एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे की मांग- भैयाजी जोशी पर हो देशद्रोह का केस, राज ठाकरे ने पूछा, 'क्या BJP...'

Marathi Language Dispute: RSS नेता भैयाजी जोशी के बयान से सियासी हंगामा मच गया है. राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे ने आपत्ति जताते हुए कहा है कि भैयाजी जोशी पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए.

Uddhav Thackeray on Bhaiyyaji Joshi: महाराष्ट्र में मराठी भाषा को लेकर RSS नेता भैयाजी जोशी के बयान से सियासी खलबली मच गई है. हाल ही में भैयाजी जोशी ने घाटकोपर में कहा था कि मुंबई में रहने के लिए जरूरी नहीं कि मराठी सीखी जाए, यहां गुजराती से भी काम चल जाता है. इसको लेकर अब महाराष्ट्र में पक्ष और विपक्ष दोनों हमलावर हो गए हैं. 

मनसे प्रमुख राज ठाकरे का कहना है, "ऐसा बिल्कुल नहीं है कि भैयाजी जोशी को देश के भाषाई आधार पर प्रांतों में विभाजन और मुंबई सहित संयुक्त महाराष्ट्र बनाने के लिए 106 शहीदों के बलिदान की जानकारी नहीं है, लेकिन महाराष्ट्र या मराठी के बारे में हमेशा ऐसे बयान देने का क्या कारण है? भैयाजी जोशी को बेंगलुरू या चेन्नई में भी ऐसा ही बयान देना चाहिए."

'बीजेपी ने क्यों नहीं किया विरोध?'- राज ठाकरे
राज ठाकरे ने आगे कहा, "क्या महाराष्ट्र में बीजेपी भैयाजी जोशी के इस बयान से सहमत है? मान लीजिए कल को अगर किसी अन्य राज्य में आरएसएस के अलावा किसी अन्य जिम्मेदार व्यक्ति ने ऐसा बयान दिया होता तो उस राज्य की सभी पार्टियां विरोध करतीं. क्या बीजेपी महाराष्ट्र की अस्मिता को प्राथमिकता देकर विरोध करने जा रही है?"

मनसे प्रमुख ने कहा, "जोशी को यह समझ लेना चाहिए कि मराठी जनता इतनी अज्ञानी नहीं है कि वह यह न समझ सके कि क्या हो रहा है! क्या भैयाजी जोशी ने ऐसी राजनीति करते हुए यह विचार त्याग दिया था कि वह खुद भी मराठी हैं?"

उद्धव ठाकरे ने भी जताई नाराजगी
वहीं, शिवसेना यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भैयाजी जोशी के बयान पर आपत्ति जताई है. उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा, ''भैयाजी जोशी के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए.'' इतना ही नहीं, मराठी भाषा के सम्मान के लिए उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महाविकास अघाड़ी के तमाम बड़े नेता हुतात्मा चौक पहुंचे. भैयाजी जोशी ने मराठी भाषा के संदर्भ में जो बयान दिया, उसका विरोध उद्धव ठाकरे और एमवीए के विधायकों ने किया है.

भैयाजी जोशी ने क्या कहा था?
दरअलसल, आरएसएस नेता भैयाजी जोशी ने बुधवार (5 मार्च) को घाटकोपर में हो रहे एक कार्यक्रम में कहा था कि मुंबई की कोई एक भाषा नहीं है. मुंबई की अनेक भाषाएं हैं. हर क्षेत्र की एक भाषा है. मुंबई के घाटकोपर परिसर की भाषा गुजराती है. गिरगांव में हिंदी बोलने वाले और मराठी बोलने वाले दोनों हैं. इसलिए मुंबई में आने वालों को मराठी आना ही चाहिए, ऐसा नहीं है. इसलिए लोगों को मराठी सीखना चाहिए, ऐसी जरूरी नहीं है. 

सीएम देवेंद्र फडणवीस की दो टूक
यह मुद्दा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सदन में उठाया था. उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र की भाषा मराठी ही है. सबको मराठी आनी चाहिए. सीएम फडणीवस ने कहा था, "मुंबई में रहने वालों को मराठी सीखनी ही चाहिए. मैं सरकार की तरफ से कहना चाहता हूं कि महाराष्ट्र की भाषा मराठी है. यहां पर सभी भाषा का सम्मान किया जाता है. जो खुद की भाषा से प्यार करता है वही दूसरों की भाषा का सम्माम करता है. शासन की भूमिका पक्की है शासन की भूमिका मराठी है.

यह भी पढ़ें: औरंगजेब विवाद के बीच अबू आजमी का बड़ा कदम, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के खिलाफ दायर करेंगे मानहानि का केस

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajya Sabha Election : राज्यसभा चुनाव को लेकर आदित्य ठाकरे का बड़ा बयान, 'MVA में कोई...'
राज्यसभा चुनाव: आदित्य ठाकरे का बड़ा बयान, 'MVA में कोई गतिरोध नहीं, हमें मिले एक सीट'
दोस्तों ने 14 साल के लड़के की कर दी हत्या, शव को तालाब फेंककर बोले- डूब कर मर गया, ऐसे खुली पोल
दोस्तों ने 14 साल के लड़के की कर दी हत्या, शव को तालाब फेंककर बोले- डूब कर मर गया, ऐसे खुली पोल
Nagpur News: कारखाने में विस्फोट हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़ा, अब तक 19 लोगों की गई जान
नागपुर: कारखाने में विस्फोट हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़ा, अब तक 19 लोगों की गई जान
दुबई में फंसे पुणे के परिवार ने मोदी सरकार से लगाई गुहार, कहा- 'हमें युद्ध से...'
दुबई में फंसे पुणे के परिवार ने मोदी सरकार से लगाई गुहार, कहा- 'हमें युद्ध से...'

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, अब कौन संभालेगा कमान?
US-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, कौन संभालेगा कमान?
UP Politics: 'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें टी20 वर्ल्ड कप की सारी डिटेल्स
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें डिटेल्स
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
पाकिस्तान में भी जय श्री राम, व्लॉगर से बात करते हुए पाकिस्तानियों ने दिखाया राम प्रेम, वीडियो हो रहा वायरल
पाकिस्तान में भी जय श्री राम, व्लॉगर से बात करते हुए पाकिस्तानियों ने दिखाया राम प्रेम, वीडियो हो रहा वायरल
क्या दुकान की छत पर भी लग सकता है सोलर पैनल, जानें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नियम?
क्या दुकान की छत पर भी लग सकता है सोलर पैनल, जानें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नियम?
Embed widget