एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: राज ठाकरे की पार्टी ने 2 और प्रत्याशियों का किया ऐलान, इन नेताओं को दिया टिकट

Raj Thackeray News: महाराष्ट्र में अभी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है लेकिन सभी पार्टियां सक्रिय दिख रही हैं. MNS ने चंद्रपूरा और राजुरा सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की.

Maharashtra Assembly Elections: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है. राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना भी इस चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयारियों में जुटी है और रणनीति बनाई जा रही है. इसी कड़ी में MNS प्रमुख राज ठाकरे ने अपने दो और उम्मीदवारों की घोषणा की है.

राज ठाकरे ने चंद्रपूर और राजुरा विधानसभा क्षेत्र के अपने अपने पार्टी के उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है. MNS ने चंद्रपूरा विधानसभा सीट से मनदीप रोडे को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है. वहीं, राजुरा विधानसभा सीट से सचिन भोयर के नाम का ऐलान किया है.

इससे पहले 5 अगस्त को भी एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने विधानसभा चुनाव को लेकर दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी. पार्टी ने मुंबई की शिवडी विधानसभा से बाला नांदगांवकर और पंढरपुर से दिलीप धोत्रे को उम्मीदवार बनाया है. फिलहाल राज ठाकरे की इस रणनीति ने महाविकास अघाड़ी और महायुति दोनों को चिंता में डाल दिया है.

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने हाल में ही इस बात का ऐलान किया था कि MNS राज्य में 225 से 250 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. उन्होंने अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा, ''किसके साथ गठबंधन होगा, कितनी सीटें मिलेंगी इस भ्रम में नहीं रहें.'' उन्होंने चुनाव के लिए तैयार रहने की अपील की थी.

हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में राज ठाकरे की पार्टी MNS ने एनडीए को समर्थन दिया था. राज ठाकरे ने खुद नरेंद्र मोदी को सपोर्ट करने का ऐलान किया था. वहां इस चुनाव के दौरान महायुति की कुछ रैलियों में भी नजर आए थे. उस दौरान ऐसा लग रहा था कि राज ठाकरे विधानसभा चुनाव में महायुति के साथ गठबंधन करेंगे और सीट बंटवारे में एक अहम हिस्सेदार बनेंगे.

महाराष्ट्र में इस बार लोकसभा चुनाव में महायुति का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा. पार्टी को यहां कई सीटों पर नुकसान उठाना पड़ा. बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी के साथ वाली महायुति गठबंधन को 48 लोकसभा सीटों में से 17 सीटों पर जीत हासिल हुई थी. वहीं, महाविकास अघाड़ी को 30 सीटों पर जीत मिली थी. 

ये भी पढ़ें:

बदलापुर मामले में उज्ज्वल निकम को पब्लिक प्रॉसिक्यूटर बनाए जाने पर भड़का विपक्ष, कांग्रेस ने पूछा- 'बच्चियों को न्याय...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागपुर हादसे पर CM देवेन्द्र फडणवीस ने जताया दुख, अबतक 17 लोगों की हुई मौत, जांच के दिए आदेश
नागपुर हादसे पर CM देवेन्द्र फडणवीस ने जताया दुख, अबतक 17 लोगों की हुई मौत, जांच के दिए आदेश
नागपुर में विस्फोटक बनाने वाले कारखाने में धमाका, 17 लोगों की मौत, कई मजदूर घायल
नागपुर में विस्फोटक बनाने वाले कारखाने में धमाका, 17 लोगों की मौत, कई मजदूर घायल
Mumbai News: मुंबई में शादी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, फर्जी अमीर बनकर महिलाओं को फंसाता था शातिर
मुंबई में शादी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, फर्जी अमीर बनकर महिलाओं को फंसाता था शातिर
नवी मुंबई में 'हिन्द की चादर' कार्यक्रम को लेकर तैयारी, प्रशासन ने किए ट्रैफिक नियमों में बदलाव
नवी मुंबई में 'हिन्द की चादर' कार्यक्रम को लेकर तैयारी, प्रशासन ने किए ट्रैफिक नियमों में बदलाव

वीडियोज

बैंक अकाउंट से गैस सिलेंडर तक: सब बदला! | Paisa Live
US-Israel Iran War: ईरान में खामेनेई की मौत पर जश्न ! | Khamenei | Netanyahu | Trump
US-Israel Iran War: Khamenei की मौत के बाद Dubai में ईरानी सेना ने दागी मिसाइलें | Netanyahu
US-Israel Iran War:खामेनेई की मौत के बाद Donlad Trump की पहली प्रतिक्रिया | Khamenei | Netanyahu
US-Israel Iran War: 'शुक्रिया ट्रंप', Khamenei की मौत पर Reza Pahlavi का बयान | Netanyahu | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आंखों से छलक पड़े आंसू और...', खामेनेई की मौत से गमजदा ईरान, लाइव TV शो में फूट-फूटकर रो पड़ा एंकर
'आंखों से छलक पड़े आंसू और...', खामेनेई की मौत से गमजदा ईरान, लाइव TV शो में फूट-फूटकर रो पड़ा एंकर
नागपुर में विस्फोटक बनाने वाले कारखाने में धमाका, 17 लोगों की मौत, कई मजदूर घायल
नागपुर में विस्फोटक बनाने वाले कारखाने में धमाका, 17 लोगों की मौत, कई मजदूर घायल
वेस्टइंडीज के खिलाफ 'वर्चुअल क्वार्टर फाइनल' से पहले मंदिर पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, देखें वीडियो
वेस्टइंडीज के खिलाफ 'वर्चुअल क्वार्टर फाइनल' से पहले मंदिर पहुंचे भारतीय खिलाड़ी
The Kerala Story 2 BO Day 1: द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का इतने परसेंट
द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का इतने परसेंट
US Israel Iran War: 'हम ऐसा हमला करेंगे कि...', खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं रुक रहे ट्रंप, ईरान को फिर धमकाया
'हम ऐसा हमला करेंगे कि...', खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं रुक रहे ट्रंप, ईरान को फिर धमकाया
Ayatollah Ali Khamenei Death: कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
गांव में कैसे खोल सकते हैं मुर्गी फार्म, इस बिजनेस में कितना लगता है पैसा?
गांव में कैसे खोल सकते हैं मुर्गी फार्म, इस बिजनेस में कितना लगता है पैसा?
Coughing At Night: रात में बिस्तर पर जाते ही आने लगती है खांसी, जानें क्यों हो रही यह समस्या?
रात में बिस्तर पर जाते ही आने लगती है खांसी, जानें क्यों हो रही यह समस्या?
Embed widget