एक्सप्लोरर

'मेरी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को तुरंत...', कानून-व्यवस्था को लेकर सुप्रिया सुले ने शिंदे सरकार से की ये बड़ी मांग

Supriya Sule Statement: बदलापुर यौन उत्पीड़न केस को लेकर लोगों में गुस्सा है. इस मुद्दे पर सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, महाराष्ट्र में पिछले कुछ महीनों में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर हो गई है.

Badlapur News: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की नेता सुप्रिया सुले ने बुधवार को कहा कि पिछले कुछ महीनों में महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर हो गई है और राज्य सरकार को उनकी सुरक्षा वापस ले लेनी चाहिए ताकि इन पुलिसकर्मियों को आम लोगों की सुरक्षा में तैनात किया जा सके.

सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र सरकार से की ये मांग
बारामती की सांसद ने राज्यभर में लोगों को प्रदान की गई सुरक्षा की तत्काल समीक्षा की भी मांग की. उन्होंने एक बयान में कहा कि पुलिस बल का एक बड़ा हिस्सा वर्तमान और पूर्व सांसदों को सुरक्षा प्रदान करने में लगा हुआ है और इन सांसदों में वह खुद भी शामिल हैं.

सुले ने कहा कि हालांकि कानून प्रवर्तन एजेंसियों पर वर्तमान दबाव को देखते हुए, ऐसी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना उचित नहीं है. एनसीपी (एसपी) की कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा, ‘‘इसलिए मैं गृह मंत्री से अनुरोध करती हूं कि मेरी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को तुरंत हटाया जाए. इन अधिकारियों को जनता की सुरक्षा में तैनात किया जाना चाहिए.’’

कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ महीनों में महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब हो गई है. नागरिक असुरक्षित माहौल में रह रहे हैं और लगातार हो रही घटनाओं ने भय का माहौल पैदा कर दिया है. महिलाएं विशेष रूप से असुरक्षित हैं. अपराधी कानून के डर के बिना खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे पुलिस पर व्यवस्था बनाए रखने का भारी दबाव बना हुआ है.’’

सुले ने कहा कि राज्यभर में लोगों को दी जाने वाली सुरक्षा की तत्काल समीक्षा होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जिन लोगों को सुरक्षा की आवश्यकता नहीं है, उनसे सुरक्षा वापस ली जानी चाहिए और अधिकारियों को लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैनात किया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Mumbai Rape: सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर रेप... बदलापुर-अकोला के बाद मुंबई में 13 साल की लड़की के साथ दरिंदगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमारी इच्छा होती है कि एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बनें', शिवसेना नेताओं ने चढ़ाया सियासी पारा
'हमारी इच्छा होती है कि एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बनें', शिवसेना नेताओं ने चढ़ाया सियासी पारा
Ayush Malik Case: शामली के आयुष मलिक मामले पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इसमें किसी की...'
शामली के आयुष मलिक मामले पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इसमें किसी की...'
कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, दिल्ली के बाद इस शहर में 11 जून को प्रदर्शन
कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, दिल्ली के बाद इस शहर में 11 जून को प्रदर्शन
AAP-DMK के इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल न होने पर शिंदे बोले, 'कांग्रेस खुद...'
AAP-DMK के इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल न होने पर शिंदे बोले, 'कांग्रेस खुद...'

वीडियोज

Sansani : रील पर गोल्ड चैलेंज...चोरों ने कहा चैलेंज कबूल है | Crime News
Mahadangal: हारे तो 'INDIA' के सहारे! | INDIA Bloc Meeting | Rahul Gandhi | Mamata Banerjee
Sandeep Chaudhary: इंडिया गठबंधन की एकजुटता का सबसे सटीक विश्लेषण! | INDIA Bloc Meeting | TMC | News
Janhit : दिल्ली दरबार में दीदी हुईं 'अकेली' ! | INDIA Bloc Meeting | Mamata Banerjee | Rahul Gandhi
Bollywood News: रामायणम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट लुक टीजर प्लान, रणबीर बने भगवान राम (08.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
क्या फीफा वर्ल्ड जीतने पर हर बार मिलती है '6kg सोने' की ट्रॉफी? कीमत जानकर सिर पकड़ लेंगे आप
क्या फीफा वर्ल्ड जीतने पर हर बार मिलती है '6kg सोने' की ट्रॉफी? कीमत जानकर सिर पकड़ लेंगे आप
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट, बोलीं- उस लड़की को मैं जानती हूं
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट
Iran US War: 'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
Azolla Farming: धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
Embed widget