एक्सप्लोरर

मुस्लिमों का जिक्र कर उद्धव और राज ठाकरे पर संजय निरुपम का बड़ा बयान, 'अगर दोनों भाई एक...'

Maharashtra Politics: संजय निरुपम ने कहा कि आज उद्धव ठाकरे इतने कमजोर हो गए हैं कि उन्हें मनसे से हाथ मिलाने का प्रस्ताव देना पड़ रहा है. अब राज ठाकरे को तय करना है कि वे उद्धव के साथ जाएंगे या नहीं.

Maharashtra News: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के एकसाथ आने को लेकर शिवसेना नेता संजय निरुपम ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि 'अगर दोनों भाई और उनकी पार्टियां एक होना चाहती हैं, तो हमें कुछ नहीं करना है. आज उद्धव ठाकरे और उनकी पार्टी की हालत यह है कि कभी उन्हें चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस से हाथ मिलाना पड़ता है तो कभी मुस्लिम वोटों से समझौता करना पड़ता है.'

संजय निरुपम ने कहा कि आज उद्धव ठाकरे इतने कमजोर हो गए हैं कि उन्हें मनसे से हाथ मिलाने का प्रस्ताव देना पड़ रहा है. अब मनसे और राज ठाकरे को तय करना है कि वे उद्धव ठाकरे के साथ जाएंगे या नहीं.

इससे पहले रविवार को संजय निरुपम ने कहा था कि महाराष्ट्र की जनता ने शिवसेना (UBT) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) को निर्णायक रूप से खारिज कर दिया है, क्योंकि उसे एहसास हो गया है कि ये पार्टियां केवल सत्ता के स्वार्थी एजेंडे में रुचि रखती हैं. निरुपम ने शिवसेना (UBT) पर बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा से भटकने का आरोप लगाया.

संजय निरुपम ने उद्धव ठाकरे पर लगाया बड़ा आरोप 

उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र की जनता ने शिवसेना (UBT) और मनसे, दोनों को निर्णायक रूप से खारिज कर दिया है. ये पार्टियां महाराष्ट्र के लिए खड़े होने का दिखावा करती हैं, लेकिन वास्तव में ये केवल सत्ता के स्वार्थी एजेंडे में रुचि रखती हैं. राजनीतिक रूप से ये अप्रासंगिक हैं.’’ निरुपम ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर कांग्रेस के साथ गठबंधन करके व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा, पारिवारिक हितों और सत्ता की भूख को पूरा करने के लिए हिंदुत्व की विचारधारा का त्याग करने का आरोप लगाया.

निरुपम ने शिवसेना (UBT) और मनसे के बीच संभावित सुलह से किसी भी तरह का लाभ होने से इनकार करते हुए दोनों दलों की राजनीतिक प्रासंगिकता पर सवाल उठाया. निरुपम ने कहा कि इस विश्वासघात के कारण उन्हें लोगों का समर्थन खोना पड़ा है और अब वह हताश होकर मनसे का रुख कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘पिछले विधानसभा चुनाव में मनसे एक भी सीट नहीं जीत सकी. राजनीतिक रूप से शिवसेना (UBT) और मनसे, दोनों दिवालिया हो चुके हैं.

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने उतारा प्रत्याशी, निर्विरोध होगा चुनाव!
राहुरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने उतारा प्रत्याशी, निर्विरोध होगा चुनाव!
शरद पवार और सुनेत्रा पवार की NCP का विलय तय? अध्यक्ष सुनील तटकरे का बड़ा खुलासा- 'मुझे पता था...'
शरद पवार और सुनेत्रा पवार की NCP का विलय तय? अध्यक्ष सुनील तटकरे का बड़ा खुलासा- 'मुझे पता था...'
Maharashtra News: दिव्यांग होने का झूठा दावा पड़ा भारी, मेडिकल जांच में फेल हुए 8 शिक्षक सस्पेंड
महाराष्ट्र: दिव्यांग होने का झूठा दावा पड़ा भारी, मेडिकल जांच में फेल हुए प्राइमरी स्कूल के 8 शिक्षक सस्पेंड
Mumbai News: वसई में हैवानियत की हद पार, रिक्शा चालक ने 4 साल के मासूम को बेरहमी से पीटा, ICU में भर्ती
वसई में हैवानियत की हद पार, रिक्शा चालक ने 4 साल के मासूम को बेरहमी से पीटा, ICU में भर्ती

वीडियोज

Sansani: WAR के 'लाइसेंसी लड़ाके' ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Income Tax Changes 2026: 1 अप्रैल से बदल जाएगा आपकी Salary का गणित! | New Wage Code
Chitra Tripathi: तेल-हथियार का खेल! जंग के बीच Trump की नई रणनीति | US-Israel-Iran War
Bharat Ki Baat: रुपए में गिरावट का शुद्ध सियासी विश्लेषण | War Update | DollarVsRupee
Sandeep Chaudhary: डॉलर के आगे बेबस हुआ रुपया! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Rupee vs Dollar

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल SIR को लेकर टीएमसी की आपत्तियों पर सुप्रीम कोर्ट को आया गुस्सा, बोले- अरे चुनाव आयोग ही बताएगा कि कैसे....
बंगाल SIR को लेकर टीएमसी की आपत्तियों पर सुप्रीम कोर्ट को आया गुस्सा, बोले- अरे चुनाव आयोग ही बताएगा कि कैसे....
नीतीश कुमार के बाद अगले मुख्यमंत्री को लेकर ताजा अपडेट, BJP नेता ने बता दी फैसले की तारीख
नीतीश कुमार के बाद अगले मुख्यमंत्री को लेकर ताजा अपडेट, BJP नेता ने बता दी फैसले की तारीख
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, 21 खिलाड़ियों को मिली जगह; ग्लेन मैक्सवेल बाहर
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, 21 खिलाड़ी शामिल; ग्लेन मैक्सवेल बाहर
शिल्पा शिंदे के शो 'भाबी जी घर पर हैं 2.0' पर लगने वाला है ताला, इस मजबूरी में चैनल को लेना पड़ा ये फैसला
शिल्पा शिंदे के शो 'भाबी जी घर पर हैं 2.0' पर लगने वाला है ताला, चैनल ने लिया बड़ा फैसला
'ये प्यार इस बात की घोषणा...', असम पहुंचते ही पीएम मोदी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
'ये प्यार इस बात की घोषणा...', असम पहुंचते ही पीएम मोदी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
April 2026 School Holidays: बच्चों के लिए खुशखबरी,अप्रैल में मिलेंगी ढेर सारी छुट्टियां, पूरी लिस्ट देखें
बच्चों के लिए खुशखबरी,अप्रैल में मिलेंगी ढेर सारी छुट्टियां, पूरी लिस्ट देखें
Diabetes Nerve Damage: सावधान! पैरों में झुनझुनी और सुन्नपन कहीं 'डायबिटिक न्यूरोपैथी' तो नहीं? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
सावधान! पैरों में झुनझुनी और सुन्नपन कहीं 'डायबिटिक न्यूरोपैथी' तो नहीं? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
Embed widget