एक्सप्लोरर

Uddhav Thackeray: 'बाल ठाकरे ने मोदी को तब ‘बचाया’ जब...', प्रधानमंत्री को लेकर उद्धव ठाकरे का बड़ा दावा

Uddhav Thackeray on PM Modi: शिवसेना (UBT) अध्यक्ष ने अपनी एक जनसभा में पीएम मोदी पर जमकर निशाना और कई बड़े दावे किए. इसके साथ उन्होंने बीजेपी पर शिवसेना को तोड़ने का भी आरोप लगाया.

Maharashtra Politics: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरूवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने भले ही उनके विधायकों को अपने पाले में कर उनके दल को तोड़ दिया, लेकिन उनकी पार्टी खत्म नहीं हुई है. मध्य महाराष्ट्र के लातूर जिले के औसा में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) इसके बजाय बीजेपी को “दफन” कर देगी.

ठाकरे ने कहा, “बीजेपी ने हमारे विधायकों और सांसदों को छीनकर शिवसेना को तोड़ दिया, (लेकिन) इसका मतलब यह नहीं है कि शिवसेना खत्म हो गई. इसके विपरीत, शिवसेना बीजेपी को दफना देगी और आगे बढ़ेगी.” महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि बीजेपी नेताओं में जम्मू-कश्मीर, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश जैसे क्षेत्रों का दौरा करने का साहस नहीं है.

उन्होंने बिना ज्यादा जानकारी दिए यह भी दावा किया कि उनके पिता और शिवसेना संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे ने नरेन्द्र मोदी को तब ‘बचाया’ था जब बीजेपी नेता अटल बिहारी वाजपेयी, मोदी को दरकिनार करने वाले थे.

चुनावी बांड मामले में क्या बोले ठाकरे
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने चुनावी बॉण्ड खरीदने वालों का विवरण देने के लिए भारतीय स्टेट बैंक द्वारा समय मांगे जाने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. ठाकरे ने प्रदेश के लातूर जिले के औसा में कहा कि जब ऋण चुकाने में किसानों की ओर से कोई चूक या देरी होती है तो बैंक तुरंत किसानों की सारी जानकारी सामने ले आते हैं, लेकिन चुनावी बॉण्ड मुद्दे पर बैंक विवरण देने के लिए समय मांग रहे हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘जब किसान ऋण चुकाने में असमर्थ होते हैं तो बैंक उनके दरवाजे पर नोटिस चिपका देते हैं. उनके पास उन किसानों की सारी जानकारी होती है जो समय पर ऋण नहीं चुका पाते हैं. लेकिन चुनावी बॉण्ड के लिए वे (बैंक) विवरण जमा करने के लिए समय मांग रहे हैं.’’

सुप्रीम कोर्ट ने 15 फरवरी को चुनावी बॉण्ड योजना को असंवैधानिक बताते हुए इसे रद्द कर दिया था. इसने भारतीय स्टेट बैंक को छह मार्च तक इन बॉण्ड से जुड़ा विवरण देने के लिए कहा था, लेकिन बैंक ने समय सीमा 30 जून तक बढ़ाने की मांग करते हुए शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया है. ठाकरे ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर उनके उस बयान के लिये निशाना साधा जिसमें उन्होंने कहा था कि केंद्र की राजग सरकार ने दस साल में जो काम कर दिया वह कांग्रेस 40 साल में भी नहीं कर सकी.

ठाकरे ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, ‘‘दस साल में भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी बॉण्ड से सात हजार करोड़ रुपये जुटाये हैं जबकि कांग्रेस केवल 600-700 करोड़ रुपये ही जुटा सकी.’’

ये भी पढ़ें: Maratha Reservation: मराठा आरक्षण के खिलाफ जनहित याचिका, कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से चार सप्ताह में मांगा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP के कुत्ते, पहले भौंकते हैं फिर काटते हैं...', शिवसेना ने मुखपत्र सामना में साधा निशाना
'BJP के कुत्ते, पहले भौंकते हैं फिर काटते हैं...', शिवसेना ने मुखपत्र सामना में साधा निशाना
सुनेत्रा पवार को 25 हजार करोड़ स्कैम मामले में मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने स्वीकार की क्लोजर रिपोर्ट
सुनेत्रा पवार को 25 हजार करोड़ स्कैम मामले में मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने स्वीकार की क्लोजर रिपोर्ट
'मुंबई में मराठी के नाम पर किसी से नहीं होगा भेद-भाव', abp के मंच पर सीएम फडणवीस की दो टूक
'मुंबई में मराठी के नाम पर किसी से नहीं होगा भेद-भाव', abp के मंच पर सीएम फडणवीस की दो टूक
रोहित पवार ने CM फडणवीस से की मुलाकात, बारामती में अजित पवार के स्मारक की मांग
रोहित पवार ने CM फडणवीस से की मुलाकात, बारामती में अजित पवार के स्मारक की मांग

वीडियोज

Devendra Fadnavis Full Interview: डिबेट के बीच किस मुद्दे पर भड़के फडणवीस? । Ideas Of India Summit
Delhi पुलिस पर भड़के JNU छात्र, कैंपस के बाहर भारी सुरक्षा तैनात! | Breaking | Santishree Pandit
Mahendra Singh Dhoni को Jharkhand हाउसिंग बोर्ड ने क्यों भेजा नोटिस? | Breaking | ABP News
JNU में छात्रों का फिर हंगामा, VC और दिल्ली पुलिस का फूंका पुतला | Breaking | Delhi | ABP News
Rahul Gandhi आज पंजाब दौरे पर, बरनाला में मनरेगा बचाओ, किसान बचाओ करेंगे महारैली | Punjab

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अफगानिस्तान की सरहद पर कई धमाके, पाकिस्तान का दावा- 'चार चौकियां की तबाह'
अफगानिस्तान की सरहद पर कई धमाके, पाकिस्तान का दावा- 'चार चौकियां की तबाह'
Prayagraj News: कुर्सी पर शव, माथे में मारी गोली, सिर के दो टुकड़े...प्रयागराज में IIT छात्र की संदिग्ध मौत
कुर्सी पर शव, माथे में मारी गोली, सिर के दो टुकड़े...प्रयागराज में IIT छात्र की संदिग्ध मौत
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत!
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
होली के बाद या पहले, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट
होली के बाद या पहले, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट
2 या 3 मार्च... पाकिस्तान और बांग्लादेश में किस दिन होगी होली, वहां कैसे निकालते हैं मुहूर्त?
2 या 3 मार्च... पाकिस्तान और बांग्लादेश में किस दिन होगी होली, वहां कैसे निकालते हैं मुहूर्त?
Embed widget