एक्सप्लोरर

नासिक कुंभ 2027 के लिए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बताया प्लान, त्र्यंबकेश्वर के लिए भी किया बड़ा ऐलान!

Nashik Kumbh Mela 2027: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रयागराज की तरह ही नासिक कुंभ मेले में भी उसी तरह की आस्था और भागीदारी की उम्मीद जताई. उन्होंने इसे आस्था और टेक्नोलॉजी का आयोजन बताया.

Devendra Fadnavis On Nashik Kumbh Mela: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार (23 मार्च) को कहा कि नासिक में 2027 के कुंभ मेले की तैयारियां अनुमान से धीमी गति से आगे बढ़ रही हैं. उन्होंने इसे आस्था और टेक्नोलॉजी का आयोजन बताया. नासिक में सीआईआई यंग इंडियंस के एक कार्यक्रम में बोलते हुए फडणवीस ने बड़े पैमाने पर कार्यक्रम के आयोजन में चुनौतियों को स्वीकार किया, लेकिन उन्हें दूर करने का विश्वास व्यक्त किया. 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हालांकि बुनियादी ढांचे पर काम वर्तमान में तय समय से पीछे है, लेकिन स्थिति में सुधार हो रहा है. उन्होंने कहा, ''हमने पिछले साल कुंभ मेले की तैयारी शुरू कर दी थी. अगर हमने 2020 में काम शुरू किया होता, तो हम आज अधिक आरामदायक स्थिति में होते. देरी के बावजूद, प्रयागराज में सफल कुंभ मेले के अनुभव से लाभ उठाते हुए प्रगति हो रही है. 

नासिक और त्र्यंबकेश्वर के विकास के लिए प्रयास जारी- फडणवीस

उन्होंने कहा कि नासिक और त्र्यंबकेश्वर के विकास के लिए प्रयास जारी हैं. नासिक में होने वाले आगामी कार्यक्रम को आस्था और टेक्नोलॉजी का कुंभ बताते हुए फडणवीस ने इस बात पर प्रकाश डाला कि AI, क्राउड मैनेजमेंट और वर्चुअल रियलिटी (वीआर) उपकरणों का एकीकरण, उपस्थित लोगों को एक अनूठा अनुभव प्रदान करेगा. उन्होंने कहा कि यह आयोजन 300 एकड़ में होगा, जो प्रयागराज के 7,500 हेक्टेयर से काफी छोटा है.

2027 कुंभ को लेकर हमलोग लगातार बैठकें कर रहे- फडणवीस

सीएम ने कहा, ''2027 में नासिक और त्र्यंबकेश्वर में कुंभ को लेकर हमलोग लगातार बैठकें कर रहे हैं. नासिक में क्या करने की आवश्यकता है, इसका मास्टरप्लान हमने तैयार किया था. जिसे हमने पिछले समय ही मान्यता दिया था. उसके काम भी हमलोग चालू कर रहे हैं. इसमें बड़े पैमाने पर पानी साफ हो, एसटीपी की व्यवस्था हो. साधुग्राम की जो जगह है, उसे अधिग्रहित करके वहां पर सारी व्यवस्थाएं खड़ी करनी है, ये सारी चीजें हमलोग कर रहे हैं.
 

त्र्यंबकेश्वर के विकास के लिए 1100 करोड़ रुपए का प्लान

इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि त्रयम्वकेश्वर एक बहुत ही महत्वपूर्ण ज्योतिर्लिंग है और इसमें भी इसका स्थान काफी ऊंचा माना जाता है. सीएम फडणवीस ने कहा, ''त्र्यंबकेश्वर के विकास का भी हमने प्रावधान किया है. इसके लिए हमने 1100 करोड़ रुपये का प्लान तैयार किया है, जिसमें वहां के अलग-अलग कुंडों का भी विकास होगा. वहां पर नदी का भी विकास होगा. हर तरह की व्यवस्थाओं को कायम करने का निर्णय हमने लिया हुआ है. इस काम को हमलोग दो हिस्सों में बांटेंगे. एक हिस्सा 2027 तक पूरा करना है और दूसरा भाग 2028-29 तक कंप्लीट होगा. 

मेला प्राधिकरण का कानून बनाएंगे- देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के सीएम ने कहा, ''जिस प्रकार से प्रयागराज में जो प्लानिंग की गई थी, उससे ज्यादा लोग वहां पर आए. उसी तरह से अपेक्षित है कि यहां पर भी ज्यादा लोग आएंगे, इसलिए हमलोगों ने मेला प्राधिकरण का कानून बनाने का तय किया है. संभव होगा तो वो कानून हमलोग इसी विधानसभा सत्र में लाना चाह रहे हैं ताकि प्रशासन की दृष्टि से सारे अधिकार मेला प्राधिकरण के पास हो और कुंभ मेले को ठीक से आयोजित किया जा सके.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: नोएडा में सुबह 5 बजे से लाइनों में लगे, मुरादाबाद में डीएम की अपील-अफवाहों में न आएं
Live: नोएडा में सुबह 5 बजे से लाइनों में लगे, मुरादाबाद में डीएम की अपील-अफवाहों में न आएं
लव जिहाद या कोई और एंगल! मुंबई में डॉक्टर सुसाइड मामले में परिवार ने क्या कहा?
लव जिहाद या कोई और एंगल! मुंबई में डॉक्टर सुसाइड मामले में परिवार ने क्या कहा?
महाराष्ट्र सरकार को मिला ग्लोबल मंच पर सम्मान, सस्टेनेबल गवर्नेंस के लिए हासिल किया ये अवॉर्ड
महाराष्ट्र सरकार को मिला ग्लोबल मंच पर सम्मान, सस्टेनेबल गवर्नेंस के लिए हासिल किया ये अवॉर्ड
Pune News: पुणे में हार्दिक पांड्या के खिलाफ शिकायत दर्ज, T20 वर्ल्ड कप जश्न में तिरंगे के अपमान का आरोप
पुणे में हार्दिक पांड्या के खिलाफ शिकायत दर्ज, T20 वर्ल्ड कप जश्न में तिरंगे के अपमान का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Session 2026 Live: 'खुद ही पैनिक कर रहे हैं प्रधानमंत्री...', LPG किल्लत पर राहुल गांधी, संसद में प्रियंका ने जलाया चूल्हा
Live: 'खुद ही पैनिक कर रहे हैं प्रधानमंत्री...', LPG किल्लत पर राहुल गांधी, संसद में प्रियंका ने जलाया चूल्हा
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
रूस का भारत को 5th Gen के फाइटर जेट का तगड़ा ऑफर, AESA रडार सिस्टम और सोर्स कोड भी मिलेगा, पाकिस्तान को लगा शॉक
रूस का भारत को 5th Gen के फाइटर जेट का तगड़ा ऑफर, AESA रडार-सोर्स कोड भी मिलेगा, PAK को लगा शॉक
The hundred 2026 Auction: द हंड्रेड ऑक्शन में नंबर-1 गेंदबाज सादिया इकबाल रही अनसोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
द हंड्रेड ऑक्शन में नंबर-1 गेंदबाज सादिया इकबाल रही अनसोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
‘6 महीने 60 साल के बराबर..’ मोनालिसा के मुस्लिम पति ने बताई अपनी प्रेम कहानी, बोले- 'मैंने रिश्ते के लिए किया था इंकार'
मोनालिसा के मुस्लिम पति ने बताई अपनी प्रेम कहानी, बोले- 'मैंने रिश्ते के लिए किया था इंकार'
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
हार्दिक पांड्या या ईशान किशन, किसकी गर्लफ्रेंड ज्यादा पढ़ी-लिखी? जान लें हकीकत
हार्दिक पांड्या या ईशान किशन, किसकी गर्लफ्रेंड ज्यादा पढ़ी-लिखी? जान लें हकीकत
मेट्रो में स्टंट दिखाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स के निशाने पर आ गया परिवार
मेट्रो में स्टंट दिखाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स के निशाने पर आ गया परिवार
Embed widget