एक्सप्लोरर

शिंदे गुट के सांसद नरेश म्हस्के का उद्धव ठाकरे पर विवादित बयान, 'जैसे औरंगजेब ने अपने पिता को...'

Aurangzeb Row: औरंगजेब विवाद के बीच शिंदे गुट के सांसद नरेश म्हस्के ने आरोप लगाते हुए कहा कि बालासाहेब ठाकरे जी को कांग्रेस के विचारों से दुश्मनी थी, उन दुश्मनों से उद्धव ठाकरे ने हाथ मिलाया.

Naresh Mhaske Attack On Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र में औरंगजेब विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच एकनाथ शिंदे गुट के सांसद नरेश म्हस्के ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे को घेरा है. उन्होंने विवादित बयान देते हुए उद्धव ठाकरे को आधुनिक समय का 'औरंगजेब' करार दिया है. म्हस्के ने उद्धव ठाकरे पर अपने पिता बालासाहेब ठाकरे के दुश्मनों से हाथ मिलाने का भी आरोप लगाया.

शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने कहा, ''उद्धव ठाकरे आधुनिक युग के औरंगजेब हैं. बालासाहेब को अपने अंतिम दिनों में उन्होंने कितनी तकलीफ दी, यह सभी को पता है. जिस तरह औरंगजेब ने अपने पिता को उनके आखिर दिनों में परेशान किया और अपने भाइयों को कष्ट पहुंचाया, उसी तरह उद्धव ठाकरे ने भी बालासाहेब ठाकरे के आखिरी दिनों में उन्हें तकलीफ दी.''

नरेश म्हस्के ने राज ठाकरे का जिक्र उद्धव ठाकरे को घेरा

उन्होंने दावा करते हुए आगे कहा, ''राज ठाकरे इस बारे में कई बार बोल चुके हैं कि उद्धव ठाकरे ने आखिरी दिन में बालासाहेब ठाकरे जी को बहुत तकलीफ दिया. औरंगजेब ने सत्ता के लिए अपने भाइयों का सफाया कर दिया. उद्धव ठाकरे ने अलग क्या किया? अपने सगे भाइयों को उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से दूर कर दिया.''

'उद्धव ठाकरे ने बालासाहेब के दुश्मनों से हाथ मिलाया'

नरेश म्हस्के ने उद्धव ठाकरे पर आरोप लगाते हुए कहा, ''बालासाहेब की वैचारिक संपत्ति उन्होंने छोड़ दी, लेकिन बाकी संपत्तियों के लिए अपने भाई के साथ दावा ठोक दिया. यह मामला कोर्ट तक गया. बालासाहेब ठाकरे को अंतिम दिनों में उन्होंने तकलीफ दी. बालासाहेब ठाकरे जी को कांग्रेस के विचारों से दुश्मनी की थी, उन दुश्मनों से उद्धव ठाकरे ने हाथ मिलाया. उनके निधन के बाद भी शिवसेना के दुश्मनों से हाथ मिलाकर अब तक उन्हें पीड़ा पहुंचा रहे हैं, इसलिए उद्धव ठाकरे को आधुनिक युग का औरंगजेब कहूंगा.'

औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के खुल्दाबाद स्थित औरंगजेब की कब्र को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा है. जहां एक वर्ग औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग कर रहा है, जबकि दूसरे वर्ग के लोग इसे एक ऐतिहासिक धरोहर के रूप में देख रहे हैं. इसे लेकर इलाके में पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी बढ़ा दी गई है और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

17 साल से पत्रकारिता, बैग फिल्म्स,स्टार न्यूज़ फिर एबीपी न्यूज़ के क्राइम शो रेड अलर्ट , शूट आउट का प्रोड्यूसर रहा, मुंबई लाइव डेली न्यूज़ शो का प्रोड्यूसर रहा, तमाम स्टिंग ऑपेरशन किये और सनसनी क्राइम शो टीम के साथ इन्वेस्टिगेटिव न्यूज़ का हिस्सा रहा। कई सालों से मुम्बई में abp न्यूज़ के साथ जनरल न्यूज़ के लिए रिपोर्टर के तौर पर कार्यरत.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'खामेनेई ने किसी महाशक्ति के सामने घुटने नहीं टेके और...', सामना में उद्धव गुट ने सुप्रीम लीडर को बताया शहीद
'खामेनेई ने किसी महाशक्ति के सामने घुटने नहीं टेके और...', सामना में उद्धव गुट ने सुप्रीम लीडर को बताया शहीद
Borivali News: 48 दिन, जंगलों में पीछा और करोड़ों का सोना..., ज्वेलरी शॉप में चोरी का फिल्मी क्लाइमेक्स
48 दिन, जंगलों में पीछा और करोड़ों का सोना..., बोरिवली के ज्वेलरी शॉप में चोरी का फिल्मी क्लाइमेक्स
Solapur News: मोबाइल न मिलने पर 13 साल के बच्चे ने की आत्महत्या, रील देखने की थी लत
सोलापुर: मोबाइल न मिलने पर 13 साल के बच्चे ने की आत्महत्या, रील देखने की थी लत
Mumbai News: होली पर मुंबईकरों को बड़ी सौगात, 1 मार्च से मुंबई-विजयदुर्ग रो-पैक्स फेरी शुरू
मुंबई: होली पर मुंबईकरों को बड़ी सौगात, 1 मार्च से मुंबई-विजयदुर्ग रो-पैक्स फेरी शुरू

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
खामेनेई के प्रतिनिधि से इमरान मसूद ने की मुलाकात, बोले- दुश्मन की मौत पर भी बोलते हैं, ईरान तो हमारा दोस्त
खामेनेई के प्रतिनिधि से इमरान मसूद ने की मुलाकात, बोले- दुश्मन की मौत पर भी बोलते हैं, ईरान तो हमारा दोस्त
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलों को दिया ये बड़ा तोहफा
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलों को दिया तोहफा
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
दुबई के होटल में लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी महिला, तभी गिरी मिसाइल और हो गया धुआं-धुआं; देखें वीडियो
दुबई के होटल में लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी महिला, तभी गिरी मिसाइल और हो गया धुआं-धुआं; देखें वीडियो
मिडिल ईस्ट में कितने हैं CBSE के कितने स्कूल, वहां कैसे होती है पढ़ाई?
मिडिल ईस्ट में कितने हैं CBSE के कितने स्कूल, वहां कैसे होती है पढ़ाई?
Embed widget