एक्सप्लोरर

मराठी भाषा के मुद्दे पर राज ठाकरे की पार्टी आक्रामक, BMC चुनाव में MNS को मिलेगी सफलता?

Raj Thackeray News: एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने कई बार महाराष्ट्र में रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे मराठी भाषा को प्राथमिकता दें. उत्तर भारतीयों और हिंदी भाषा को लेकर उनका रवैया सख्त रहा है.

Maharashtra Politics: मुंबई में राज ठाकरे की पार्टी एक बार फिर एक्शन मोड पर दिखाई दे रही है. महाराष्ट्र में मराठी का मुद्दा बना हुआ है और इसे राज ठाकरे की एमएनएस पार्टी ने हमेशा की तरह पकड़कर रखा है. मराठी भाषा के मुद्दे पर MNS आक्रामक दिख रही है. ऐसा माना जा रहा है कि राज्य में अब स्थानीय निकाय चुनाव होने जा रहे हैं इसलिए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना पूरी तरह से एक्टिव है.

राज ठाकरे की पार्टी पर आरोप लग रहे हैं कि मराठी भाषा का अपमान करनेवाले वालों के साथ सीधा मारपीट होती है और उसका वीडियो बनाकर वायरल किया जाता है. गुड़ी पड़वा रैली में मराठी के मुद्दे को लेकर राज ठाकरे ने चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था, ''जहां-जहां मराठी का अपमान होगा वहां कान के नीचे आवाज निकलेगी.'' 

बीएमसी चुनाव में राज ठाकरे का मराठी कार्ड!

गुड़ी पड़वा के पहले राज ठाकरे ने एक मराठी कविता का सम्मेलन भी आयोजित किया था, जहां अभिनेता विक्की कौशल से लेकर जावेद अख्तर जैसी कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं थी. ऐसे में मतलब निकाला जा रहा है कि राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बाद मराठी कार्ड का मुद्दा लेकर बीएमसी चुनाव में उतर रही है. 

मुंबई के पवई में सुरक्षा गार्ड पर हमला

हाल ही में मुंबई के पवई इलाके में एक सुरक्षा गार्ड द्वारा मराठी भाषा के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई की थी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें गार्ड को मराठी भाषा का सम्मान करने की चेतावनी दी गई. इसके पहले भी मोबाइल की गैलरी हो या फिर सोसायटी हो सभी जगह पर मराठी भाषा का विवाद दिखाई दिया और राज ठाकरे की पार्टी इसमें आगे दिखी.

आरएसएस नेता भैयाजी जोशी का बयान

मार्च 2025 में, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ नेता सुरेश भैयाजी जोशी ने कहा था कि मुंबई में रहने के लिए मराठी सीखना जरूरी नहीं है. इस बयान के बाद विवाद पैदा हुआ और उन्होंने स्पष्ट किया कि मुंबई और महाराष्ट्र की मूल भाषा मराठी है. यहां रहने वाले सभी लोगों को मराठी भाषा सीखनी चाहिए.  

सरकारी दफ्तरों में मराठी भाषा की अनिवार्यता

महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी और अर्ध-सरकारी दफ्तरों में मराठी भाषा के उपयोग को अनिवार्य किया है. 1964 के महाराष्ट्र राजभाषा अधिनियम के तहत, सभी आधिकारिक दस्तावेज, प्रस्ताव, पत्र और परिपत्र मराठी में होने चाहिए. 2024 में स्वीकृत मराठी भाषा नीति ने इसके संरक्षण, संवर्धन और प्रसार पर जोर दिया है.  

मनसे के गुड़ी पड़वा मेलावा 2025 में राज ठाकरे ने अपने कार्यकर्ताओं से बैंकों में जाकर पूछने को कहा कि क्या मराठी में काम हो रहा है? उनका कहना है कि बैंक लेनदेन मराठी में किया जाना चाहिए. इसके पहले भी एमएनएस पार्टी मराठी भाषा को लेकर कई आंदोलन कर चुकी है. जिसे महाराष्ट्र में सफलता मिली है और पार्टी राज्य में हमेशा चर्चा में रही है. 

मराठी भाषा को अनिवार्य बनाने की मांग

राज ठाकरे ने कई बार महाराष्ट्र में रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे मराठी भाषा को प्राथमिकता दें. उन्होंने यह भी मांग की थी कि महाराष्ट्र में काम करने वाले कर्मचारियों (विशेष रूप से सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में) को मराठी भाषा सीखनी चाहिए.

बड़े ब्रांड्स और होर्डिंग्स में मराठी भाषा

राज ठाकरे ने मुंबई और अन्य शहरों में होर्डिंग्स और साइनबोर्ड्स पर मराठी भाषा को प्राथमिकता देने की मांग की. कुछ कंपनियों और दुकानों ने उनकी अपील के बाद मराठी में बोर्ड लगाना शुरू किया.

मराठी फिल्मों और थिएटर को बढ़ावा

एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे मराठी फिल्म इंडस्ट्री और थिएटर को बढ़ावा देने के पक्षधर हैं. उनकी मांग थी कि मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों में मराठी फिल्मों के लिए प्राइम टाइम स्लॉट दिया जाए.

उत्तर भारतीयों और हिंदी भाषा पर राज ठाकरे का रुख

राज ठाकरे का रुख उत्तर भारतीयों को लेकर सख्त रहा है, खासकर जब हिंदी भाषा महाराष्ट्र में हावी होने लगी. वे मानते हैं कि महाराष्ट्र में रहने वाले हर व्यक्ति को मराठी भाषा सीखनी चाहिए और उसका सम्मान करना चाहिए. उन्होंने राज्य में मराठी युवाओं को नौकरियों में प्राथमिकता की भी मांग की.

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना इसके पहले भी चुनाव में अपना किस्मत आजमा चुकी है. पहले ही चुनाव में जीत के बाद उन्हें हमेशा हार ही मिली है. पार्टी के पहले ही चुनाव में 12 विधायक जीते थे. यह जीत 2009 में मिली थी. अब सवाल है कि मराठी का मुद्दा एक बार फिर उठाकर राज ठाकरे को क्या बीएमसी चुनाव में जीत मिलेगी?

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mumbai News: साइबर ठगों ने जज को भी बनाया निशाना, क्रेडिट पॉइंट्स के नाम पर 6 लाख की ठगी, केस दर्ज
मुंबई: साइबर ठगों ने जज को भी बनाया निशाना, क्रेडिट पॉइंट्स के नाम पर 6 लाख की ठगी, केस दर्ज
Pune News: डिलीवरी बॉय ने कहा- 'यू आर वेरी ब्यूटीफुल', युवती से की छेड़छाड़, आरोपी CCTV में कैद
पुणे में डिलीवरी बॉय ने कहा, 'यू आर वेरी ब्यूटीफुल', युवती से की छेड़छाड़, आरोपी CCTV में कैद
Mumbai News: गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमत पर शरद पवार की NCP का चूल्हा जलाओ आंदोलन, नेताओं ने सड़क पर बनाया खाना
गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमत पर शरद पवार की NCP का चूल्हा जलाओ आंदोलन, नेताओं ने सड़क पर बनाया खाना
Maharashtra News: किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का BJP के खिलाफ बड़ा मार्च, कल कई जगहों पर लग सकता है लंबा जाम
महाराष्ट्र: किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का BJP के खिलाफ मार्च, कल कई जगहों पर लग सकता है लंबा जाम

वीडियोज

Bollywood News: रैपर Badshah के नए गाने Tateeree पर मचा विवाद (08-03-2026)
Pati Brahmachari:😕Suraj के आँसू, Isha की कड़वाहट! क्या अधूरा रह जाएगा यह प्यार? #sbs
Iran Israel War: ईरान से अमेरिका और इजरायल के बीच जंग के 10 Updates | Donald Trump
Iran Israel War: ईरान का वार एलर्ट! IRGC बोली- '6 महीने तक भीषण जंग लड़ सकते हैं' | Trump | Breaking
Aage Ka Agenda: महायुद्ध में अब तक कितनी तबाही | Iran Israel War | America | Trump | Ashish Singh

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'खामेनेई की हत्या का बदला लेंगे', सुप्रीम लीडर के सलाहकार की धमकी से भड़के ट्रंप, दिया ये जवाब
'खामेनेई की हत्या का बदला लेंगे', सुप्रीम लीडर के सलाहकार की धमकी से भड़के ट्रंप, दिया ये जवाब
Punjab Budget 2026: पंजाब की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपये, मान सरकार ने पेश किया 2.60 करोड़ का बजट
पंजाब की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपये, मान सरकार ने पेश किया 2.60 करोड़ का बजट
टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली सभी टीमों की लिस्ट, भारत कब और कितनी बार जीता? NZ के नाम कितनी ट्रॉफी
टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली सभी टीमों की लिस्ट, भारत कब और कितनी बार जीता? NZ के नाम कितनी ट्रॉफी
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन, PM मोदी ने तीन नए कॉरिडोर की रखी आधारशिला
दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन, PM मोदी ने तीन नए कॉरिडोर की रखी आधारशिला
'कल्कि 2898 AD' के लिए कमल हासन को मिली थी मोटी फीस, फिल्म मेकर युगी सेतु ने किया खुलासा
'कल्कि 2898 AD' के लिए कमल हासन को मिली थी मोटी फीस, फिल्म मेकर युगी सेतु ने किया खुलासा
'सड़क पर कचरा, वॉशरूम में पानी नहीं', राष्ट्रपति दौरे में हुई चूक पर केंद्र ने ममता सरकार से मांगा जवाब
'सड़क पर कचरा, वॉशरूम में पानी नहीं', राष्ट्रपति दौरे में हुई चूक पर केंद्र ने ममता सरकार से मांगा जवाब
Maruti Celerio या Tata Tiago, पहली नौकरी वालों के लिए कौन-सी गाड़ी खरीदना बेस्ट? यहां जानिए डिटेल्स
Maruti Celerio या Tata Tiago, पहली नौकरी वालों के लिए कौन-सी गाड़ी खरीदना बेस्ट?
Stem Cell Therapy: स्टेम सेल थेरेपी से होगा पार्किंसंस का इलाज, जापान ने दुनिया में पहली बार दी इस खास तरीके को मंजूरी
स्टेम सेल थेरेपी से होगा पार्किंसंस का इलाज, दुनिया में जापान ने पहली बार दी इस खास तरीके को मंजूरी
Embed widget