एक्सप्लोरर

नितेश राणे बोले, 'सुप्रिया ताई को सैफ अली खान की चिंता, सुशांत सिंह राजपूत की नहीं थी क्योंकि...'

Saif Ali Khan Attacked: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने एनसीपी (SP) की सांसद सुप्रिया सुले पर हमला बोला है. उन्होंने सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद सुशांत सिंह राजपूत का जिक्र किया है.

Nitesh Rane On Supriya Sule: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और बीजेपी विधायक नितेश राणे ने सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर सुप्रिया सुले के बयान के बाद प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा है कि एनसीपी (SP) सांसद सुप्रिया सुले को अभिनेता सैफ अली खान की चिंता है लेकिन सुशांत सिंह राजपूत को लेकर उनकी कोई चिंता नहीं थी.

'...क्योकि सुशांत सिंह राजपूत हिंदू थे'

मंत्री नितेश राणे ने कहा, ''महाविकास अघाड़ी के शासन के समय तो सुशांत सिंह राजपूत जैसे लोगों को मार दिया गया, उसमें मुख्यमंत्री के बेटे का नाम आया था और अघाड़ी सरकार के मंत्रियों का नाम भी सामने आया था. हमारी सुप्रिया ताई को आर्यन खान की चिंता है, सैफ अली खान की चिंता है लेकिन सुशांत सिंह राजपूत की चिंता नहीं थी क्योंकि वह हिन्दू थे.'' 

शरद पवार गुट की सांसद सुप्रिया सुले ने क्या कहा?

अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले पर शरद पवार गुट से सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, ''सैफ अली खान पर हुए हमले और अभिनेता सलमान खान को मिल रही धमकी का कोई लिंक है या नहीं यह तो जांच में पता चलेगा, लेकिन अभी हमारे लिए अभिनेता सैफ अली खान की फैमिली की सुरक्षा हमारे लिए जरुरी है.''

15 जनवरी की देर रात सैफ अली खान पर हुआ हमला

बता दें कि मुंबई के बांद्रा इलाके में बुधवार (15 जनवरी) को देर रात अभिनेता सैफ अली खान के घर में घुसकर एक हमलावर ने उन पर कई बार चाकू से वार किया, जिसमें वो जख्मी हो गए थे. इस घटना के बाद फिल्मी हस्तियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाये जा रहे हैं. लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि सैफ की सर्जरी के बाद स्थिति खतरे से बाहर है. यह हमला बीती रात करीब 2.30 बजे सतगुरु शरण इमारत की 12वीं मंजिल पर स्थित उनके अपार्टमेंट में हुआ.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने हत्या या गंभीर चोट पहुंचाने के प्रयास के साथ सशस्त्र डकैती का मामला दर्ज किया है. एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमलावर इमारत की सीढ़ियों के जरिये भाग गया था. उसे पकड़ने के लिए पुलिस की 10 टीमें गठित की गई हैं.

ये भी पढ़ें: सैफ अली खान मामले में FIR की कॉपी आई सामने, 'तुम्हें कितने चाहिए, एक करोड़...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget