एक्सप्लोरर

Nagpur Violence: नागपुर हिंसा वाले इलाकों में कर्फ्यू हटेगा या नहीं? थोड़ी देर में आदेश जारी करेगी पुलिस

Nagpur Curfew: नागपुर में हिंसा के बाद संवेदनशील इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया था. इसके साथ ही इंटरनेट पर भी प्रतिबंध था. वहीं, अब इन पर राहत मिलने के आसार नजर आ रहे हैं.

Nagpur Violence: नागपुर में कर्फ्यू वाले सभी स्थानों से संचार प्रतिबंध पूरी तरह से हटाया जा रहा है. नागपुर पुलिस के सूत्रों के अनुसार, जल्द ही इसके लिए आधिकारिक निर्देश जारी किए जाएंगे. तहसील, कोतवाली, गणेशपेठ और यशोधरा, चारों पुलिस थानों के अंतर्गत आने वाले इलाकों में कर्फ्यू पूरी तरह से हटा लिया जाएगा.  यह निर्देश पुलिस कमिश्नर डॉ. रविन्द्र सिंघल ने जारी किए हैं. 

नागपुर में हिंसा के बाद 11 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया था और इंटरनेट सेवा भी प्रतिबंधित कर दी गई थी. हालांकि गुरुवार को दो थाना क्षेत्रों से कर्फ्यू हटा दिया गया था. जिसके बाद सोमवार को भी नौ थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू का असर देखा गया है. इनमें गणेशपेठ, कोतवाली, तहसील, लकड़गंज, पचपावली, शांतिनगर, सक्करदरा, इमामवाड़ा और यशोधरानगर शामिल हैं.

अब तक 100 से ज्यादा गिरफ्तारियां

नागपुर पुलिस ने अब तक 105 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है जिनमें नाबालिग भी शामिल हैं.  नागपुर में धार्मिक पुस्तक जलाए जाने की अफवाह के बाद 17 मार्च को उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया था. आम लोगों को सड़कों पर निशाना बनाया गया था तो मकानों, दुकानों और वाहनों को आग के हवाले  कर दिया गया था.

उपद्रवियों को रोकने आई पुलिस पर भी हमला हुआ था. उन्होंने एक पुलिसकर्मी पर कुल्हाड़ी से वार किया था. 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को चोटें आई थीं.पुलिस ने मामले में तीन नई एफआईआर दर्ज की है.

दंगाइयों से नुकसान की होगी भरपाई- सीएम फडणवीस

यह हंगामा औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर बजरंग दल और वीएचपी के प्रदर्शन के बाद हुआ था. सत्तारूढ़ महायुति की घटक शिवसेना की मांग है कि जो भी दोषी हैं उनके मकानों को सील किया जाए और बुलडोजर एक्शन हो. वहीं, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी साफ कर दिया है कि नागपुर में जो भी क्षति हुई है उसकी भरपाई दंगे में शामिल लोगों से की जाएगी. सीएम फडणवीस ने कहा कि दंगे के दौरान हुई क्षति का पूरी लागत का अनुमान लगाने के बाद दंगाइयों से उसका हर्जाना लिया जाएगा. उनकी संपत्तियों को बेचा जाएगा.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रांसवुमन के साथ वायरल वीडियो से महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल! कांग्रेस ने की मंत्री के इस्तीफे की मांग
ट्रांसवुमन के साथ वायरल वीडियो से महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल! कांग्रेस ने की मंत्री के इस्तीफे की मांग
Mumbai News: मुंबई से सटे मीरा रोड में खौफनाक वारदात, शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार तो मेड की ले ली जान
मुंबई से सटे मीरा रोड में खौफनाक वारदात, शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार तो मेड की ले ली जान
Mumbai News: मुंबई में 500 रुपये की सिगरेट के लिए विवाद, विक्रेता को कार से 200 मीटर घसीटा, 5 आरोपी गिरफ्तार
मुंबई में 500 रुपये की सिगरेट के लिए विवाद, विक्रेता को कार से 200 मीटर घसीटा, 5 आरोपी गिरफ्तार
Mumbai News: 'कितने बांग्लादेशी फेरीवाले पकड़े', संजय निरुपम ने उठाए सवाल, CM से करेंगे मुलाकात
'कितने बांग्लादेशी फेरीवाले पकड़े', संजय निरुपम ने उठाए सवाल, CM से करेंगे मुलाकात

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ड्रैगन का वॉरशिप 'द किंग' पहुंचा कराची पोर्ट! क्या ईरान संग जंग में शामिल होने की तैयारी कर रहे चीन और पाकिस्तान?
ड्रैगन का वॉरशिप 'द किंग' पहुंचा कराची पोर्ट! क्या ईरान संग जंग में शामिल होने की तैयारी कर रहे चीन और पाकिस्तान?
ट्रांसवुमन के साथ वायरल वीडियो से महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल! कांग्रेस ने की मंत्री के इस्तीफे की मांग
ट्रांसवुमन के साथ वायरल वीडियो से महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल! कांग्रेस ने की मंत्री के इस्तीफे की मांग
Iran-US War: जंग के बीच ईरान का पावर शो! ग्राउंड वॉर के लिए लाखों लोगों को कर रहा तैयार, जानें खतरनाक प्लान
जंग के बीच ईरान का पावर शो! ग्राउंड वॉर के लिए लाखों लोगों को कर रहा तैयार, जानें खतरनाक प्लान
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
Dhurandhar 2 BO Day 8 Worldwide: दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, 8वें दिन 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के 3 साल पुराने रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
Assembly Elections 2026 Live: 'यह चुनाव कौरवों के साथ पांडव की लड़ाई', ममता बनर्जी का बीजेपी पर बड़ा हमला
'यह चुनाव कौरवों के साथ पांडव की लड़ाई', ममता बनर्जी का बीजेपी पर बड़ा हमला
Home Gardening Pistachio: बाजार से पिस्ता खरीदना भूल जाएंगे! घर के गमले में पिस्ता उगाने का ये है सबसे आसान तरीका
बाजार से पिस्ता खरीदना भूल जाएंगे! घर के गमले में पिस्ता उगाने का ये है सबसे आसान तरीका
24 अकबर रोड वाले कांग्रेस मुख्यालय में कितने कमरे, किसने किया था इसे डिजाइन?
24 अकबर रोड वाले कांग्रेस मुख्यालय में कितने कमरे, किसने किया था इसे डिजाइन?
Embed widget