एक्सप्लोरर

एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत ने वक्फ पर संसद में उद्धव ठाकरे को घेरा, 'अगर बाला साहब होते तो...'

Waqf Bill: वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान शिवसेना के सांसद श्रीकांत शिंदे ने कहा कि बालासाहेब कि विचारधारा स्पष्ट थी. हिंदुत्व की रक्षा, देश की एकता और बाकी धर्मों के लोगों के लिए सम्मान.

Waqf Amendment Bill: लोकसभा में बुधवार (2 अप्रैल) को वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा शुरू हुई. विपक्षी पार्टियां एक सुर में इसका विरोध कर रही है. वहीं सत्ता पक्ष का कहना है कि इससे गरीब मुसलमानों को फायदा मिलेगा. चर्चा के दौरान एकनाथ शिंदे की शिवसेना और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) में भी तकरार देखने को मिली.

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत ने इसे संविधान के खिलाफ बताया. वहीं एकनाथ शिंदे के बेटे और शिवसेना के सांसद श्रीकांत शिंदे ने बिल का समर्थन करते हुए कहा कि इन्हें (यूबीटी) अपनी अंतरात्मा से पूछना चाहिए कि बालासाहेब होते तो क्या ये यहां भाषण कर पाते. 

ये गलतियों को सुधारने का अवसर था- श्रीकांत शिंदे

कल्याण से सांसद श्रीकांत शिंदे ने कहा, ''ये गलतियों को सुधारने का अवसर था, अपने इतिहास संभालने का, विचारधारा को जिंदा रखने का. इसके लिए बालासाहेब ठाकरे ने कभी आंदोलन किया था. लेकिन अफसोस कि यूबीटी वालों ने पहले इस विचारधारा को बुलडोजर कर दिया. बालासाहेब कि विचारधारा स्पष्ट थी. हिंदुत्व की रक्षा, देश की एकता और बाकी धर्मों के लोगों के लिए सम्मान.''

हरे जैकेट पर तंज

शिंदे ने सावंत पर तंज कसते हुए कहा, ''हरी जैकेट बुधवार के लिए पहनी है या वक्फ बिल आना था इसलिए.'' उन्होंने कहा, ''आज हिन्दुओं से भी इनको एलर्जी होने लगी है. छत्रपति शिवाजी को जिसने मारा, उसके लिए वकालत कर रहे हैं.''

 

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत
शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत

उन्होंने कहा, ''ये बिल का नाम बदल कर UMEED रखा गया है, ये सिर्फ शब्द नहीं है, ये कानून का सार है.ये वोट के लिए नहीं, वतन के लिए काम है. ये बिल पारदर्शिता लाने के लिए लाया गया है, तो इनके पेट में दर्द हो रहा है. इंडी गठबंधन (इंडिया गठबंधन) विरोध कर रही है, लेकिन कोई भी ऐसा सीएम नहीं होगा जिसने वक्फ के भ्रष्टाचार की जांच नहीं की होगी.''

अरविंद सावंत ने क्या कहा?

बिल का विरोध करते हुए दक्षिण मुंबई से सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि इस देश की आजादी के लिए जिन्होंने कुछ नहीं किया, दुर्भाग्य है कि वो सरकार चला रहे हैं. अगर आप हमारे मंदिर में किसी गैर हिंदू को लाने की कोशिश करेगी तो शिवसेना उसका विरोध करेगी. उन्होंने कहा कि आपके मन में कुछ और ही है, आपको जमीन हड़पनी है.

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 7 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rohit Shetty House Firing Case: रोहित शेट्टी फायरिंग केस में एक्शन, पुलिस ने दबोचा 13वां आरोपी, सामने आया चौंकाने वाला खुलासा
रोहित शेट्टी फायरिंग केस में एक्शन, पुलिस ने दबोचा 13वां आरोपी, सामने आया चौंकाने वाला खुलासा
Delhi News: 115 रुपये महंगी हुई LPG गैस, घरेलू सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़े, जानें दिल्ली-मुंबई में कीमत
115 रुपये महंगी हुई LPG गैस, घरेलू सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़े, जानें दिल्ली-मुंबई में कीमत
पुरानी गाड़ी रखेंगे तो होगी आपकी जेब ढीली, कबाड़ में बेचने पर होगा फायदा! बजट में बड़ा ऐलान
पुरानी गाड़ी रखेंगे तो होगी आपकी जेब ढीली, कबाड़ में बेचने पर होगा फायदा! बजट में बड़ा ऐलान
Maharashtra Budget 2026: महाराष्ट्र में कहां बनेगी 'चौथी मुंबई'? मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बजट में की घोषणा
महाराष्ट्र में कहां बनेगी 'चौथी मुंबई'? मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बजट में की घोषणा

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Petrol Price: ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
सेकेंड हैंड स्कूटी लेने से पहले इन 4 चीजों को जरूर चेक करें, नहीं तो हो सकता है नुकसान
सेकेंड हैंड स्कूटी लेने से पहले इन 4 चीजों को जरूर चेक करें, नहीं तो हो सकता है नुकसान
Lucknow News: 'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
Jana Nayagan Release: 'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह शुक्र, शनि और वरुण
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह
मार्च में इस रूट की कई ट्रेनें कैंसिल, सफर पर जाने से पहले चेक कर लें लिस्ट, नहीं तो होगी परेशानी
मार्च में इस रूट की कई ट्रेनें कैंसिल, सफर पर जाने से पहले चेक कर लें लिस्ट, नहीं तो होगी परेशानी
क्या राज्यसभा सांसद की सैलरी के साथ नीतीश कुमार को सीएम की पेंशन भी मिलेगी? जानें नियम
क्या राज्यसभा सांसद की सैलरी के साथ नीतीश कुमार को सीएम की पेंशन भी मिलेगी? जानें नियम
Embed widget