एक्सप्लोरर

Maharashtra: क्या राहुल गांधी पर SC का फैसला सरकार के लिए झटका है? आदित्य ठाकरे बोले- 'मैं इन सब में...'

Modi Surname Case: राहुल गांधी के मामले सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला सामने आने के बाद शिवसेना-यूबीटी ने खुशी जाहिर की है और इसके नेता आदित्य ठाकरे ने पार्टी की तरफ से बयान दिया है.

 Modi Surname Reactions: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने का इंडिया अलायंस के घटक दलों ने स्वागत किया है. वहीं, इंडिया अलायंस के सहयोगी दल और महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी में शामिल शिवसेना-यूबीटी के नेता आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) ने कहा कि महत्वपूर्ण हैं कि सच बोलने वाले लोग वापस आ रहे हैं.

आदित्य ठाकरे ने शुक्रवार को मुंबई में मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा, ''मैं समझता हूं कि यह उचित आदेश है. यदि आप आज के फैसले को देखें, तो यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हमारे पास सच बोलने वाले लोग लोकसभा में वापस आ रहे हैं. इस देश में नफरत की, प्रतिशोध की राजनीति नहीं जीतेगी. हम इस आदेश का समर्थन करते हैं.''

 दो कोर्ट के मामले में नहीं कहूंगा कुछ- आदित्य ठाकरे
सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी मामले में निचली अदालत के फैसले पर टिप्पणी की है, इसको लेकर जब आदित्य ठाकरे से पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''मैं दो कोर्ट के बीच में नहीं जाउंगा. मैं जो देखता हूं वह यह कि यह अच्छा फैसला है. लोकतंत्र को बरकरार रखने के लिए यह महत्वपूर्ण है.'' क्या यह मोदी सरकार को झटका है? पत्रकार के इस सवाल पर आदित्य ठाकरे ने कहा, ''मैं इन सबमें नहीं जाउंगा, महत्वपूर्ण यह है कि जो सही है वह देश में होना चाहिए.''

2019 से जुड़ा है मानहानि का मामला
मानहानि का यह मामला 2019 का है जब राहुल गांधी ने मोदी सरनेम को लेकर टिप्पणी की थी जिसके खिलाफ मानहानि की याचिका दाखिल की गई थी. इस मामले में राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई गई थी और इसके बाद उनकी संसद सदस्यता रद्द कर दी गई थी. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उनकी संसद सदस्यता बहाल होने का रास्ता साफ हो गया है. वहीं, सुप्रीम कोर्ट की ओर से फैसला आने के बाद एनसीपी, शिवसेना-यूबीटी, जम्मू-कश्मीर की नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी समेत तमाम बड़े राजनीतिक दलों ने राहुल गांधी को बधाई दी और फैसले का स्वागत किया है.

ये भी पढ़ेंModi Surname Case: मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी को मिली राहत, सुप्रिया सुले बोलीं- 'संसद में स्वागत है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel Iran War: जालना से कांग्रेस के सांसद कल्याण काले दुबई में फंसे, परिवार ने क्या कहा?
ईरान-इजरायल युद्ध: जालना से कांग्रेस के सांसद कल्याण काले दुबई में फंसे, परिवार ने क्या कहा?
राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उद्धव ठाकरे को दिया बड़ा ऑफर, अब फैसले पर टिकी नजर?
राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उद्धव ठाकरे को दिया बड़ा ऑफर, अब फैसले पर टिकी नजर?
Rajya Sabha Election : राज्यसभा चुनाव को लेकर आदित्य ठाकरे का बड़ा बयान, 'MVA में कोई...'
राज्यसभा चुनाव: आदित्य ठाकरे का बड़ा बयान, 'MVA में कोई गतिरोध नहीं, हमें मिले एक सीट'
दोस्तों ने 14 साल के लड़के की कर दी हत्या, शव को तालाब फेंककर बोले- डूब कर मर गया, ऐसे खुली पोल
दोस्तों ने 14 साल के लड़के की कर दी हत्या, शव को तालाब फेंककर बोले- डूब कर मर गया, ऐसे खुली पोल

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
Embed widget