एक्सप्लोरर

Pahalgam Attack: 'केंद्र सरकार का दिमाग...', पाकिस्तानियों को लेकर उद्धव ठाकरे के 'सामना' में बड़ा दावा

Pahalgam Terror Attack: सामना के संपदाकीय में लिखा गया है कि जहां बीजेपी सालों से सत्ता में है, वहां सबसे ज्यादा पाकिस्तानी हैं, तो क्या ये लोग इतने सालों से सोए हुए थे?

Maharashtra Latest News: शिवसेना-यूबीटी ने अपने मुखपत्र 'सामना' में एक बार फिर केंद्र सरकार और बीजेपी पर निशाना साधा है. इस बार उन्होंने भारत में पाकिस्तानियों की संख्या को इसके लिए आधार बनाया है. सामना के संपादकीय में दावा किया गया है कि बीजेपी सरकार के कार्यकाल में पाकिस्तानी और बांग्लादेशी नागरिकों की संख्या बढ़ी है. अकेले महाराष्ट्र में पाकिस्तानियों की संख्या 5 हजार से ज्यादा है.

सामना के संपदाकीय में तंज कसते लिखा गया है, "पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार का दिमाग चल नहीं रहा है. अब केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को भारत से भगाने का अभियान शुरू किया गया है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने खुद देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को यह निर्देश दिया है कि पाकिस्तानियों को तत्काल प्रभाव ने वापस भेजा जाए. इसके बावजूद तय समय सीमा बीतने के बाद भी हजारों पाकिस्तानी नागरिक देश में डेरा डाले हुए हैं."

जहां बीजेपी सत्ता में, वहीं पाकिस्तानी सबसे ज्यादा क्यों- सामना

आगे लिखा है, "अहम सवाल यह है कि केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को पाकिस्तान भगाने का अभियान शुरू किया है, लेकिन जहां बीजेपी सालों से सत्ता में है, वहां सबसे ज्यादा पाकिस्तानी हैं, तो क्या, ये लोग इतने सालों से सोए हुए थे क्या? या फिर पहलगाम जैसे हमले के इंतजार करने की क्या जरूरत थी? ये बात सही है कि हजारों पाकिस्तानियों को हिंदुस्तान में क्यों रहना चाहिए? उन्हें हमारे देश में आने की अनुमति क्यों देनी चाहिए? हम पाकिस्तान को दुश्मन राष्ट्र मानते हैं न, फिर इतनी बड़ी संख्या में पाकिस्तानी नागरिकों को क्यों वैध-अवैध तरीकों से देश के हर राज्य में आने दिया गया?"

सामना के मुताबिक अगर अकेले महाराष्ट्र की बात करें तो यहां 5,023 पाकिस्तानी रह रहे थे. इनमें से 107 पाकिस्तानी नागरिक लापता हैं. महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने खुद इस बात को कबूल किया है कि पुलिस ने इन 107 पाकिस्तानी नागरिकों को बहुत खोजा, लेकिन वे नहीं मिले. उनकी बातों पर गृह विभाग संभालने वाले सीएम ने ही संदेह पैदा कर दिया है. उन्होंने दावा किया है कि कोई भी पाकिस्तानी लापता नहीं है. 

कहां सोई थीं खुफिया एजेंसियां- सामना

सामना ने अपने संपादकीय में सवाल उठाया है कि सीमा पर सुरक्षा बलों का कड़ा पहरा था तो ये घुसपैठिए देश के अंदर कैसे आ गए? देश के पीएम खुद को जनता का चौकीदार बताते हैं. इसके बावजूद सीमा पार कर पाकिस्तानी नागरिक, घुसपैठिए और उग्रवादी सीमा भारत में आ सकते हैं. वे पहलगाम जैसे हमले और नरसंहार को अंजाम दे सकते हैं. अगर ऐसा है तो देश की सरकार, गृह मंत्रालय और खुफिया एजेंसियां क्या कर रही हैं?

संपादकीय में लिखा है, "अगर महाराष्ट्र में 5,000 से अधिक, राजस्थान में 30 हजार, छत्तीसगढ़ में 2 हजार, मध्य प्रदेश में 228 और देश की राजधानी दिल्ली में 5 हजार पाकिस्तानी रह रहे हैं तो यह देश की सुरक्षा के साथ एक बड़ा खेल है. फिर पहलगाम हमले के बाद ही सरकार को हिंदुस्तान में रह रहे इन हजारों पाकिस्तानी नागरिकों की याद कैसे आई? क्या सरकार के पास इसका कोई जवाब है?"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pune LPG Gas Crisis: पुणे में गैस वाले शवदाह गृह अस्थायी बंद, महानगर पालिका ने कहा- अगले आदेश तक...
Pune Gas Crisis: पुणे में गैस वाले शवदाह गृह अस्थायी बंद, महानगर पालिका ने कहा- अगले आदेश तक...
LPG Crisis: गैस की कमी का दिखने लगा असर! प्रियंका चतुर्वेदी ने जताया ये डर, कहा- आम जनता पर...
गैस की कमी का दिखने लगा असर! प्रियंका चतुर्वेदी ने जताया ये डर, कहा- आम जनता पर...
Mumbai LPG Crisis: एलपीजी की कमी से मुंबई में 20% होटल बंद, एसोसिएशन का दावा- यही हाल रहा तो 50 प्रतिशत...
एलपीजी की कमी से मुंबई में 20% होटल बंद, एसोसिएशन का दावा- यही हाल रहा तो 50 प्रतिशत...
महाराष्ट्र: '...तो ममता बनर्जी की शानदार जीत निश्चित', सामना में उद्धव गुट का बड़ा दावा
महाराष्ट्र: '...तो ममता बनर्जी की शानदार जीत निश्चित', सामना में उद्धव गुट का बड़ा दावा

वीडियोज

Donald Trump ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर...ईरान पर बहुत बड़े दावे कर दिए! | Iran-Israel War Update
Iran New Supreme Leader: इजरायल पर ईरान की खतरनाक प्लानिंग पर ट्रंप का खुलासा | Mojtaba Khamenei
Iran-Israel War : अमेरिका ने ईरान के हजारों ठिकानों पर किया हमला | Trump । Mojtaba
Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
बिहार में भी गैस की भारी किल्लत! 1800 से 2-2 हजार में मिल रहा सिलेंडर, एजेंसी वाले भागे
बिहार में भी गैस की भारी किल्लत! 1800 से 2-2 हजार में मिल रहा सिलेंडर, एजेंसी वाले भागे
बाब-अल-मंदेब क्या है? होर्मुज के बाद बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
बाब-अल-मंदेब क्या है? जिसको बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म, वजह कर देगी परेशान
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म
US Israel Iran War: 'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
Tarn Taran Momo Incident: क्या मोमोज-चाप खाने से हो जाती है मौत, एक्सपर्ट्स से जानें ये कितने खतरनाक?
क्या मोमोज-चाप खाने से हो जाती है मौत, एक्सपर्ट्स से जानें ये कितने खतरनाक?
स्टार बनने के बाद भी रोहित शर्मा का ऐसा हाल, पत्नी रितिका से डांट खाते दिखे, यूजर्स ने लिए मजे
स्टार बनने के बाद भी रोहित शर्मा का ऐसा हाल, पत्नी रितिका से डांट खाते दिखे, यूजर्स ने लिए मजे
Embed widget