एक्सप्लोरर

Maharashtra Election: चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे का एक्शन, पांच पार्टी पदाधिकारियों को किया निष्कासित

Uddhav Thackeray News: महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) के जिन नेताओं पर गाज गिरी है, उनमें से एक रूपेश म्हात्रे पूर्व विधायक हैं. इन्होंने पार्टी पर आरोप लगाया है कि यह वफादार बने रहने की कीमत है.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर जारी सियासी हलचल के बीच उद्धव ठाकरे ने अपनी पार्टी शिवसेना (यूबीटी) के 5 पदाधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया है. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों ने मंगलवार (5 नवंबर) को बताया कि उद्धव ठाकरे गुट ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पांच पदाधिकारियों को निष्कासित कर दिया है.

शिवसेना (यूबीटी) के जिन नेताओं पर गाज गिरी है, उनमें से एक रूपेश म्हात्रे पूर्व विधायक हैं. उन्होंने भिवंडी ईस्ट विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया था. उन्होंने दावा किया कि वह रेस से हट गए, फिर भी उन्हें कार्रवाई का सामना करना पड़ा.

यह वफादार बने रहने की कीमत है- रूपेश म्हात्रे

रूपेश म्हात्रे ने कहा, ''पार्टी ने मुझसे हटने के लिए कहा और मैंने निर्देश का पालन किया, फिर भी मुझे बर्खास्त कर दिया गया. यह वफादार बने रहने और पार्टी के बुरे दिनों में उसके साथ रहने की कीमत है.'' महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए महाविकास अघाड़ी की सीट-बंटवारे की व्यवस्था के अनुसार, समाजवादी पार्टी के मौजूदा विधायक रईस शेख इस निर्वाचन क्षेत्र से विपक्षी गठबंधन के आधिकारिक उम्मीदवार हैं.

शिवसेना यूबीटी ने किन-किन लोगों पर कार्रवाई की?

शिवसेना (यूबीटी) ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी के जिन लोगों के खिलाफ एक्शन लिया है, उनमें रूपेश म्हात्रे के अलावा यवतमाल जिले के पार्टी पदाधिकारी विश्वास नांदेकर, चंद्रकांत घुघल, संजय अवारी और प्रसाद ठाकरे शामिल हैं. इन सभी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए सोमवार को निष्कासित कर दिया गया.

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मंगलवार (5 नवंबर) को चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की. उन्होंने इस विधानसभा चुनाव को राज्य से प्रेम करने वालों और इसे धोखा देने वालों के बीच की लड़ाई बताया. जो लोग राज्य से प्यार करते हैं वे विपक्षी एमवीए के साथ जुड़े हुए हैं जिसमें शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और एनसीपी (एसपी) शामिल हैं. उन्होंने पार्टी में 2022 में होने वाले विभाजन का भी जिक्र किया. 

उद्धव ठाकरे ने हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग बीजेपी की मदद कर रहे हैं, वे महाराष्ट्र के दुश्मन हैं. बता दें कि महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी.

ये भी पढ़ें:

महाराष्ट्र में कौन सा इलाका किसका गढ़, क्या है मुंबई का सियासी समीकरण? एक क्लिक में जानें सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव ठाकरे ने स्पीकर राहुल नार्वेकर से की मुलाकात, विपक्ष के नेता की नियुक्ति की उठाई मांग
उद्धव ठाकरे ने स्पीकर राहुल नार्वेकर से की मुलाकात, विपक्ष के नेता की नियुक्ति की उठाई मांग
Maharashtra: कोल्हापुर तीर्थ स्थल पर अफरा-तफरी, 35 श्रद्धालु कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद हुए बीमार
Maharashtra: कोल्हापुर तीर्थ स्थल पर अफरा-तफरी, 35 श्रद्धालु कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद हुए बीमार
Maharashtra: 17 साल की लड़की से रेप, विरोध करने पर आरोपी देता था जान से मारने की धमकी
Maharashtra: 17 साल की लड़की से रेप, विरोध करने पर आरोपी देता था जान से मारने की धमकी
Maharashtra: ब्लैकमेलिंग से टूटा फार्मा कंपनी का कर्मचारी, लाखों रुपये देने के बाद किया सुसाइड
Maharashtra: ब्लैकमेलिंग से टूटा फार्मा कंपनी का कर्मचारी, लाखों रुपये देने के बाद किया सुसाइड

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
Embed widget