एक्सप्लोरर

'समाजवादी पार्टी के लोग नमाजवादी', सपा विधायक सुरेश यादव के बयान पर भड़के संजय निरुपम

Maharashtra News: यूपी के बाराबंकी से सपा विधायक सुरेश यादव ने बीजेपी को हिंदू आतंकवादी संगठन बताया था. अब इस बयान पर संजय निरुपम ने हमला बोला है.

Maharashtra News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से समाजवादी पार्टी के विधायक सुरेश यादव के बयान से उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. यादव के बीजेपी सरकार को हिंदू आतंकवादी संगठन बताए जाने पर अब शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम ने निशाना साधा है.

शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा, "यह बहुत ही आपत्तिजनक बयान है. समाजवादी पार्टी के लोग बुनियादी तौर पर नमाजवादी हैं. इससे ज्यादा की उम्मीद नहीं कर सकते. भारतीय जनता पार्टी इस देश की एक मजबूत और दृढ़ पार्टी है, जो लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के माध्यम से लगातार तीन चुनाव जीतकर सत्ता में आई है."

'ऐसे व्यक्ति हो जेल'
उन्होंने आगे कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी लगातार आगे बढ़ रही है. ऐसी पार्टी को आतंकवादी संगठन बताना गैर कानूनी हरकत है. देश की लोकतांत्रिक परंपराओं का अपमान है. बीजेपी की स्थानीय इकाई के लोगों को तत्काल पुलिस में सपा सांसद के खिलाफ पुलिस में जाना चाहिए. ऐसे व्यक्ति की जगह जेल होनी चाहिए.

सपा विधायक सुरेश यादव ने क्या कहा?
बता दें कि उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से समाजवादी पार्टी के विधायक सुरेश यादव ने कहा, "यह बीजेपी सरकार-सरकार नहीं, बल्कि हिंदू आतंकवादी संगठन है, जो देश को बर्बाद करना चाहती है. समाजवादी पार्टी इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी."

वहीं कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर की गई टिप्पणी को लेकर भी शिवसेना नेता संजय निरुपम ने निशाना साधा. उन्होंने कहा, "वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे, जो कर्नाटक में मंत्री हैं, उन्होंने देश के गृह मंत्री के बारे में जो विवादित बयान दिया है, वह उनके मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है. बेटा अपने पिता की कुर्सी बचाने के लिए यह सब कर रहा है."

ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र में मंत्रियों के विभागों के बंटवारे पर बोले अजित पवार, 'जाहिर है कुछ लोग नाखुश...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर मुंब्रा में प्रदर्शन, सड़कों पर चिपकाई ट्रंप-नेतन्याहू की फोटो
ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर मुंब्रा में प्रदर्शन, सड़कों पर चिपकाई ट्रंप-नेतन्याहू की फोटो
Iran Israel War : 'UAE और इजरायल से बात की लेकिन ईरान पर...', PM मोदी पर उद्धव गुट का निशाना
'UAE और इजरायल से बात की लेकिन ईरान पर...', PM मोदी पर उद्धव गुट का निशाना
'ये हिंदू राष्ट्र, यहां सेक्युलर जैसा कुछ नहीं, बाबा साहेब ने...', नितेश राणे का विवादित बयान
'ये हिंदू राष्ट्र, यहां सेक्युलर जैसा कुछ नहीं, बाबा साहेब ने...', नितेश राणे का विवादित बयान
'आसमान में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं', अजित पवार के बेटे ने शेयर किया वीडियो, VSR उड़ानों पर रोक की मांग
'आसमान में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं', अजित पवार के बेटे ने शेयर किया वीडियो, VSR उड़ानों पर रोक की मांग

वीडियोज

Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking
Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'रद्द करो पाकिस्तानियों के ग्रीन कार्ड और वीजा', इजरायल-ईरान जंग के बीच मार्को रुबियो से अमेरिकी की मांग, भारत का नाम लेकर पाकिस्तान की लगाई क्लास
'रद्द करो पाकिस्तानियों के ग्रीन कार्ड और वीजा', इजरायल-ईरान जंग के बीच मार्को रुबियो से अमेरिकी की मांग, भारत का नाम लेकर पाकिस्तान की लगाई क्लास
Israel Iran War: ईरान, इराक से यूपी लौटे लोगों को अपने बारे में देनी होगी ये जानकारियां, जारी किए गए 2 फोन नंबर
ईरान, इराक से यूपी लौटे लोगों को अपने बारे में देनी होगी ये जानकारियां, जारी किए गए 2 फोन नंबर
PM Modi CCS Meeting: ईरान-अमेरिका बरसा रहे एक-दूसरे पर बम, अलर्ट हुआ भारत, PM मोदी ने देर रात बुलाई मीटिंग, जानें क्या हुई बात
ईरान-अमेरिका बरसा रहे एक-दूसरे पर बम, अलर्ट हुआ भारत, PM मोदी ने देर रात बुलाई मीटिंग, जानें क्या हुई बात
वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच जीतने के बाद संजू सैमसन ने किसे लगाया पहला वीडियो कॉल, अब सबको पता चल गया
वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच जीतने के बाद संजू सैमसन ने किसे लगाया पहला वीडियो कॉल, अब सबको पता चल गया
‘मैं सेफ हूं’, US-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट, बोलीं- ‘पैनिक न फैलाएं’
‘मैं सेफ हूं’, यूएस-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट
Israel Attack on Iran: फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
क्रिकेट ब्रॉडकास्टिंग में करियर कैसे बनाएं, ऐसे बनें क्रिकेट कैमरामैन!
क्रिकेट ब्रॉडकास्टिंग में करियर कैसे बनाएं, ऐसे बनें क्रिकेट कैमरामैन!
Zinc Deficiency In Women: बालों का झड़ना और पीरियड्स की समस्या? कहीं आप भी तो नहीं हैं इस जरूरी मिनरल की कमी की शिकार?
बालों का झड़ना और पीरियड्स की समस्या? कहीं आप भी तो नहीं हैं इस जरूरी मिनरल की कमी की शिकार?
Embed widget