एक्सप्लोरर

सीएम फेस पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'मेरे सहयोगियों से पूछें कि क्या वो मुझे...'

Uddhav Thackeray News: महाराष्ट्र में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. एमवीए की सरकार में उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री थे. इस बार चेहरा कौन होगा, इसका सभी को इंतजार है.

महाराष्ट्र में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में सीएम चेहरे से जुड़े सवाल पर उद्धव ठाकरे ने बड़ा बयान दिया है. पूर्व सीएम ने कहा कि अगर मेरे सहयोगियों (एमवीए में) को लगता है कि मैंने अच्छा काम किया है, तो उनसे पूछें कि क्या वे मुझे मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं. एमवीए की सरकार में उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के सीएम पद पर काबिज रहे. बुधवार (7 अगस्त) को उन्होंने संकेत दिया कि वो अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में एमवीए का सीएम फेस बनने के लिए तैयार हैं. 

खरगे-राहुल से मिले उद्धव

उद्धव ठाकरे का ये बयान ऐसे समय में आया जब उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ दिल्ली में मुलाकात की. मुलाकात के दौरान उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे और पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय राउत भी मौजूद रहे.

शरद पवार से भी की मुलाकात

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मुलाकात से पहले उद्धव ठाकरे ने मीडिया के सवाल के जवाब में कहा कि जनता इसका फैसला करेगी. ठाकरे ने कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र का सीएम बनने के बार में कभी नहीं सोचा था. उद्धव ठाकरे ने शरद पवार से भी दिल्ली में मलाकात की. 

मैं जिम्मेदारी से भागने वालों में से नहीं- उद्धव

मीडिया के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "मैंने मुख्यमंत्री बनने का सपना नहीं देखा था, न ही मैं ऐसा चाहता था. लेकिन मैं जिम्मेदारी से भागने वालों में से भी नहीं हूं. मैंने जिम्मेदारी ली और अपनी पूरी क्षमता से काम करने की कोशिश की." उद्धव ठाकरे ने कहा कि वो राजधानी दिल्ली में इंडिया गठबंधन के नेताओं से मिलने पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद कोई औपचारिक मुलाकात नहीं हुई. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में इस साल होने वाले चुनाव में इंडिया गठबंधन के नेताओं को एकजुट होकर लड़ना चाहिए.

विशाल पाटिल ने उद्धव ठाकरे से की मुलाकात

महाराष्ट्र की सांगली से निर्दलीय सांसद विशाल पाटिल ने भी उद्धव ठाकरे से मुलाकात की. विशाल पाटिल ने इस सीट पर उद्धव गुट के चंद्रहार पाटिल को हराया था. महाराष्ट्र में सीट बंटवारे के तहत सांगली उद्धव गुट के खाते में आई थी. इससे नाराज होकर विशाल पाटिल ने कांग्रेस छोड़ दिया और निर्दलीय मैदान में उतकर जीतने में कामयाब हुआ थे.

'अगर गलती हो जाती है तो मैं...'

उद्धव ठाकरे ने कहा, "अगर कोई गलती हो जाती है तो मैं उनमें से नहीं हूं जो द्वेष पालता रहूं. सांगली सीट पर शिवसेना-यूबीटी उम्मीदवार के हार जाने से आहत हूं, लेकिन इस बात से खुश हूं कि बीजेपी हार गई. विशाल पाटिल ने एमवीए के साथ गठबंधन किया है और आश्वासन दिया है कि आगामी चुनावों में वही पुरानी गलतियां नहीं दोहराई जाएंगी." 

बिना इजाजत काटा पेड़ तो देना होगा इतने हजार का जुर्माना, शिंदे सरकार ने लिए ये बड़े फैसले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा चुनाव: सुप्रिया सुले और जयंत पाटील ने उद्धव ठाकरे से की मुलाकात, क्या हुआ फैसला?
राज्यसभा चुनाव: सुप्रिया सुले और जयंत पाटील ने उद्धव ठाकरे से की मुलाकात, क्या हुआ फैसला?
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच आदित्य ठाकरे बोले, 'ऐसे वक्त में मनमोहन सिंह की याद आती है, जिन्होंने...'
'ऐसे वक्त में मनमोहन सिंह की याद आती है', ईरान-इजरायल युद्ध पर बोले आदित्य ठाकरे
Maharashtra: बारामती में नकाबपोश बदमाशों का आतंक! प्रेमी जोड़े पर हमला कर सोने-चांदी के गहने लूटे
Maharashtra: बारामती में नकाबपोश बदमाशों का आतंक! प्रेमी जोड़े पर हमला कर सोने-चांदी के गहने लूटे
Maharashtra: 'इनोवा' का पीछा और फिर घर में तांडव! महिला से पिस्तौल की नोक पर लूटे 9 लाख 51 हजार
Maharashtra: 'इनोवा' का पीछा और फिर घर में तांडव! महिला से पिस्तौल की नोक पर लूटे 9 लाख 51 हजार

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget