एक्सप्लोरर

Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान केस में मुंबई पुलिस का बड़ा दावा, एक आरोपी की हुई पहचान, इस धारा में केस दर्ज

Saif Ali Khan Attack: अभिनेता सैफ अली खान के घर में घुसकर एक हमलावर ने उन पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए. उनका इलाज जारी है.

Saif Ali Khan Attack: अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के केस में मुंबई पुलिस ने बड़ा दावा किया है. बांद्रा पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा कि एक आरोपी की पहचान कर ली गई है. चोरी के इरादे से आरोपी घुसा था. आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के बाद आगे की डिटेल साझा की जाएगी. पुलिस ने कहा कि चोरी के दौरान सैफ अली खान से हाथापाई हुई. 

सूत्रों ने कहा कि आरोपी सीढ़ी के माध्यम से बारहवीं मंजिल पर पहुंचा, जहां सैफ अली खान रहते हैं. फायर स्केप का इस्तेमाल किया गया. उसने चोरी करने की कोशिश की और सैफ अली खान पर हमला किया और वो फरार हो गया.

आरोपी की तलाश जारी

मुंबई क्राइम ब्रांच की एक टीम प्रभादेवी इलाके में गश्त कर रही है. सूत्रों का दावा है कि मुंबई के प्रभादेवी इलाके में संदिग्ध हो सकता है. 

सैफ पर बुधवार-गुरुवार की रात को ढाई बजे हमला किया गया था. मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर में घुसकर चाकू से हमला किया गया.

बीएनएस की धारा 109 (हत्या का प्रयास) के साथ-साथ अन्य संबंधित धाराओं, जिसमें ट्रेस पासिंग भी शामिल है, के तहत बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है.

कैसी है सैफ अली खान की तबीयत?

सैफ अली खान के हेल्थ पर लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉक्टर नीरज उत्तमानी ने बताया कि उनके शरीर पर कई खरोंच हैं. रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट थी. उन्हें आईसीयू में भर्ती शिफ्ट किया गया है.

'इनका सरनेम खान है, इसलिए...', सैफ अली खान हमला मामले में महाराष्ट्र के मंत्री का बड़ा बयान

 

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरानी गाड़ी रखेंगे तो होगी आपकी जेब ढीली, कबाड़ में बेचने पर होगा फायदा! बजट में बड़ा ऐलान
पुरानी गाड़ी रखेंगे तो होगी आपकी जेब ढीली, कबाड़ में बेचने पर होगा फायदा! बजट में बड़ा ऐलान
Maharashtra Budget 2026: महाराष्ट्र में कहां बनेगी 'चौथी मुंबई'? मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बजट में की घोषणा
महाराष्ट्र में कहां बनेगी 'चौथी मुंबई'? मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बजट में की घोषणा
Maharashtra Budget 2026: महाराष्ट्र में किसानों का कर्जा माफ करेगी फडणवीस सरकार, सीएम ने किया ऐलान, कितने किसानों को होगा लाभ?
महाराष्ट्र में किसानों का कर्जा माफ करेगी फडणवीस सरकार, सीएम ने किया ऐलान, कितने किसानों को होगा लाभ?
महाराष्ट्र: लाडकी बहिन योजना का आगे क्या होगा? बजट में CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान
महाराष्ट्र: लाडकी बहिन योजना का आगे क्या होगा? बजट में CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने सालों तक बनाईं मिसाइल सिटी, अमेरिका और इजरायल का बनीं टारगेट, तेहरान ने अब बदली रणनीति
ईरान ने सालों तक बनाईं मिसाइल सिटी, अमेरिका और इजरायल का बनीं टारगेट, तेहरान ने अब बदली रणनीति
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
IND vs NZ: बारिश में धुला भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल, तो कौन बनेगा टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन? जानें ICC का नियम
बारिश में धुला भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल, तो कौन बनेगा टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन?
'भारत को इस युद्ध की कीमत चुकानी पड़ेगी', इजरायल-US और ईरान की जंग पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को चेताया
'भारत को इस युद्ध की कीमत चुकानी पड़ेगी', इजरायल-US और ईरान की जंग पर राहुल ने सरकार को चेताया
Vitamin Supplements: सावधान! सप्लीमेंट्स का गलत कॉम्बिनेशन खराब कर सकता है आपकी हेल्थ, जानें एक्सपर्ट की राय
सावधान! सप्लीमेंट्स का गलत कॉम्बिनेशन खराब कर सकता है आपकी हेल्थ, जानें एक्सपर्ट की राय
Islam Conversion India: भारत में हर साल कितने लोग छोड़ देते हैं इस्लाम? आंकड़े जान लेंगे तो नहीं कर पाएंगे यकीन
भारत में हर साल कितने लोग छोड़ देते हैं इस्लाम? आंकड़े जान लेंगे तो नहीं कर पाएंगे यकीन
Embed widget