांगे 2 लाख, रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए SDO

वीडियोज

Sansani: जंग में प्रहार...वॉर रूम में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
UP News: प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, शादी से इनकार पर किया ड्रामा | Pratapgarh
Chitra Tripathi: जाने युद्ध से किन देशों को हुआ बड़ा नुकसान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trumpa
Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Crisis: भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
Gujarat Earthquake News: गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
Embed widget