एक्सप्लोरर

सैफ अली खान पर हुए हमले का जिक्र कर बोले संजय निरुपम, 'कांग्रेस बांग्लादेश के समर्थन में...'

Maharashtra News: शिवसेना नेता संजय निरुपम ने आरोप लगाते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस से लेकर वामपंथी और कांग्रेस तक, ये सारे सेकुलरिज्म के नाम पर बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ कभी सख्ती नहीं बरती.

Sanjay Nirupam On Congress: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे गुट के नेता संजय निरुपम ने बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले का मसला उठाते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस को घेरा है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस फिल्म अभिनेता पर हमला करने वाले बांग्लादेशी का समर्थन कर रही है. उन्होंने ये भी कहा कि आम लोग कांग्रेस की इसी नीति का खामियाजा भुगत रहे हैं.

शिवसेना नेता संजय निरुपम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ''महाराष्ट्र कांग्रेस सैफ अली खान पर हमला करनेवाले बांग्लादेशी के समर्थन में खड़ी हो गई है. पार्टी के अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस बुलाकर इस केस की चल रही छानबीन पर सवाल उठाया है और कहा है कि बांग्लादेशी घुसपैठिये को मुंबई पुलिस नाहक फंसा रही है.''

संजय निरुपम का बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर कांग्रेस पर हमला

उन्होंने आगे लिखा, ''यह पहली बार नहीं है कि कांग्रेस बांग्लादेशी घुसपैठियों के समर्थन में निकली है. यह उनकी घोषित नीति है. दरअसल भारत में बांग्लादेशी घुसपैठ की समस्या की जड़ में यही नीति है. तृणमूल कांग्रेस से लेकर वामपंथी और कांग्रेस तक, ये सारे सेकुलरिज्म के नाम पर बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ कभी सख्ती नहीं बरती.'' 

संजय निरुपम ने टीएमसी को भी घेरा

शिंदे गुट के नेता ने आगे कहा, ''तृणमूल कांग्रेस वाले तो वोट बैंक बढ़ाने के लिए पश्चिम बंगाल में घुसपैठ को बढ़ावा देते हैं. इसका खामियाजा दिल्ली-मुंबई के लोग भोग रहे हैं. इनके खिलाफ राज्य सरकारों को बिना किसी उदारता के सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और इन्हें बांग्लादेश तक खदेड़ना चाहिए. क्योंकि ये बांग्लादेशी मजदूरी के लिए आते हैं और आपराधिक गतिविधियों में शामिल होते हैं.''

संजय निरुपम ने सैफ अली की रिकवरी पर उठाए थे सवाल

इससे पहले 22 जनवरी को संजय निरुपम ने कहा था कि 16 जनवरी को सैफ अली खान के साथ जो कुछ भी हुआ, वह बेहद चिंताजनक है. हम परिवार के साथ हैं. सैफ को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और बाहर वह ऐसे दिखे हैं जैसे वह शूटिंग करने के लिए फिट हैं. यह देखना आश्चर्यजनक है. उन्होंने ये भी कहा था कि जिस तरह से सैफ अली खान की रिकवरी हुई, उससे कई सवाल पैदा हो रहा है.

ये भी पढ़ें:

बांग्लादेशियों के खिलाफ ठाणे पुलिस का एक्शन, अवैध तरीके से रह रहे 5 लोग गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget