एक्सप्लोरर

'क्या शरद पवार बदलापुर में मणिपुर...', शिंदे गुट के नेता संजय निरुपम ने MVA के नेताओं को घेरा

Sanjay Nirupam News: सीएम एकनाथ शिंदे गुट की पार्टी शिवसेना के नेता संजय निरुपम ने कहा कि कुछ महीने पहले शरद पवार ने ये कहा था कि जल्द ही महाराष्ट्र में मणिपुर जैसे हालात बन सकते हैं.

Badlapur Sexual Abuse Case: महाराष्ट्र के बदलापुर यौन शोषण केस में राजनीति तेज हो गई है. प्रदेश के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट की पार्टी के नेता संजय निरुपम ने एनसीपी (SP) के प्रमुख शरद पवार, शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और संजय राउत पर तंज कसा है. 

शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा, ''कुछ महीने पहले शरद पवार ने ये कहा था कि जल्द ही महाराष्ट्र में मणिपुर जैसे हालात बन सकते हैं. क्या शरद पवार बदलापुर में मणिपुर का ट्रेलर दिखा रहे हैं? 

शिंदे गुट के नेता उद्धव ठाकरे को भी घेरा, उन्होंने कहा, ''विकृति उद्धव ठाकरे में है. जिस प्रकार से वो महाराष्ट्र बंद की बात कर रहे हैं, विकृति उनमें है. संजय राउत बुलडोजर चलाने की बात कर रहे हैं. संजय राउत भी दो बेटियों के बाप हैं. कल को अगर उनके साथ कुछ हुआ और लोग अगर इस पर राजीनीति करेंगे तो उन्हें कैसा लगेगा?''

उद्धव ठाकरे ने क्या कहा?

बता दें कि शिव सेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को यह कहते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा कि एक स्कूल की दो बच्चियों के कथित यौन उत्पीड़न को लेकर मंगलवार को बदलापुर में हुए प्रदर्शन के पीछे जो लोग राजनीति देख रहे हैं, वे या तो असामान्य हैं या फिर दोषियों के संरक्षक हैं.

उद्धव ठाकरे की यह प्रतिक्रिया सीएम एकनाथ शिंदे के उस दावे के बीच आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि बदलापुर मामले का विरोध राजनीति से प्रेरित था और ज्यादातर प्रदर्शनकारी बाहर से आए थे. वहीं उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने भी कहा कि बदलापुर मामले के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले लोग बाहरी नहीं, बल्कि स्थानीय थे.

गौरतलब है कि बदलापुर में एक स्कूल में पढ़ने वाली दो मासूम बच्चियों का एक सहायक कर्मचारी द्वारा कथित यौन उत्पीड़न किये जाने की घटना के बाद हजारों प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार (20 अगस्त) को बदलापुर रेलवे स्टेशन की पटरियों को अवरुद्ध कर दिया था. प्रदर्शनकारियों की ओर से पथराव किए जाने के बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था.

ये भी पढ़ें:

MPSC Exam Postponed: छात्रों के आंदोलन के बाद स्थगित हुई परीक्षा, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारामती उपचुनाव: कांग्रेस ने उतारा उम्मीदवार तो भड़के पार्थ पवार, अब सुप्रिया सुले ने दिया बड़ा बयान
बारामती उपचुनाव: कांग्रेस ने उतारा उम्मीदवार तो भड़के पार्थ पवार, अब सुप्रिया सुले ने दिया बड़ा बयान
US Iran War: ईरान को अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की चेतावनी पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'किसी को भी यह...'
ईरान को अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की चेतावनी पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'किसी को भी यह...'
बारामती उपचुनाव पर CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, 'मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस...'
बारामती उपचुनाव पर CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, 'मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस...'
असम चुनाव: कांग्रेस के सहयोगी दल का बड़ा बयान, 'पवन खेड़ा जैसे नेताओं ने बड़बोलेपन की वजह से...'
असम चुनाव: कांग्रेस के सहयोगी दल का बड़ा बयान, 'पवन खेड़ा जैसे नेताओं ने बड़बोलेपन की वजह से...'

वीडियोज

Pawan Khera Controversy: Himanta की पत्नी पर फर्जी पासपोर्ट का आरोप लगाना पड़ा भारी | Assam Police
Iran Israel War Updates: महायुद्ध के बीच बड़ी खबर..Train सफर पर बड़ा अपडेट! | Donald Trump
Iran Israel War: US Pilot Rescue Operation पर Trump का बड़ा खुलासा! | Iran Israel Ceasefire
US Rescue Mission In Iran: आसानी से नहीं मिला America का Pilot..Rescue Operation पर बड़ा खुलासा!
Trump Ultimatum to Iran: आज रात ईरान खत्म? Trump की चेतावनी से हड़कंप! | Iran Israel War Ceasefire

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War: ‘अगले 48 घंटे तक जहां हैं, वहीं रहें’, ट्रंप की धमकी के बीच ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी
‘अगले 48 घंटे तक जहां हैं, वहीं रहें’, ट्रंप की धमकी के बीच ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी
राजस्थान की धुआंधार बैटिंग, जायसवाल-वैभव की आंधी में उड़ी MI, 11 ओवर में ठोके 150 रन
राजस्थान की धुआंधार बैटिंग, जायसवाल-वैभव की आंधी में उड़ी MI, 11 ओवर में ठोके 150 रन
बीजेपी ने पुलिस और EC दोनों के पास मल्लिकार्जुन खरगे की दर्ज कराई शिकायत, ऐसा क्या कह दिया कांग्रेस अध्यक्ष ने?
बीजेपी ने पुलिस और EC दोनों के पास मल्लिकार्जुन खरगे की दर्ज कराई शिकायत, ऐसा क्या कह दिया कांग्रेस अध्यक्ष ने?
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक मामले में एक्शन, SI और ASI सस्पेंड, स्पीकर ने दिए थे सख्त निर्देश
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक मामले में एक्शन, SI और ASI सस्पेंड
मुर्शिदाबाद, मालदा, नदिया में सबसे ज्यादा कटे वोटर्स के नाम, जानें जिलेवार वोटर्स कटौती का पूरा हिसाब
मुर्शिदाबाद, मालदा, नदिया में सबसे ज्यादा कटे वोटर्स के नाम, जानें जिलेवार वोटर्स कटौती का पूरा हिसाब
होमटाउन में रश्मिका-विजय का ग्रैंड रिसेप्शन, हाथों में हाथ डाल रोमांटिक एंट्री ने लूटी महफिल, देखें तस्वीरें
होमटाउन में रश्मिका-विजय का ग्रैंड रिसेप्शन, हाथों में हाथ डाल रोमांटिक एंट्री ने लूटी महफिल, देखें तस्वीरें
इस कंपनी ने कर दिया धमाका, सिर्फ एक रुपये में दे रही नई सिम और डेली 2GB डेटा समेत कई बेनेफिट्स
इस कंपनी ने कर दिया धमाका, सिर्फ एक रुपये में दे रही नई सिम और डेली 2GB डेटा समेत कई बेनेफिट्स
अब और नहीं सहा जाता, 8 साल से अमेरिका में रह रहे इस शख्स ने किया भारत लौटने का फैसला, इंटरनेट भी हैरान
अब और नहीं सहा जाता, 8 साल से अमेरिका में रह रहे इस शख्स ने किया भारत लौटने का फैसला, इंटरनेट भी हैरान
Embed widget