एक्सप्लोरर

बदलापुर की घटना के खिलाफ सड़क पर उतरे शरद पवार, काला मास्क लगाकर प्रदर्शन में हुए शामिल

Badlapur School Molestation Case: एनसीपी-एसपी के मुखिया शरद पवार समेत उनकी पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता बदलापुर की घटना पर विरोध दर्ज कराने सड़क पर उतरे हैं.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के बदलापुर में नर्सरी की दो छात्राओं के यौन उत्पीड़न मामले को लेकर विपक्षी महाविकास अघाड़ी आज (24 अगस्त) प्रदर्शन कर रही है. इस दौरान पुणे में एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया. उनके साथ महागठबंधन के घटक दलों  शिवसेना-यूबीटी और कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भी नजर आए.

शरद पवार इस दौरान चेहरे पर काले रंग का मास्क लगाए नजर आए और विरोधस्वरूप काले रंग का बैंड हाथ में बांध रखा था. इस दौरान कुछ लोग कलाई तो कुछ लोग बांह तो कुछ लोग सिर पर काले रंग का बैंड बांधे हुए नजर आए. बता दें कि पिछले सप्ताह बदलापुर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में तीन-चार साल की दो बच्चियों के साथ स्कूल के एक स्टाफ ने गलत हरकत की थी.

ऐसे आरोप हैं कि जब माता-पिता शिकायत दर्ज कराने पुलिस थाने गए तो उन्हें 12 घंटे बिठाकर रखा. इस मामले में लोगों के विरोध प्रदर्शन के बाद एफआईआर दर्ज की गई और आरोपी को गिरफ्तार किया गया. आनन-फानन में उस पुलिस अधिकारी का तबादला कर दिया गया और प्रिंसिपल समेत स्कूल के कई स्टाफ को निलंबित कर दिया गया. 

एसआईटी जांच के आदेश के बाद भी शांत नहीं लोगों का गुस्सा
इस घटना से पूरे महाराष्ट्र में रोष है और बदलापुर में विशेषकर विरोध-प्रदर्शन देखने को मिला. गुस्साए लोगों ने ना केवल स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया बल्कि स्कूल के भीतर घुस गए और वहां तोड़-फोड़ किया. गुस्साए हुए शहरवासियों ने रेल रोको का आह्वान किया और रेलवे की पटरी पर हजारों की संख्या में लोग धरने पर  बैठ गए. उधर, इस मामले की जांच के आदेश एसआईटी से कराए जाने की आदेश महाराष्ट्र की सरकार ने दे दिया है.

बदलापुर की घटना ने लिया राजनीतिक रंग
हालांकि अब इस मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है. विपक्षी कांग्रेस और शिवसेना यूबीटी ने आरोप लगाया कि स्कूल के पदाधिकारियों का बीजेपी से कनेक्शन है इसलिए उन्हें बचाने की कोशिश हो रही है तो वहीं एनसीपी-एसपी की नेत्री सुप्रिया सुले ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का इस्तीफा मांगा है. वहीं, आज राज्य के विभिन्न हिस्सों में एमवीएम के नेता काले झंडे लहराकर और काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- 24 अगस्त को महाराष्ट्र बंद रहेगा या नहीं? जानिए बॉम्बे हाई कोर्ट ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागपुर में विस्फोटक बनाने वाले कारखाने में धमाका, 15 लोगों की मौत, कई मजदूर घायल
नागपुर में विस्फोटक बनाने वाले कारखाने में धमाका, 15 लोगों की मौत, कई मजदूर घायल
Mumbai News: मुंबई में शादी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, फर्जी अमीर बनकर महिलाओं को फंसाता था शातिर
मुंबई में शादी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, फर्जी अमीर बनकर महिलाओं को फंसाता था शातिर
नवी मुंबई में 'हिन्द की चादर' कार्यक्रम को लेकर तैयारी, प्रशासन ने किए ट्रैफिक नियमों में बदलाव
नवी मुंबई में 'हिन्द की चादर' कार्यक्रम को लेकर तैयारी, प्रशासन ने किए ट्रैफिक नियमों में बदलाव
बदनामी का डर! एकतरफा प्यार में पागल युवक की हरकतों ने ली पति-पत्नी की जान, सुसाइड नोट से खुलासा
बदनामी का डर! एकतरफा प्यार में पागल युवक की हरकतों ने ली पति-पत्नी की जान, सुसाइड नोट से खुलासा

वीडियोज

US-Israel Iran War: इजरायल ने ईरान के 30 ठिकानों पर फिर किया हमला | Netanyahu | ALi Khamenei | Trump
US-Israel Iran War: Netanyahu ने ईरान की नौसेना को खत्म करने का किया एलान | ALi Khamenei
US-Israel Iran War: ALi Khamenei पर हमले का आ गया पहला वीडियो | Donald Trump | Khamenei
US-Israel Iran War: ALi Khamenei पर हमले का आ गया पहला वीडियो | Donald Trump | Khamenei | Netanyahu
US-Israel Iran War: कौन संभालेगा ईरान की सत्ता? Trump ने कर दिया बड़ा दावा! | Khamenei | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ayatollah Ali Khamenei Death: कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
नागपुर में विस्फोटक बनाने वाले कारखाने में धमाका, 15 लोगों की मौत, कई मजदूर घायल
नागपुर में विस्फोटक बनाने वाले कारखाने में धमाका, 15 लोगों की मौत, कई मजदूर घायल
IND vs WI T20 World Cup Head-To-Head: भारत बनाम वेस्टइंडीज का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप में किसका पलड़ा रहा भारी?
भारत बनाम वेस्टइंडीज का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप में किसका पलड़ा रहा भारी?
The Kerala Story 2 BO Day 1: द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट
द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट
US-Israel Strike Iran: इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
US-Israel Iran War: ईरान-इजरायल जंग की वजह से सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल, यात्री परेशान, एयरस्पेस अभी भी बंद
ईरान-इजरायल जंग की वजह से सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल, यात्री परेशान, एयरस्पेस अभी भी बंद
30 की उम्र में क्यों बढ़ रहा है ब्रेन फॉग? डॉक्टर ने बताए इसके कारण और बचाव के तरीके
30 की उम्र में क्यों बढ़ रहा है ब्रेन फॉग? डॉक्टर ने बताए इसके कारण और बचाव के तरीके
हाईवे पर अब आसानी से शुरू करें बिजनेस, पेट्रोल पंप से फूड कोर्ट तक सब प्रोसेस होगा ऑनलाइन
हाईवे पर अब आसानी से शुरू करें बिजनेस, पेट्रोल पंप से फूड कोर्ट तक सब प्रोसेस होगा ऑनलाइन
Embed widget