एक्सप्लोरर

'छुट्टी पर क्यों चले गए थाने के इंस्पेक्टर?' 48 वोटों से जीत वाले मामले में संजय राउत का शिंदे गुट पर हमला

Sanjay Raut News: संजय राउत ने कहा सुना है कि जिस फोन की बात हो रही है उसे फोरेंसिक लैब भेजा गया है. हालांकि, पोर्शे कार मामले में आरोपियों के खून के सैंपल को लैब कर्मचारियों द्वारा बदल दिया गया था.

Sanjay Raut on Ravindra Waikar: महाराष्ट्र के मुंबई नॉर्थ वेस्ट लोकसभा सीट से मात्र 48 वोटों से जीत हासिल करने वाले शिंदे गुट के सांसद रवींद्र वायकर को लेकर सियासी पारा हाई हो गया है. रवींद्र वायकर के रिश्तेदार का मोबाइल ईवीएम से जुड़े होने के आरोपों पर अब सियासी तकरार तेज हो गई है. इस बीच शिवसेना (यूबीटी) सासंद संजय राउत ने पूरे मामले को लेकर एनडीए और महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोला है. 

संजय राउत ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, "वनराई थाने के इंस्पेक्टर पीआई राजभर अचानक छुट्टी पर क्यों चले गए? वायकर का खास आदमी, जो उनका रिश्तेदार बताया जाता है, उस पर आरोप है कि उसने पुलिस स्टेशन से रवींद्र वायकर का मोबाइल फोन बदलने की कोशिश की. सेवानिवृत्त पीआई सातारकर चार दिन से वनराई पुलिस स्टेशन में कार्यरत थे? वनराई पुलिस स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज को तुरंत जब्त कर जांच की जानी चाहिए."

उन्होंने आगे कहा कि "रवीन्द्र वायकर की जीत असली नहीं है. सुना है कि जिस फोन की बात हो रही है उसे फोरेंसिक लैब में भेज दिया गया है. पुणे में पोर्शे कार दुर्घटना के मामले में निर्दोष आरोपियों के खून के सैंपल को लैब कर्मचारियों द्वारा बदल दिया गया और उन्हें क्लीन चीट दे दी गई!"

कांग्रेस ने लगाया गंभीर आरोप
कांग्रेस ने 'मिड डे' अखबार की एक रिपोर्ट शेयर करते सवाल पूछा कि EVM से जुड़ा इस तरह का गंभीर मामला कैसे हुआ. मुंबई में महायुति के उम्मीदवार रवींद्र वायकर के रिश्तेदार का मोबाइल फोन कथित तौर पर ईवीएम से जुड़ा था. इस सीट पर शिवसेना प्रत्याशी वायकर की जीत सिर्फ 48 वोट से हुई. कांग्रेस ने सवाल किया है कि आखिर वायकर के रिश्तेदार का मोबाइल EVM से क्यों जुड़ा था? जहां वोटों की काउंटिंग हो रही थी, वहां मोबाइल फोन कैसे पहुंचा? इस बारे में चुनाव आयोग को स्पष्टीकरण देना चाहिए.

क्या है पूरा मामला?
आरोप है कि लोकसभा चुनाव की मतगणना वाले दिन गोरेगांव के नेस्को वोटिंग सेंटर में मोबाइल आदि के इस्तेमाल किए जाने पर पाबंदी होने के बावजूद रवींद्र वायकर के रिश्तेदार मंगेश पांडिलकर ने कथित तौर पर मोबाइल का इस्तेमाल किया था. मंगेश को मोबाइल चुनाव आयोग के एक कर्मचारी दिनेश गुरव ने मुहैया कराया था. इस मामले की शिकायत मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की अतिरिक्त सहायक चुनाव अधिकारी सुचित्रा पाटील ने वनराई पुलिस में की थी.

बता दें शिवसेना (यूबीटी) नेता अमोल कीर्तिकर को 4,52,596 वोट और रवींद्र वायकर को 4,52,644 वोट मिले थे. री-काउंटिंग के बाद वायकर 48 वोटों से विजेता घोषित किए गए थे.

यह भी पढ़ें: 'जिस दिन रिजल्ट आया है, उस दिन से रवींद्र वायकर के...', संजय निरुपम का कांग्रेस और उद्धव गुट पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra: भंडारा से कांग्रेस MP प्रशांत पड़ोले का एक्सीडेंट, संसद कार्यवाही में भाग लेने जा रहे थे दिल्ली
महाराष्ट्र के भंडारा से कांग्रेस MP प्रशांत पड़ोले का एक्सीडेंट, संसद कार्यवाही में भाग लेने जा रहे थे दिल्ली
ढोंगी बाबा अशोक खरात जांच में नहीं कर रहा सहयोग, 1 अप्रैल तक बढ़ाई गई पुलिस कस्टडी
ढोंगी बाबा अशोक खरात जांच में नहीं कर रहा सहयोग, 1 अप्रैल तक बढ़ाई गई पुलिस कस्टडी
महाराष्ट्र: 'ये APK डाउनलोड करें', गैस संकट में साइबर ठगों का खेल, LPG के नाम पर उड़ाए लाखों रुपये
महाराष्ट्र: 'ये APK डाउनलोड करें', गैस संकट में साइबर ठगों का खेल, LPG के नाम पर उड़ाए लाखों रुपये
Maharashtra News: 8वीं पास 'साइबर किंगपिन' गिरफ्तार, 2 साल में खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य, 10 राज्यों में था फैला जाल
8वीं पास 'साइबर किंगपिन' गिरफ्तार, 2 साल में खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य, 10 राज्यों में था फैला जाल

वीडियोज

Sansani: जंग में प्रहार...वॉर रूम में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
UP News: प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, शादी से इनकार पर किया ड्रामा | Pratapgarh
Chitra Tripathi: जाने युद्ध से किन देशों को हुआ बड़ा नुकसान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trumpa
Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Vs Pakistan Fighter Jet: राफेल से टकराने की तैयारी में पाकिस्तान! दे दिया 70 J-10CE लड़ाकू विमानों का ऑर्डर, जानें कितने ताकतवर ये?
राफेल से टकराने की तैयारी में पाकिस्तान! दे दिया 70 J-10CE लड़ाकू विमानों का ऑर्डर, जानें कितने ताकतवर ये?
'उनके चेहरे पर…', इस्तीफे को लेकर कैसा था CM नीतीश कुमार का रिएक्शन? इस नेता ने बताया
'उनके चेहरे पर…', इस्तीफे को लेकर कैसा था CM नीतीश कुमार का रिएक्शन? इस नेता ने बताया
Explained: पिछले 3 महीनों की खपत से तय होगा आपका अगला गैस सिलेंडर! केंद्र सरकार की नई LPG पॉलिसी के बारे में जानें सबकुछ
3 महीनों की खपत से तय होगा अगला गैस सिलेंडर! केंद्र सरकार की नई LPG पॉलिसी के बारे में जानें सबकुछ
विवियन डीसेना दूसरी बार बने पिता, पत्नी नूरान ने दिया बेटे को जन्म, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात
विवियन डीसेना दूसरी बार बने पिता, पत्नी नूरान ने दिया बेटे को जन्म, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात
शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत
शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत
Fighter Jet Power: राफेल से कितना खतरनाक KF-21? एशिया के इन देशों ने खरीदने के लिए लगाई लाइन, पढ़ें पावर कंपैरिजन
राफेल से कितना खतरनाक KF-21? एशिया के इन देशों ने खरीदने के लिए लगाई लाइन, पढ़ें पावर कंपैरिजन
JEE Mains 2026: JEE Mains Session 2 का एडमिट कार्ड जारी,ऐसे करें तुरंत डाउनलोड
JEE Mains Session 2 का एडमिट कार्ड जारी,ऐसे करें तुरंत डाउनलोड
BA.3.2 Covid Variant: कैसे हैं Cicada कोविड स्ट्रेन के लक्षण, जिसकी वजह से तेजी से बढ़ रहे कोरोना के केस?
कैसे हैं Cicada कोविड स्ट्रेन के लक्षण, जिसकी वजह से तेजी से बढ़ रहे कोरोना के केस?
Embed widget