एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी हमले पर राज ठाकरे की दो टूक, ‘गोली चलाते समय धर्म पूछ रहे थे, सरकार को एक ही बार…’

Raj Thackeray On Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले पर राज ठाकरे ने कहा है कि इस देश में अगर हमारे हिंदुओं पर कोई हमला करेगा, तो हम सब हिंदू एकजुट होकर उनके खिलाफ खड़े होंगे.

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने अपनी पार्टी की ओर से इस हमले की निंदा की है. राज ठाकरे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' लिखा कि 'एमएनएस की ओर से इस हमले में जिन लोगों की मौत हुई है, उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि. यह घटना अत्यंत गंभीर है और इस कठिन समय में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना सरकार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है.'

राज ठाकरे ने लिखा, "केंद्र सरकार को इन हमलावरों का ऐसा बंदोबस्त करना चाहिए कि आने वाली दस पीढ़ियां भी इस घटना को याद कर कांप उठें. 1972 में म्यूनिख ओलंपिक के दौरान जब फिलिस्तीनी आतंकवादियों ने इजरायली खिलाड़ियों पर हमला किया था, तब इजरायल ने उन आतंकवादियों और इस हमले के सूत्रधारों को इस प्रकार खत्म किया था कि लंबे समय तक फिलिस्तीनियों के दिलों में दहशत घर कर गई थी. भारत और इजरायल के संबंध मजबूत हैं."

आतंकवादियों को जड़ से खत्म कर देना चाहिए- राज ठाकरे

एमएनएस प्रमुख ने आगे लिखा, "केंद्र सरकार को इजरायल की तरह कदम उठाकर इन आतंकवादियों और उनके हर समर्थक को जड़ से खत्म कर देना चाहिए, ऐसी हम अपेक्षा करते हैं. इस हमले के बारे में पढ़ते समय एक बेहद चौंकाने वाली बात सामने आई. एक प्रत्यक्षदर्शी महिला ने बताया कि हमलावर गोली चलाते समय सामने वाले का धर्म पूछ रहे थे. यह तुम्हारी गुंडागर्दी?"

हम सब हिंदू एकजुट होकर खड़े होंगे- राज ठाकरे

ठाकरे ने कहा, "जैसा कि मैं अपने भाषणों में बार-बार कहता हूं, इस देश में अगर हमारे हिंदुओं पर कोई हमला करेगा, तो हम सब हिंदू एकजुट होकर उनके खिलाफ खड़े होंगे. इन हमलावरों के पीछे जो भी मास्टरमाइंड छिपे हैं, उन्हें हमारी ताकत का एहसास होना ही चाहिए."

'कौन वहां जमीन खरीदेगा'

राज ठाकरे ने कहा कि केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 को हटाया. इसके बाद कश्मीर में हालात कुछ हद तक सामान्य हो रहे थे और पर्यटकों की संख्या भी बढ़ रही थी. लेकिन अब अगर ऐसे हमले होने लगेंगे, तो कौन वहां जमीन खरीदेगा, व्यवसाय शुरू करेगा? इसलिए केंद्र सरकार को इस बात पर गंभीरता से विचार कर ठोस कार्रवाई करनी चाहिए.

सरकार के साथ खड़ी रहेगी एमएनएस- राज ठाकरे

अंत में उन्होंने लिखा, "हमें विश्वास है कि सरकार इस पूरे प्रकरण में कठोर कदम उठाएगी और इस देश के सभी राजनीतिक दल इस मुद्दे पर सरकार के साथ खड़े रहेंगे. सरकार को एक ही बार ऐसा प्रहार करना चाहिए कि फिर कोई सवाल ही न उठे. बाकी दलों के बारे में नहीं कह सकता, लेकिन महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना निश्चित रूप से सरकार के साथ खड़ी रहेगी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'खामेनेई ने किसी महाशक्ति के सामने घुटने नहीं टेके और...', सामना में उद्धव गुट ने सुप्रीम लीडर को बताया शहीद
'खामेनेई ने किसी महाशक्ति के सामने घुटने नहीं टेके और...', सामना में उद्धव गुट ने सुप्रीम लीडर को बताया शहीद
Borivali News: 48 दिन, जंगलों में पीछा और करोड़ों का सोना..., ज्वेलरी शॉप में चोरी का फिल्मी क्लाइमेक्स
48 दिन, जंगलों में पीछा और करोड़ों का सोना..., बोरिवली के ज्वेलरी शॉप में चोरी का फिल्मी क्लाइमेक्स
Solapur News: मोबाइल न मिलने पर 13 साल के बच्चे ने की आत्महत्या, रील देखने की थी लत
सोलापुर: मोबाइल न मिलने पर 13 साल के बच्चे ने की आत्महत्या, रील देखने की थी लत
Mumbai News: होली पर मुंबईकरों को बड़ी सौगात, 1 मार्च से मुंबई-विजयदुर्ग रो-पैक्स फेरी शुरू
मुंबई: होली पर मुंबईकरों को बड़ी सौगात, 1 मार्च से मुंबई-विजयदुर्ग रो-पैक्स फेरी शुरू

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हर तरफ मुसलमान ही क्यों मर रहे? सोमनाथ मंदिर का जिक्र करते हुए PAK एक्सपर्ट ने दिया जवाब- क्योंकि हमने दूसरी कौमों पर जुल्म....
हर तरफ मुसलमान ही क्यों मर रहे? सोमनाथ मंदिर का जिक्र करते हुए PAK एक्सपर्ट ने दिया जवाब- क्योंकि हमने दूसरी कौमों पर जुल्म....
खामेनेई के प्रतिनिधि से इमरान मसूद ने की मुलाकात, बोले- दुश्मन की मौत पर भी बोलते हैं, ईरान तो हमारा दोस्त
खामेनेई के प्रतिनिधि से इमरान मसूद ने की मुलाकात, बोले- दुश्मन की मौत पर भी बोलते हैं, ईरान तो हमारा दोस्त
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
द केरला स्टोरी 2 की इलीगल ब्रॉडकॉस्टिंग पर लगाई रोक, मद्रास HC का केबल ऑपरेटरों को आदेश
द केरला स्टोरी 2 की इलीगल ब्रॉडकॉस्टिंग पर लगाई रोक, मद्रास HC का केबल ऑपरेटरों को आदेश
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
दुबई के होटल में लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी महिला, तभी गिरी मिसाइल और हो गया धुआं-धुआं; देखें वीडियो
दुबई के होटल में लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी महिला, तभी गिरी मिसाइल और हो गया धुआं-धुआं; देखें वीडियो
मिडिल ईस्ट में कितने हैं CBSE के कितने स्कूल, वहां कैसे होती है पढ़ाई?
मिडिल ईस्ट में कितने हैं CBSE के कितने स्कूल, वहां कैसे होती है पढ़ाई?
Embed widget