एक्सप्लोरर

नागपुर हिंसा: इन इलाकों से हटा कर्फ्यू, 91 गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फहीम शमीम पर देशद्रोह का केस 

Nagpur Violence Update: नागपुर हिंसा के बाद नंदनवन और कपिल नगर में कर्फ्यू हटाया गया, लेकिन लकड़गंज और अन्य क्षेत्रों में आंशिक कर्फ्यू जारी रहेगा जहां लोग दोपहर 2-4 बजे आवश्यक सामान खरीद सकते हैं.

Nagpur Violence: महाराष्ट्र के नागपुर जिले में सोमवार (17 मार्च) को भड़की हिंसा के बाद सुरक्षा के मद्देनजर कर्फ्यू लगाया गया था. अब नागपुर पुलिस ने आदेश जारी करते हुए नंदनवन और कपिल नगर में कर्फ्यू पूरी तरह से समाप्त कर दिया है. हालांकि, लकड़गंज, पचपावली, शांतिनगर, सक्करदरा, इमामवाड़ा और यशोधरानगर में कर्फ्यू हटाया नहीं जाएगा, बल्कि कुछ छूट मिलेगी.

इन इलाकों में पुलिस ने दोपहर 2.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक छूट दी जाएगी, ताकि लोग जरूरी सामान खरीद सकें. वहीं, अगले आदेश तक गणेशपेठ कोतवाली और तहसील थाना क्षेत्र में कर्फ्यू लागू रहेगा.

फहीम खान पर देशद्रोह का केस दर्ज
इसके अलावा, नागपुर हिंसा के मुख्य आरोपी माने जाने वाले फहीम शमीम खान को साइबर क्राइम मामले में भी आरोपी बनाया गया है. साइबर टीम की FIR में फहीम शमीम खान पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है. इस FIR में 6 लोग शामिल हैं.

नागपुर पुलिस की साइबर सेल सोशल मीडिया के दंगाइयों से निपटने की भी बड़ी तैयारी कर रही है. अब साइबर सेल दंगाइयों की पहचान कर रही है.

'नागपुर में शांति'

नागपुर पुलिस आयुक्त रवींद्र सिंघल ने कहा कि हम लोग मामले में सारी चीज़ें वेरीफाय कर रहे हैं. फ़हीम ख़ान को मुख्य आरोपी बोल सकते हैं. उसकी हिस्ट्री देखी जा रही है. साथ ही उन्होंने कहा कि अभी पूरे नागपुर में शांति है, हम आगे का निर्णय जल्द ही लेंगे.

नागपुर हिंसा मामले में 91 गिरफ्तार
फिलहाल, नागपुर हिंसा मामले में पुलिस की अलग-अलग टीमें अलग-अलग दिशा में जांच कर रही हैं. अब तक 91 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इनमें 11 नाबालिग शामिल हैं.

मुगल शासक औरंगज़ेब के कब्र के खिलाफ प्रोटेस्ट के बाद गलत जानकारी से अफवाह फैली. इसी वजह से दंगा भड़का. साइबर सेल के डीसीपी लोहित मतानी ने बताया कि फहीम खान को साइबर मामले में भी आरोपी बनाया गया है. उसपर देशद्रोह का मामला दर्ज हुआ है. 

पुलिस ने जानकारी दी है कि साइबर सेल ने 230 अकाउंट्स की पहचान की है, लेकिन एफआईआर में 50 लोगों का नाम दर्ज है. बाकी को आइडेंटिफाई करके नामजद किया जाएगा. वहीं, पैसे की फंडिंग, टूल किट पैटर्न की भी जांच की जा रही है. 

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पर्स गिराने का नाटक और फिर पीठ पर वार! नागपुर में पति-पत्नी ने रची बॉयफ्रेंड की हत्या की खौफनाक साजिश
पर्स गिराने का नाटक और फिर पीठ पर वार! नागपुर में पति-पत्नी ने रची बॉयफ्रेंड की हत्या की खौफनाक साजिश
महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव: शरद पवार के लिए बड़ी राहत, एकनाथ शिंदे के एक फैसले से बदल गया समीकरण, जानें कैसे
महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव: शरद पवार के लिए बड़ी राहत, एकनाथ शिंदे के एक फैसले से बदल गया समीकरण
बिहार ही नहीं, महाराष्ट्र में भी कैसे BJP बनती गई बड़ा भाई... टाइमलाइन से समझें
बिहार ही नहीं, महाराष्ट्र में भी कैसे BJP बनती गई बड़ा भाई... टाइमलाइन से समझें
Maharashtra: राज्यसभा चुनाव में एकनाथ शिंदे का बड़ा दांव, रोहित टिलक और ज्योति वाघमारे को बनाया उम्मीदवार
राज्यसभा चुनाव में एकनाथ शिंदे का बड़ा दांव, रोहित टिलक और ज्योति वाघमारे को बनाया उम्मीदवार

वीडियोज

Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU
Chitra Tripathi: बेटे के लिए नीतीश का 'रिटायरमेंट प्लान'? | Big Breaking | Nitish Kumar | Bihar CM
Nitish Kumar Rajyasabha Nomination: नीतीश कुमार के बाद कौन संभालेगा CM कुर्सी? | Bihar Politics
Anupamaa: अनुपमा: प्रेरणा ने प्रेम पर डाली नज़र, अनुपमा ने समारोह के बीच सिखाया सबक
Bollywood News: सनी देओल की ‘एंटनी’ में विजय वर्मा की एंट्री, पहली बार आमने-सामने होगी जोरदार टक्कर

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के IRIS डेना युद्धपोत को डुबोया तो आया कांग्रेस का आधिकारिक बयान, जानें क्या कहा?
अमेरिका ने ईरान के IRIS डेना युद्धपोत को डुबोया तो आया कांग्रेस का आधिकारिक बयान, जानें क्या कहा?
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं? जानें A टू Z डिटेल्स
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं?
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Renault Bridger: जिम्नी और थार की टेंशन बढ़ाने जल्द आ सकती है ये मिनी डस्टर, जानें क्या होगा खास
Renault Bridger: जिम्नी और थार की टेंशन बढ़ाने जल्द आ सकती है ये मिनी डस्टर, जानें क्या होगा खास
Haldi Doodh Benefits: क्या रात में सोने से ठीक पहले हल्दी वाला दूध पीना सही? जानें एक्सपर्ट्स की राय
क्या रात में सोने से ठीक पहले हल्दी वाला दूध पीना सही? जानें एक्सपर्ट्स की राय
Embed widget