एक्सप्लोरर

Maharashtra News: शिंदे सरकार पर भड़के उद्धव ठाकरे, बोले- 'सत्ता में उच्च पदों पर बैठे लोगों को सिखाया जाएगा सबक'

Maharashtra Politics: मुंब्रा में शिवसेना (UBT) की तोड़ी गई शाखा का जाएजा लेने पहुंचे ठाकरे को भारी विरोध का सामना करना पड़ा. इस दौरान उन्होंने शिंदे नीत महाराष्ट्र सरकार कई गंभीर आरोप लगाए.

Uddhav Thakre Mumbra Visit: शिवसेना (यूबीटी) के नियंत्रण वाली एक शाखा (स्थानीय स्तर के कार्यालय) को 'ढहा देने' को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसको लेकर एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना पर प्रहार करते हुए उद्धव ठाकरे ने शनिवार (11 नवंबर) को कहा कि सत्ता में उच्च पदों पर बैठे लोगों को सबक सिखाया जाएगा. शिवसेना (यूबीटी) के शीर्ष नेताओं के साथ उद्धव ठाकरे ने तोड़ दी गयी शाखा को देखने यहां मुम्ब्रा पहुंचे थे, लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा. 

इस दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने ठाकरे को काले झंडे दिखाए. मौके पर माहौल तनावपूर्ण होता देख उद्धव ठाकरे और उनकी पार्टी के सहयोगी वहां से चले गये. पार्टी की तोड़ी गई शाखा से के पास महज कुछ मीटर दूरी पर पहुंचने के शिवसेना (यूबीटी) के शीर्ष नेता उद्धव ठाकरे और उनके नेताओं को वापस लौटना पड़ा. मुम्ब्रा ठाणे में एक मुस्लिम बहुल इलाका है. यह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का गढ़ माना जाता है.

उद्धव ठाकरे का शिंदे सरकार पर तंज
मुम्ब्रा में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, ''जो लोग सत्ता के शिखर पर आसीन हैं, उन्होंने शाखा को ढहा दिया. मैं यहां आपको बुलडोजर दिखाने आया हूं. हमारे पोस्टर फाड़ दिये गये हैं. हम चुनाव में आपके अहंकार को चूर-चूर कर देंगे.'' प्रशासन के असहाय हो जाने का आरोप लगाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा, ''हमारी जमीन अतिक्रमित कर ली गयी है. हमारे पास सारे दस्तावेज हैं.'' शिवसेना (यूबीटी) ने कहा कि शाखा रोज एकत्रित होगी. प्रशासन और पुलिस को चेतावनी देते हुए ठाकरे ने कहा, ''आप चोरों के दास नहीं हैं. आपने चोरों की रक्षा की है, लेकिन चोरों ने मधुमक्खी के छत्ते को छेड़ा है. अब मधुमक्खियां डंक मारेंगी.''

ये भी पढ़ें: Mumbai Pollution: खतरे में मुंबईकरों की जान! 'खराब हवा से कैंसर और हृदय रोग का रिस्क', विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget