एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में ईद मिलाद-उन-नबी की छुट्टी बदलने पर संजय निरुपम का बयान, 'मुस्लिम समुदाय के...'

Eid Milad-Un-Nabi 2024: महाराष्ट्र में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की आधिकारिक छुट्टी की घोषणा 18 सितंबर को की गई है. इसको लेकर शिवसेना नेता संजय निरुपम की प्रतिक्रिया आई है.

Eid-E-Milad-Un-Nabi 2024: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी (Eid-e-Milad) की छुट्टी 16 की जगह 18 सितंबर को दिए जाने की घोषणा की है, जिसका उनकी पार्टी शिवसेना (Shivsena) नेता संजय निरुपम (Sanjay Nirupam) ने स्वागत किया है. संजय निरुपम ने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे इसलिए मुस्लिम समुदाय के निवेदन को सीएम ने स्वीकार कर लिया है.

संजय निरुपम ने कहा, ''आज हजरत साहब का जन्मदिन है, लेकिन अभी गणपति का त्योहार चल रहा है, कल विसर्जन है, ऐसे में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के जुलूस के दौरान कोई टकराव न हो इसलिए मुस्लिम समाज ने विनती की थी कि 16 के बजाय 18 को छुट्टी दे. महाराष्ट्र में सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे इसीलिए मुस्लिम समाज ने यह निवेदन दिया था.''

सीएम ने अच्छी पहल की है- संजय निरुपम
शिवसेना नेता ने कहा, ''मुख्यमंत्री ने मुस्लिम समाज की विनती को कबूल कर बहुत अच्छी पहल की है. क्या MVA चाहता है कि महाराष्ट्र में दंगे का माहौल बने? MVA को अपने मतदाताओं की चिंता नहीं है. वह सिर्फ हिंदू-मुस्लिम कर चुनाव में तुष्टीकरण करना चाहते हैं.''

सरकार की ओर से जारी हुआ यह बयान
महाराष्ट्र सरकार ने आधिकारिक तौर पर मुंबई के लिए ईद-ए-मिलाद की छुट्टी को 16 सितंबर से बढ़ाकर 18 सितंबर कर दिया. इसको लेकर शुक्रवार को एक आधिकारिक अधिसूचना भी जारी की गई है. इसमें कहा गया है कि ईद-ए-मिलाद के अगले दिन 17 सितंबर को होने वाले गणपति विसर्जन समारोहों के दौरान संभावित व्यवधानों से बचने के ऐसा किया गया है. राज्य सरकार की ओर से अधिसूचित 24 सार्वजनिक अवकाशों में से ईद-ए-मिलाद का अवकाश 16 सितंबर को है. 

अधिसूचना के मुताबिक इस अवसर पर जुलूस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. 17 सितंबर को हिंदुओं का अनंत चतुर्दशी का त्योहार है, इसलिए दोनों समुदायों के बीच शांति और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए मुस्लिम समुदाय ने जुलूस कार्यक्रम 18 सितंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया है.

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख पर एकनाथ शिंदे पर भड़के संजय राउत, कहा- 'जब तक दिल्ली के...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री योगी से भी कट्टर निकले सीएम फडणवीस लव जिहाद पर ऐसा कानून लाए कि...
मुख्यमंत्री योगी से भी कट्टर निकले सीएम फडणवीस लव जिहाद पर ऐसा कानून लाए कि...
Borivali News: BJP नगरसेविका ने दुकान में की तोड़फोड़, मंदिर की मर्यादा भंग करने का आरोप, लोगों में आक्रोश
बोरीवली में BJP नगरसेविका ने दुकान में की तोड़फोड़, मंदिर की मर्यादा भंग करने का आरोप, लोगों में आक्रोश
महाराष्ट्र धर्मांतरण कानून 2026 पर उद्धव गुट का समर्थन, CM फडणवीस बोले- 'किसी एक धर्म के...'
महाराष्ट्र धर्मांतरण कानून 2026 पर उद्धव गुट का समर्थन, CM फडणवीस बोले- 'किसी एक धर्म के...'
उद्धव ठाकरे ने स्पीकर राहुल नार्वेकर से की मुलाकात, विपक्ष के नेता की नियुक्ति की उठाई मांग
उद्धव ठाकरे ने स्पीकर राहुल नार्वेकर से की मुलाकात, विपक्ष के नेता की नियुक्ति की उठाई मांग

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धुएं का गुबार, ऊंची लपटें', काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का भयानक वीडियो वायरल
'धुएं का गुबार, ऊंची लपटें', काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का भयानक वीडियो वायरल
हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक टक्कर में 5 की मौत, 20 से ज्यादा घायल
हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक टक्कर में 5 की मौत, 20 से ज्यादा घायल
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल
सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल
'कौन सभ्य परिवार साथ बैठकर ये देख सकता है..'नोरा फतेही और संजय दत्त के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' पर लगा अश्लीलता का आरोप, भड़के लोग
नोरा फतेही और संजय दत्त के सॉन्ग 'सरके चुनर तेरी सरके' पर लगा अश्लीलता का आरोप, भड़के लोग
Rajya Sabha Election Result: राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
गर्मी शुरू होते ही परेशान करने लगे हैं मच्छर, बिना स्प्रे या कॉइल करें इनका काम तमाम
गर्मी शुरू होते ही परेशान करने लगे हैं मच्छर, बिना स्प्रे या कॉइल करें इनका काम तमाम
अब घर पर उगाइए पिस्ता का पौधा, सही तरीका अपनाकर पा सकते हैं अपना छोटा-सा गार्डन
अब घर पर उगाइए पिस्ता का पौधा, सही तरीका अपनाकर पा सकते हैं अपना छोटा-सा गार्डन
Embed widget