एक्सप्लोरर

संजय निरुपम का बड़ा दावा, 'वक्फ बिल के खिलाफ वोटिंग करने के लिए उद्धव ठाकरे ने सांसदों को...'

Maharashtra: संजय निरुपम ने वक़्फ़ बोर्ड संशोधन विधेयक पर शिवसेना (UBT) के विरोध को मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति करार दिया। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे ने हिंदुओं की उपेक्षा कर कांग्रेस की राह पकड़ ली.

Sanjay Nirupam on Shivsena UBT: एकनाथ शिंदे गुट के नेता संजय निरुपम ने कहा किशिवसेना (UBT) के सांसदों ने संसद के दोनों सदनों में वक़्फ़ बोर्ड संशोधन विधेयक का पुरजोर विरोध किया. उन्होंने दावा किया कि उद्धव ठाकरे ने अपने सांसदों को फ़ोन कर इस बिल के खिलाफ वोट डालने का निर्देश दिया. मुस्लिम वोट और आर्थिक दबाव के चलते सांसदों को अपनी इच्छा के विरुद्ध जाकर मतदान करना पड़ा.

बालासाहेब की आत्मा नहीं करेगी माफ- निरुपम
संजय निरुपम ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि बालासाहेब ठाकरे हमेशा हिंदुओं के लिए काम करते रहे, लेकिन उद्धव ठाकरे ने वक़्फ़ पर मतदान कर मुस्लिम संगठनों को खुश करने का प्रयास किया. उन्होंने कहा कि आज उर्दू अख़बारों में मुस्लिम नेताओं द्वारा उद्धव ठाकरे की सराहना की जा रही है और उन्हें 'मुस्लिम हृदय सम्राट' बताया जा रहा है. निरुपम ने आरोप लगाया कि याकूब मेमन की कब्र के सुशोभीकरण का दबाव भी उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में स्वीकार किया गया. उन्होंने यह भी कहा कि बालासाहेब की आत्मा उद्धव ठाकरे को कभी माफ़ नहीं करेगी.

टैरिफ के मुद्दे पर भी साधा निशाना
निरुपम ने टैरिफ के मुद्दे पर भी उद्धव ठाकरे को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि अमेरिका का मार्केट, करेंसी मार्केट और कच्चे तेल की कीमतें गिर रही हैं, लेकिन उद्धव ठाकरे को इस पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है. उन्होंने दावा किया कि जब उद्धव ठाकरे बीएमसी में थे, तब उन्होंने कांट्रैक्टर्स से दलाली और कमीशन लिया. उनका आरोप है कि उद्धव ठाकरे ने दलाली खाकर ही टैरिफ खा लिया.

NCP और शरद पवार का रुख
निरुपम ने एनसीपी नेता शरद पवार की सराहना की और कहा कि वह उनका स्वागत करेंगे क्योंकि उन्होंने समझदारी दिखाई और बिल का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि शरद पवार, जो कि सेक्युलरिज्म के पुरोधा माने जाते हैं, उन्होंने मुस्लिम संगठनों के दबाव को नकारते हुए बिल के समर्थन में मतदान किया.

शिवसेना UBT का कांग्रेसीकरण- निरुपम
संजय निरुपम ने शिवसेना UBT पर कांग्रेस के रंग में रंगने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे ने शिवसेना को कांग्रेस में तब्दील कर दिया है. मुंबई में 2-3 विधायक केवल मुस्लिम वोटों के सहारे जीते हैं, और उद्धव ठाकरे भी महाराष्ट्र में कांग्रेस का वोट बैंक बनाना चाहते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उद्धव ठाकरे की यह रणनीति हिंदू वोटरों को नकारने की दिशा में एक बड़ा कदम है.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
ईरान के होर्मुज स्ट्रेट का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'हमारे वर्ल्ड लीडर प्रधानमंत्री...'
ईरान के होर्मुज स्ट्रेट का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'हमारे वर्ल्ड लीडर प्रधानमंत्री...'
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
लव जिहाद या कोई और एंगल! मुंबई में डॉक्टर सुसाइड मामले में परिवार ने क्या कहा?
लव जिहाद या कोई और एंगल! मुंबई में डॉक्टर सुसाइड मामले में परिवार ने क्या कहा?

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
नोएडा में घरेलू गैस की किल्लत! LPG सिलेंडर न मिलने से कई घरों में नहीं जला है चूल्हा
नोएडा में घरेलू गैस की किल्लत! LPG सिलेंडर न मिलने से कई घरों में नहीं जला है चूल्हा
बाबा नीम करौली के दर्शन करने कैंची धाम पहुंचे विशाल मिश्रा, पुलिसकर्मियों के लिए गाया गाना
बाबा नीम करौली के दर्शन करने कैंची धाम पहुंचे विशाल मिश्रा, पुलिसकर्मियों के लिए गाया गाना
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
सरकार ने खोल दिया 8वें वेतन आयोग का पोर्टल, जानें इस पर कैसे करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन?
सरकार ने खोल दिया 8वें वेतन आयोग का पोर्टल, जानें इस पर कैसे करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन?
Bank of Baroda Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा में 146 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका
बैंक ऑफ बड़ौदा में 146 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका
Embed widget