एक्सप्लोरर

हिंदी भाषा को अनिवार्य किए जाने पर राज ठाकरे की सरकार को चेतावनी, 'हम हिंदू हैं लेकिन...'

Raj Thackeray News: राज ठाकरे ने कहा कि हिंदी भाषा थोपने की यह जबरदस्ती महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना कभी बर्दाश्त नहीं करेगी. सरकार की इस कोशिश को हम इस राज्य में सफल नहीं होने देंगे.

Maharashtra News: महाराष्ट्र में महायुति सरकार ने मराठी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में हिंदी भाषा को क्लास 1 से 5 तक के लिए अनिवार्य कर दिया है. इसे लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने विस्तार से अपनी बात रखते हुए कहा कि महाराष्ट्र में पहली क्लास से हिंदी भाषा पढ़ाने की अनिवार्यता को हम नहीं चलने देंगे. स्कूल पाठ्यक्रम में जो हिंदी की किताबें हैं, उन्हें दुकानों में बिकने नहीं दिया जाएगा और स्कूलों में भी ये किताबें छात्रों में वितरित नहीं करने दी जाएंगी. इसका संज्ञान स्कूल प्रशासन को लेना चाहिए.

MNS प्रमुख राज ठाकरे ने लिखा, ''मैं स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि यह जबरदस्ती महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना कभी बर्दाश्त नहीं करेगी. सरकार द्वारा जो वर्तमान में हर जगह ‘हिंदीकरण’ की कोशिशें हो रही हैं, उन्हें हम इस राज्य में सफल नहीं होने देंगे. हिंदी कोई राष्ट्रभाषा नहीं है. वह इस देश की अन्य भाषाओं की तरह सिर्फ एक राज्यभाषा है. तो फिर महाराष्ट्र में पहली कक्षा से ही इसे क्यों पढ़ाया जाना चाहिए?'' 

'अचानक दूसरी राज्यभाषा को थोपने की शुरुआत क्यों'

उन्होंने आगे कहा, ''आपका जो त्रिभाषा फॉर्मूला है, वह केवल सरकारी व्यवहारों तक ही सीमित रहना चाहिए, उसे शिक्षा तक नहीं लाना चाहिए. इस देश में भाषाई आधार पर राज्यों का गठन हुआ और वह इतने वर्षों से चला आ रहा है. लेकिन अब अचानक दूसरी राज्यभाषा को महाराष्ट्र पर थोपने की शुरुआत क्यों हो रही है?

भाषाई राज्यों के गठन के सिद्धांत का उल्लंघन-राज ठाकरे

राज ठाकरे ने कहा, ''हर भाषा सुंदर होती है और उसके निर्माण के पीछे एक लंबा इतिहास और परंपरा होती है और जो भाषा जिस राज्य की है, उसका सम्मान उस राज्य में होना ही चाहिए. जैसे महाराष्ट्र में मराठी भाषा का सम्मान अन्य भाषिकों द्वारा होना चाहिए, वैसे ही अन्य राज्यों में भी उस राज्य की भाषा का सभी भाषिकों द्वारा सम्मान होना चाहिए. यहां तक कि जो मराठी लोग अन्य राज्यों में रहते हैं, उन्हें भी उस राज्य की भाषा को अपनी भाषा माननी चाहिए. यह हमारा आग्रह है. लेकिन अगर आप इस देश की भाषाई परंपरा को ही कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं, तो वह हमें मंजूर नहीं है.''

हम हिंदू हैं लेकिन हिंदी नहीं- राज ठाकरे

एमएनएस प्रमुख ने आगे कहा, ''हम हिंदू हैं लेकिन हिंदी नहीं हैं. अगर आप महाराष्ट्र पर हिंदीकरण का लेप चढ़ाने की कोशिश करेंगे, तो महाराष्ट्र में संघर्ष अनिवार्य है. इस पूरे घटनाक्रम को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार यह संघर्ष जानबूझकर उत्पन्न कर रही है. आगामी चुनावों में मराठी बनाम गैर-मराठी संघर्ष खड़ा कर उसका राजनीतिक लाभ उठाने के लिए यह सारी कवायद हो रही है. इस राज्य के गैर-मराठी भाषिकों को भी सरकार की इस साजिश को समझना चाहिए. सरकार को आपकी भाषा से कोई विशेष प्रेम नहीं है. वे केवल आपको भड़काकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहती है.''

हिंदी भाषा की जबरदस्ती सिर्फ महाराष्ट्र में ही क्यों- राज ठाकरे

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि हिंदी भाषा की यह जबरदस्ती सिर्फ महाराष्ट्र में ही क्यों? क्या आप यही हिंदी की अनिवार्यता दक्षिण के राज्यों में लागू करेंगे? और करके देखिए, वहां की सरकारें तुरंत विरोध में खड़ी हो जाएंगी. लेकिन महाराष्ट्र की सरकार और उसके घटक दल चुपचाप यह सब सहन कर लेते हैं, इसलिए यहां जबरदस्ती की जा रही है. बाकी राज्यों से हमें कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना यह अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी

राज ठाकरे ने ये भी कहा, ''महाराष्ट्र के अन्य राजनीतिक दलों को भी अगर मराठी भाषा से थोड़ी भी निष्ठा है, तो उन्हें भी इसका विरोध करना चाहिए. आज भाषा थोपी जा रही है, कल कोई और जबरदस्ती की जाएगी.''

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली के लोग चिंतित, छात्र बाहर खाने को मजबूर
Live: एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली के लोग चिंतित, छात्र बाहर खाने को मजबूर
'एक दिन फ्रिज में मिलेगी...' की धमकी से टूटी डॉ. स्तुति, 6 पन्नों के सुसाइड नोट में खोला राज
'एक दिन फ्रिज में मिलेगी...' की धमकी से टूटी डॉ. स्तुति, 6 पन्नों के सुसाइड नोट में खोला राज
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
Pimpri-Chinchwad News: व्यापारी का दिनदहाड़े अपहरण, पुलिस ने 50KM पीछा कर फिरौती का प्लान किया फेल
Pimpri-Chinchwad News: व्यापारी का दिनदहाड़े अपहरण, पुलिस ने 50 KM पीछा कर फिरौती का प्लान किया फेल

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget