एक्सप्लोरर

Exclusive: क्या हाथ मिलाएंगे राज और उद्धव ठाकरे? BJP के नितेश राणे बोले- 'अगर दोनों साथ आ गए तो...'

Nitesh Rane News: महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री नीतेश राणे ने उद्धव ठाकरे को लेकर कहा कि वह हिंदू विरोधी हो गए हैं. अब उन्हें जिहाद सम्राट कहना ठीक रहेगा. महाराष्ट्र शिवाजी महाराज का है.

Nitesh Rane on Raj-Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना की अहम भूमिका से कोई इनकार नहीं कर सकता. ये बात अलग है कि एनडीए से अलग होकर एमवीए सरकार बनाने के बाद के छोटे से काल में न केवल शिवसेना गुटों में बंट गई बल्कि वर्तमान में शिवसेना यूबीटी सबसे कमजोर स्थिति में है. इस बीच चर्चा यह है कि शिवसेना यूबीटी को फिर से मजबूती देने के लिए दोनों चचेरे भाई यानि राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे एक हो सकते हैं. अब इसको लेकर महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री नीतेश राणे ने एबीपी से बातचीत के दौरान बड़ा बयान दिया है. 

महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री नीतेश राणे में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के फिर एक होने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में बेबाकी से कहा, "दोनों एक साथ दिखाई दें या न दिखाई दें, यह उनका मसला है. अगर एक साथ होते भी हैं तो महाराष्ट्र की राजनीति पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. महाराष्ट्र छात्रपति शिवाजी महाराज का है."

राज ठाकरे किसे पसंद नहीं?

महायुति सरकार में मंत्री नीतेश राणे ने आगे कहा, "अहम सवाल यह है कि ठाकरे परिवार में ​राज ठाकरे किसे पसंद नहीं थे? कई लोगों को सच अच्छा नहीं लगता. क्या राज और उद्धव ठाकरे के बीच लड़ाई सही बात है. राज से तकलीफ उद्धव ठाकरे को नहीं बल्कि घर से थी. उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि रश्मि ठाकरे को थी राज ठाकरे से तकलीफ थी."

नीतेश राणे ने कहा, "जो लोग ​शिवसेना को करीब से जनते हैं, उन्हें सबकुछ पता है. एमवीए सरकार के दौरान सीएम उद्धव जो फैसले लेते थे, वो किसका फैसला होता था? तय है उसके पीछे  रश्मि ठाकरे और उनके भाई का हाथ होता था. सीएम उद्धव ठाकरे के डिसिजन वही लोग लेते थे."

2024 में जनता ने बड़ा मैंडेट दे दिया- नीतेश 

मंत्री नीतेश राणे का दावा है, "महाराष्ट्र की जनता ने 2024 में बड़ा मैंडेट दे दिया. अब दोनों भाई साथ आएं या नहीं नहीं आएं, इससे क्या फर्क पड़ता है? मैं, बीजेपी का कार्यकर्ता हूं. मुझे पता है सच क्या है?"

'महायुति में सब ठीक है'

सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के बीच जारी मतभेद को लेकर उन्होंने कहा, 'ऐसा कुछ नहीं है. महायुति में सबकुछ ठीक है. देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार अनुभव राजनेता हैं. तीनों के बीच अच्छा तालमेल है. तीनों का काम करने का तरीका अपना अपना है. कैबिनेट में अच्छा वातावरण है. सब ठीक चल रहा है. कोई तकलीफ नहीं है.'
 
नए सिरे से लाउडस्पीकर को लेकर जारी विवार पर उन्होंने कहा कि सभी के नियम समान होने चाहिए. अगर हिंदुओं में लाउडस्पीकर या डीजे बजाने पर रोक है तो मुस्लिमों पर भी वही नियम लागू होने चाहिए. 

सबसे बड़ा दुश्मन कौन? दिया ये जवाब 

बीजेपी नेता और मंत्री नीतेश राणे ने कहा, "उद्धव ठाकरे हिंदू विरोधी हो गए हैं. अब वो जिहाद सम्राट हैं." यह पूछे जाने पर कि सबसे पहले आप किस बिल का पास कराना चाहेंगे तो उन्होंने कहा कि यूसीसी. महाराष्ट्र बीजेपी नेतृत्व वाली महायुति का असली टक्कर किससे है?  इसके जवाब में उन्होंने कहा कि जो हिंदू और महाराष्ट्र का विरोध है वही हमारा दुश्मन है. बता दें कि महाराष्ट्र में मनसे प्रमुख राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे को लेकर चर्चा है कि दोनों बहुत जल्द एक साथ दिखाई दे सकते हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागपुर हादसे पर CM देवेन्द्र फडणवीस ने जताया दुख, अबतक 17 लोगों की हुई मौत, जांच के दिए आदेश
नागपुर हादसे पर CM देवेन्द्र फडणवीस ने जताया दुख, अबतक 17 लोगों की हुई मौत, जांच के दिए आदेश
नागपुर में विस्फोटक बनाने वाले कारखाने में धमाका, 17 लोगों की मौत, कई मजदूर घायल
नागपुर में विस्फोटक बनाने वाले कारखाने में धमाका, 17 लोगों की मौत, कई मजदूर घायल
Mumbai News: मुंबई में शादी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, फर्जी अमीर बनकर महिलाओं को फंसाता था शातिर
मुंबई में शादी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, फर्जी अमीर बनकर महिलाओं को फंसाता था शातिर
नवी मुंबई में 'हिन्द की चादर' कार्यक्रम को लेकर तैयारी, प्रशासन ने किए ट्रैफिक नियमों में बदलाव
नवी मुंबई में 'हिन्द की चादर' कार्यक्रम को लेकर तैयारी, प्रशासन ने किए ट्रैफिक नियमों में बदलाव

वीडियोज

US-Israel Iran War: 27 अमेरिकी ठिकाने तबाह होने पर ईरान पर भड़के Donlad Trump!| Khamenai | Netnyahu
US-Israel Iran War: Khamenai की मौत के बाद चीन ने इजरायल से की अपील। Trump । Netnyahu | Breaking
बैंक अकाउंट से गैस सिलेंडर तक: सब बदला! | Paisa Live
US-Israel Iran War: ईरान में खामेनेई की मौत पर जश्न ! | Khamenei | Netanyahu | Trump
US-Israel Iran War: Khamenei की मौत के बाद Dubai में ईरानी सेना ने दागी मिसाइलें | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आंखों से छलक पड़े आंसू और...', खामेनेई की मौत से गमजदा ईरान, लाइव TV शो में फूट-फूटकर रो पड़ा एंकर
'आंखों से छलक पड़े आंसू और...', खामेनेई की मौत से गमजदा ईरान, लाइव TV शो में फूट-फूटकर रो पड़ा एंकर
Delhi News: खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
वेस्टइंडीज के खिलाफ 'वर्चुअल क्वार्टर फाइनल' से पहले मंदिर पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, देखें वीडियो
वेस्टइंडीज के खिलाफ 'वर्चुअल क्वार्टर फाइनल' से पहले मंदिर पहुंचे भारतीय खिलाड़ी
'जल्द ही भारत आने की उम्मीद', अबू धाबी में हैं ईशा गुप्ता, बोलीं- समय डरावना है, सुरक्षित हूं
'जल्द ही भारत आने की उम्मीद', अबू धाबी में हैं ईशा गुप्ता, बोलीं- समय डरावना है, सुरक्षित हूं
US Israel Iran War: 'हम ऐसा हमला करेंगे कि...', खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं रुक रहे ट्रंप, ईरान को फिर धमकाया
'हम ऐसा हमला करेंगे कि...', खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं रुक रहे ट्रंप, ईरान को फिर धमकाया
Ayatollah Ali Khamenei Death: कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
गांव में कैसे खोल सकते हैं मुर्गी फार्म, इस बिजनेस में कितना लगता है पैसा?
गांव में कैसे खोल सकते हैं मुर्गी फार्म, इस बिजनेस में कितना लगता है पैसा?
Coughing At Night: रात में बिस्तर पर जाते ही आने लगती है खांसी, जानें क्यों हो रही यह समस्या?
रात में बिस्तर पर जाते ही आने लगती है खांसी, जानें क्यों हो रही यह समस्या?
Embed widget