एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: मुंबई DM ने यूक्रेन में फंसे छात्रों के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर, मदद का दिया आश्वासन

Russia Ukraine War: यूक्रेन और रूस के बीच छिड़ी जंग के बीच में कई भारतीय छात्र फंस गए हैं. अब इसे लेकर मुंबई के जिलाधिकारी राजीव निवतकर ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं.

Russia Ukraine War: यूक्रेन और रूस के बीच छिड़ी जंग के बीच में कई भारतीय छात्र (Indian Students) फंस गए हैं. महाराष्ट्र (Maharashtra) के भी करीब 1200 छात्र वहां फंसे हुए हैं. अब इसे लेकर मुंबई (Mumbai) के जिलाधिकारी राजीव निवतकर (DM Rajeev D. Nivatkar) ने हेल्पलाइन नंबर (Helpline Number) जारी किए हैं. जिला अधिकारी ने यूक्रेन में फंसे शहर के निवासियों से सहायता के लिए निर्दिष्ट नंबर और ई-मेल पर सम्पर्क करने की अपील की है. जिलाधिकारी के कार्यालय ने कहा कि छात्रों सहित शहर के कई निवासी यूक्रेन में फंसे हैं. ये सभी लोग 022-22664232 नंबर पर सम्पर्क कर सकते हैं.

इससे पहले विदेश मंत्रालय (Foreign Ministry) ने भी यूक्रेन में फंसे नागरिकों के लिए टोल फ्री नंबर 1800118797, टेलीफोन नंबर- 011-23012113 / 23014105 / 23017905 और फैक्स नंबर 011-23088124 जारी किया है. साथ ही, मंत्रालय ने मदद के लिए एक मेल आईडी भी जारी किया है.

डर के माहौल में हैं छात्र

यूक्रेन-रूस के बीच जंग का आज दूसरा दिन है. रूस लगातार यूक्रेन के शहरों पर हमले कर रहा है. यूक्रेन के कई हिस्से बमों के धमाके से थर्रा उठे. ताजा हालात इतने भयावह हैं कि यूक्रेन में रह रहे भारतीय छात्रों में डर का माहौल बना हुआ है. उन छात्रों के लिए मुसीबतें बढ गई है, जो युद्ध की आशंका के कारण अपने स्वदेश लौटना चाहते थे. यूक्रेन के हालात कैसे हैं, इसका अंदाजा सिर्फ इस बात से लगाया जा सकता है कि वहां खाने के सामान के लिए मारा मारी हो रही है. वहां फंसे भारतीय छात्रों ने बताया है कि यहां पानी की भी किल्लत हो गई है और एटीएम से पैसा भी नहीं निकल रहा है. 

मंत्री उदय सामंत ने पीएम को लिखा पत्र

महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि यूक्रेन (Ukraine) में पढ़ाई कर रहे राज्य के करीब 1200 छात्रों की सुरक्षित वापसी के प्रबंध किए जाएं. महाराष्ट्र के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सामंत ने गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) को पत्र लिखकर भी यही मांग की है. सामंत ने 23 फरवरी को लिखे पत्र में कहा, ‘‘यूक्रेन में युद्ध जैसे हालात के कारण वहां पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों के जीवन को खतरा हो सकता है.’’ महाराष्ट्र सरकार के मंत्री ने कहा कि हवाई मार्ग से वापस आने की सुविधा और दूसरे संसाधनों के अभाव के चलते यूक्रेन में महाराष्ट्र के छात्र फंसे हुए हैं.

यह भी पढ़ें

Maharashtra News: Income Tax की रेड के बाद Yashwant Jadhav के घर पहुंची किशोरी पेडनेकर, दिया ये बड़ा बयान

 Russia Ukraine War: यूक्रेन में फंसे हैं Maharashtra के 1200 छात्र, उदय सामंत ने PM मोदी को पत्र लिख की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mumbai News: मुंबई में बिना अनुमति बोरवेल ड्रिलिंग पड़ी भारी, मेट्रो टनल को हुआ नुकसान, कंपनी मालिक पर FIR
मुंबई में बिना अनुमति बोरवेल ड्रिलिंग पड़ी भारी, मेट्रो टनल को हुआ नुकसान, कंपनी मालिक पर FIR
अरबी समुद्र में ONGC प्लेटफॉर्म पर बड़ी चोरी का पर्दाफाश, मुंबई पुलिस ने 3 चोरों को दबोचा
अरबी समुद्र में ONGC प्लेटफॉर्म पर बड़ी चोरी का पर्दाफाश, मुंबई पुलिस ने 3 चोरों को दबोचा
Maharashtra By Election: बारामती में शरद पवार की पार्टी के पीछे हटते ही सुनेत्रा पवार के खिलाफ उतरी कांग्रेस, खड़ा कर सकती है उम्मीदवार
महाराष्ट्र उपचुनाव: बारामती में शरद पवार की पार्टी के पीछे हटते ही सुनेत्रा पवार के खिलाफ उतरी कांग्रेस, खड़ा कर सकती है उम्मीदवार
मुंबई के BKC पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सायनाइड गैस वाले 19 बम का दावा
मुंबई के BKC पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सायनाइड गैस वाले 19 बम का दावा

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: अमेरिका के पूर्व अधिकारी ने ट्रंप की खोल दी पोल, बोले- 'उन्होंने झूठ कहा, परमाणु हथियार का कोई खतरा नहीं था...'
अमेरिका के पूर्व अधिकारी ने ट्रंप की खोल दी पोल, बोले- 'उन्होंने झूठ कहा, परमाणु हथियार का कोई खतरा नहीं था...'
UP Panchayat Chunav: यूपी में कब कराए जाएंगे पंचायत चुनाव? अटकलों के बीच ओम प्रकाश राजभर ने दिया जवाब
यूपी में कब कराए जाएंगे पंचायत चुनाव? अटकलों के बीच ओम प्रकाश राजभर ने दिया जवाब
LPG Gas Production: LPG की बादशाहत किसके पास? टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन, भारत का नंबर कितना?
LPG की बादशाहत किसके पास? टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन, भारत का नंबर कितना?
Watch: हार्दिक पांड्या के घर आई चमचमाती Ferrari, उनकी गर्लफ्रेंड ने उतारी आरती
Watch: हार्दिक पांड्या के घर आई चमचमाती Ferrari, उनकी गर्लफ्रेंड ने उतारी आरती
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' की 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग तय! दोपहर 12 बजे तक का कलेक्शन 60 करोड़ के पार
Live: 'धुरंधर 2' की 100 करोड़ की ओपनिंग तय! दोपहर 12 बजे तक का कलेक्शन 60 करोड़ के पार
‘BJP में अब नो एंट्री’: इस बार दलबदलुओं के लिए दरवाजे बंद, बंगाल की सियासत में नया सस्पेंस
‘BJP में अब नो एंट्री’: इस बार दलबदलुओं के लिए दरवाजे बंद, बंगाल की सियासत में नया सस्पेंस
कीचड़ में लेटकर कपल ने कराया अनोखा प्री-वेडिंग शूट, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स लेने लगे मजे
कीचड़ में लेटकर कपल ने कराया अनोखा प्री-वेडिंग शूट, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स लेने लगे मजे
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
Embed widget