एक्सप्लोरर

कसाब को पहचानने वाली 26/11 की पीड़िता ने तहव्वुर राणा पर कहा, 'मुझे खुशी है लेकिन उसे...'

Tahawwur Rana News: मुंबई में 2008 में हुए हमले के कई वर्षों बाद अब आरोपी तहव्वुर राणा को भारत लाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. अमेरिका ने प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है.

Maharashtra News: 26/11 हमला मामले में तहव्वुर राणा को अमेरिका ने भारत को प्रत्यार्पित करने को हरी झंडी दे दी है. यह सुनने के बाद मुंबई हमले के पीड़ितों में खुशी है लेकिन वे साथ ही यह चाहते हैं कि डेविड हेडली को भी भारत लाकर सजा दी जाए. सीएसटी स्टेशन पर हमले में घायल हुईं देविका रोटावन ने कहा कि वह चाहती हैं कि तहव्वुर राणा को जल्द से जल्द भारत लाकर सजा दी जाए. 

26 नवंबर 2008 को जब मुंबई के विभिन्न स्थान पर आतंकी हमला हुआ था तब देविका सीएसटी स्टेशन पर मौजूद थीं. देविका के पैर पर गोली लगी थी. उन्होंने 2009 में कोर्ट में कसाब की पहचान भी की थी. वह और उनके पिता नटवरलाल रोटावन इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी हैं और दोनों ने कोर्ट में बयान भी दिया था. 

देविका ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, "मैं इस घटना की विक्टिम और विटनेस दोनों हूं. उस दिन सीएसटी पर गोलीबारी हुई, कई लोग मारे गए. मेरे पैर में भी गोली लगी. मैंने आतंकी तभी वहां देख लिया था और फिर कोर्ट में भी उसे पहचाना.''

उन्होंने तहव्वुर को लाए जाने के मुद्दे पर कहा, ''यह तो काफी समय से सुन रही हूं कि उसे लाय़ा जाएगा. मुझे खुशी है कि लेकिन उसे कब लाया जाएगा. जल्द से जल्दा लाया जााए और सजा दी जाए. उससे सारी जानकारी लेनी चाहिए कि कैसे प्लानिंग की गई थी. आतंकवादी खत्म होना चाहिए. खुशी है कि आतंकी पकड़ा जा रहा है तो भारत को बड़ी जीत मिल रही है. बचपन से ही इस घटना पर गुस्सा है और गुस्सा वैसा का वैसा ही है.'' 

तहव्वुर को दी जाए फांसी - पीड़ित

देविका के पिता ने कहा, ''य़े बातें दो साल से सुन रहा हूं.मेरे सामने उसे बिठाया जाए तो मैं पूछूंगा जैसे कसाब से कोर्ट में कहा था.  उसे फांसी की  सजा मिलेगी तो विश्वास होगा. उसको तो लेकर आओगे. लेकिन लखवी, दाउद जैसे गद्दारों को कब लाओगे. इतने बेगुनाह लोग मारे गए. जब मास्टरमाइंड मरेगा तो हमारे देश की जीत होगी. डेविड हेडली को अमेरिका 35 साल की सजा दी गई है और वह तो छूट जाएगा. मैं तो अमेरिकी सरकार से कहता हूं कि डेविड हेडली को भी भारत  को सौंपा दो जब उसे यहां लटकाया जाएगा तो हमें शांति मिलेगी.''

वहीं, जब सीएम देवेंद्र फडणवीस से पूछा गया कि क्या तहव्वुर को रखने के लिए महाराष्ट्र की जेल में पर्याप्त सुरक्षा है तो इस पर उन्होंने कहा, "हमने कसाब को रख लिया तो ये कौन सी बड़ी बात है. बिल्कुल रख लेंगे."

ये भी पढ़ें- न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक पर बैन, BJP नेता किरीट सोमैया बोले, 'अगर किसी का लॉकर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
दूध के नाम पर जहर का खेल! डेयरी पर FDA की रेड, 950 किलो मिलावटी पनीर-घी जब्त
दूध के नाम पर जहर का खेल! डेयरी पर FDA की रेड, 950 किलो मिलावटी पनीर-घी जब्त
मुंबई: पत्नी के चरित्र पर था शक, हत्या कर फरार हो गया पति
मुंबई: पत्नी के चरित्र पर था शक, हत्या कर फरार हो गया पति

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget