एक्सप्लोरर

Pune Rape Case: पुणे की बस में रेप करने का आरोपी 70 घंटे बाद गिरफ्तार, गन्ने के खेत में मिला

Pune Bus Rape Case: पुणे रेप केस का आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाडे मंगलवार को हुई घटना के बाद से फरार था. उस पर बस के अंदर 26 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने का आरोप है. 

Pune Rape Case Updates: महाराष्ट्र के पुणे के स्वारगेट बस स्टैंड पर खड़ी नगर निगम की बस में एक 26 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार का मामला सामने आया था. आरोपी दत्तात्रेय गाडे को पुणे पुलिस ने उसी के गांव शिरूर से देर रात 1.30 बजे के करीब गन्ने के खेतों में से गिरफ्तार कर लिया. पुणे सिटी डीसीपी क्राइम निखिल पिंगले के मुताबिक आरोपी पिछले दो दिनों से उसी के गांव मे छुप कर बैठा था. मामले की जांच में पुलिस ने 13 टीमें बनाई थी. आरोपी को ढूंढने के लिए एक लाख का इनाम भी घोषित किया था. 

पुणे रेप केस का आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाडे मंगलवार को हुई घटना के बाद से ही फरार था. उस पर स्वारगेट बस स्टैंड पर सुबह करीब 5.30 बजे खड़ी राज्य परिवहन निगम की बस के अंदर 26 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने का आरोप है. 

इससे पहले रेप के आरोपी ने बस का इंतजार कर रही महिला को एक सुनसान बस में यह कहकर बैठा दिया कि वह जिस बस का इंतजार कर रही है वो कहीं और खड़ी है. इसके बाद उसने कथित तौर पर बस स्टैंड के बीच में खड़ी बस के अंदर रेप की वारदात को अंजाम दिया. जबकि घटनास्थल पुलिस स्टेशन करीब 100 मीटर की दूरी पर है. 

पुलिस ने चलाया था गन्ने के खेतों में तलाशी अभियान 

पुणे पुलिस ने आरोपी के पैतृक गांव गुनात में गन्ने के खेतों में तलाशी अभियान चलाया था. पुलिस को संदेह था कि वह वहां गन्ने के खेत में छिपा हो सकता है. वरिष्ठ अधिकारियों सहित 100 से अधिक पुलिसकर्मी बृहस्पतिवार को अभियान को अंजाम देने के लिए गुनात पहुंचे, जिसमें खेत की हवाई इमेजिंग के लिए ड्रोन का इस्तेमाल गया.

 पहले से दर्ज हैं कई मामले 

इसके अलावा, पुलिस ने पुणे के मेन एंट्री और एग्जिट प्वाइंटों पर के साथ-साथ महत्वपूर्ण बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी थी. रेप के आरोपी के ठिकाने के बारे में जानकारी देने वाले को 1 लाख रुपये का इनाम देने का भी ऐलान​ किया था. पुलिस पुलिस के अनुसार उसके तथाकथित रेप के आरोपी के खिलाफ पुणे और आसपास के अहिल्यानगर जिलों में चोरी, डकैती और चेन स्नैचिंग सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

यह भी पढ़ें: Puna Rape Case: ट्रांसपोर्ट विभाग का फैसला, 14000 बसों में लगेंगे CCTV कैमरे, बंद पड़ी बसें होंगी स्क्रैप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, 'जिन्हें हम देश का भविष्य...'
कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, 'जिन्हें हम देश का भविष्य...'
ऑनलाइन लूडो से शुरू हुई दोस्ती, 10.5 लाख लेकर भागी नाबालिग; पुलिस ने इंस्टाग्राम पोस्ट से पकड़ा
ऑनलाइन लूडो से शुरू हुई दोस्ती, 10.5 लाख लेकर भागी नाबालिग; पुलिस ने इंस्टाग्राम पोस्ट से पकड़ा
CJP Protest: 'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
पुणे में गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, गैस लीक होने से हुआ बड़ा धमाका
पुणे में गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, गैस लीक होने से हुआ बड़ा धमाका

वीडियोज

Khan Sir Controversy: गिरफ्तार होंगे खान सर? कोर्ट से आई बड़ी खबर! | Patna Coaching Firing | Bihar
Khan Sir Controversy: खान सर के सरेंडर से पहले कोचिंग के बाहर हाई अलर्ट | Patna Coaching Firing
US Iran War Updates: Trump का बदलता मूड..युद्ध में लाएगा शांति? | Hormuz | Breaking | Latest News
Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing
Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pawan Singh News: एमएलसी कैंडिडेट बनने के बाद बीजेपी दफ्तर पहुंचे पवन सिंह, बोले- 'पार्टी मेरी मां...'
पटना: एमएलसी कैंडिडेट बनने के बाद बीजेपी दफ्तर पहुंचे पवन सिंह, बोले- 'पार्टी मेरी मां...'
यूसुफ पठान को पहुंचाया था ममता बनर्जी का बहरामपुर सीट छोड़ने का संदेश? सौरव गांगुली ने खबरों को किया खारिज
यूसुफ पठान को पहुंचाया था ममता बनर्जी का संदेश? सौरव गांगुली ने खबरों को किया खारिज
टीम इंडिया में आते ही वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड
टीम इंडिया में आते ही वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
झूठे आरोपों का कबूलनामा कर बुरी फंसी शिल्पा शिंदे, अब होगी कार्रवाई? AICWA ने महाराष्ट्र के सीएम से कर दी है अपील
झूठे आरोपों के खिलाफ शिल्पा शिंदे पर अब होगी कार्रवाई? एआईसीडब्ल्यूए ने की ये तैयारी
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
Explained: 'गॉडजिला' एल नीनो आ रहा है... 2026 का मौसम कितना भयानक हो सकता है और भारत पर इसका क्या असर पड़ेगा?
'गॉडजिला' एल नीनो आ रहा है... 2026 का मौसम कितना भयानक हो सकता है और भारत पर इसका क्या असर?
मुंबई के मरीन ड्राइव अचानक समुद्र से बहकर आया विशाल जीव, देखने वालों की लगी भीड़- वीडियो वायरल
मुंबई के मरीन ड्राइव अचानक समुद्र से बहकर आया विशाल जीव, देखने वालों की लगी भीड़- वीडियो वायरल
Embed widget