एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में BMC चुनाव से पहले राज ठाकरे की पार्टी MNS का मराठी कार्ड, कर दी ये मांग

BMC Polls 2025: मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा मराठी फिल्मों के लिए अलग सेंसर बोर्ड को लेकर वह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करेंगे. उनसे पार्टी की मांग पर ​तत्काल हल निकालने का अनुरोध करेंगे.

Raj Thackeray News: महाराष्ट्र में आगामी बृहन्मुंबई नगर निगम चुनाव से पहले राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का एक और मराठी कार्ड खेला है. एमएनएस ने मांग की है कि मराठी फिल्मों के लिए स्वतंत्र सेंसर बोर्ड का गठन किया जाए. एमएनएस के फिल्म विंग के प्रमुख अमेय खोपकर ने सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर पोस्ट कर ये मांग की.

अमेय खोपकर ने कहा, "मौजूदा सेंसर बोर्ड की तरफ से मराठी फिल्मों को दी जाने वाली ट्रिटमेंट रोष उत्पन्न करने वाली है. सेंसर बोर्ड की तरफ से होने वाली देरी की वजह से मराठी फिल्मों का नुकसान हो रहा है. इसी वजह से पिछले कई वर्षों से मराठी फिल्मों के निर्माताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पिछले कई वर्षों से स्वतंत्र सेंसर बोर्ड की मांग हो रही है, लेकिन हमेशा इस मांग को नजरअंदाज किया गया."

उन्होंने कहा, "मनसे इस संदर्भ में जल्द मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने वाली है. हम सीएम से कहेंगे कि महाराष्ट्र सरकार मनसेस की मांग पर गंभीरता से ध्यान देकर इसका तत्काल हल निकाले."

इससे पहले MNS प्रमुख राज ठाकर ने भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेश धस के दाएं हाथ माने जाने वाले सतीश भोसले उर्फ खोक्या भाई की गिरफ्तारी पर कहा था कि एक खोक्या भाई को क्या लेकर बैठे हो, पूरी विधानसभा ही खोक्या भाइयों से भरी है. उनके इस बयान पर मंत्री आशीष शेलार ने पलटवार किया था. आशीष शेलार ने कहा था, "एमएनएस नेता द्वारा अपने अस्तित्व का एहसास कराने व ध्यान आकर्षित करने के लिए की जाने वाली बयानबाजी को अब प्रदेश के लोग समझने लगे हैं." 

मुंबई में घूमना मुश्किल हो जाएगा- संदीप देशपांडे

अब आशीष शेलार पर मनसे नेता संदीप देशपांडे ने शेलार को अप्रत्यक्ष तौर पर धमकी दी है. देशपांडे ने चेतावनी देते हुए कहा कि ‘झोलार’ यदि हमने बोलना शुरू किया तो आपके लिए मुंबई में घूमना मुश्किल हो जाएगा. यह याद रखना.

 

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
आखों में मिर्च डालकर दुपट्टे से घोटा बहू का गला, सास समेत 5 गिरफ्तार
आखों में मिर्च डालकर दुपट्टे से घोटा बहू का गला, सास समेत 5 गिरफ्तार

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget