एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: 'मोदी हमारे दुश्मन नहीं हैं, लेकिन...', उद्धव ठाकरे के इस बयान से महाराष्ट्र में भूचाल

Uddhav Thackeray on PM Modi: शिवसेना (UBT) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है. इसे लेकर अब बीजेपी की तरफ से भी प्रवक्ता राम कदम की प्रतिक्रिया सामने आई है.

Uddhav Thackeray Statement: उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी पर हमला बोला है. शिवसेना (UBT) अध्यक्ष ने सिंधुदुर्ग जिले के सावंतवाड़ी के एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'मोदी हमारे दुश्मन नहीं. हम हमेशा ही आपके साथ थे. हम हुकूमशाही के विरोध में हैं. हुकूमशाही के खिलाफ हमें एक साथ आकर मुकाबला करना है. जो लोग तानाशाही नहीं चाहते वे हमारे साथ आएं.'

उद्धव ठाकरे ने कहा, प्रधानमंत्री यहां आए और पनडुब्बी परियोजना को गुजरात ले गये. हमने सोचा था कि वे यहां आएंगे और महाराष्ट्र तट को कुछ देंगे, लेकिन कुछ नहीं हुआ. अपना गुजरात प्रेम केवल गुजरात के लिए बनाये रखें. उद्धव ठाकरे ने यह भी सवाल उठाया कि जब गुजरात में संकट था तब आप कहां थे.

बीजेपी ने किया पलटवार
इस बयान पर बीजेपी प्रवक्ता राम कदम की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा, 'आखिरकार श्रीमान उद्धव ठाकरे को अप्रत्यक्ष रूप से प्रधानमंत्री की तारीफ करनी पड़ी. जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है. वैसे-वैसे उनकी वाणी बदल रही है. उद्धव ठाकरे की निराशा और हताशा... लोकसभा चुनाव को देखकर हार का डर उनके बयानों से छुप नहीं रहा है. अब मोदी जी के अलावा देश में कोई और दूसरा विकल्प नहीं बचा है.'

कांग्रेस ने भी साधा निशाना
कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा, राजनीतिक मतभेदों को राजनीतिक प्रतिबंधियों को दुश्मनी का जामा पहनाना बीजेपी के लोगों का और नरेंद्र मोदी के समर्थकों का काम है, 'इंडिया' ब्लॉक के लोगों का काम नहीं है. 'इंडिया' ब्लॉक के लोग चाहे वो उद्धव ठाकरे हों या कोई और हो वे बीजेपी से नीतिगत मतभेद रखते हैं. उनकी बेरोजगार बढ़ाने वाली नीतियों का विरोध है, महंगाई बढ़ाने वाली नीतियों का विरोध है, सीमा सुरक्षा नीतियों का विरोध है. हमारा विरोध बीजेपी की नीतियों से है हमलोग उनके दुश्मन नहीं है. राहुल गांधी ने कहा की हम नरेंद्र मोदी और बीजेपी की आर्थिक नीतियों का विरोध करते हैं.

ये भी पढ़ें: Ganpat Gaikwad Firing: BJP MLA के खिलाफ SC/ST अधिनियम के तहत केस दर्ज, शिवसेना नेता को गोली मारने का है आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र की 'लाडली बहनों' के लिए मुसीबत! बंद किए गए 68 लाख खाते, e-KYC नहीं है तो जल्द कराएं
महाराष्ट्र की 'लाडली बहनों' के लिए मुसीबत! बंद किए गए 68 लाख खाते, e-KYC नहीं है तो जल्द कराएं
नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, हाई स्पीड ट्रक ने टेम्पो को मारी टक्कर, 8 महिलाओं की मौत
नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, हाई स्पीड ट्रक ने टेम्पो को मारी टक्कर, 8 महिलाओं की मौत
बारामती उपचुनाव से पहले हलचल, सुनेत्रा पवार दिल्ली रवाना, कांग्रेस के बड़े नेता से मुलाकात संभव
बारामती उपचुनाव से पहले हलचल, सुनेत्रा पवार दिल्ली रवाना, कांग्रेस के बड़े नेता से मुलाकात संभव
LPG संकट के बीच महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, गैस पाइपलाइन के लिए NOC की जरूरत खत्म
LPG संकट के बीच महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, गैस पाइपलाइन के लिए NOC की जरूरत खत्म

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में तगड़े भूकंप के बाद सुनामी, कई घर और इमारतें जमींदोज, 1 महिला की मौत
इंडोनेशिया में तगड़े भूकंप के बाद सुनामी, कई घर और इमारतें जमींदोज, 1 महिला की मौत
'भारतीय सिस्टम को संदेश देना था', BJP दफ्तर के पास हुए ब्लास्ट पर बोला सुखजिंदर बब्बर | 5 बड़ी बातें
'भारतीय सिस्टम को संदेश देना था', BJP दफ्तर के पास हुए ब्लास्ट पर बोला सुखजिंदर बब्बर | 5 बड़ी बातें
Iran-US War: ‘हम आपके...', जंग के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अमेरिकियों को लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा
‘हम आपके...', जंग के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अमेरिकियों को लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा
IPL 2026 TEAM RANKINGS: सभी 10 टीमों ने खेल लिया अपना पहला मैच, नंबर 1 पर ये टीम, 5 'फिसड्डी' टीम को भी जानिए
IPL 2026 TEAM RANKINGS: सभी 10 टीमों ने खेल लिया अपना पहला मैच, नंबर 1 पर ये टीम, 5 'फिसड्डी' टीम को भी जानिए
Ustaad Bhagat Singh Final Box Office: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह', जानें- कितना रहेगा लाइफटाइम कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', जानें- कितना रहेगा लाइफटाइम कलेक्शन
West Bengal Election 2026: बंगाल के इस लेटेस्ट सर्वे ने चौंकाया, बीजेपी को 100 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान, TMC को नुकसान, किसकी बन सकती है सरकार
बंगाल के इस लेटेस्ट सर्वे ने चौंकाया, बीजेपी को 100 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान, TMC को नुकसान
Lung Cancer Early Signs: 3 हफ्ते से ज्यादा रहने वाली खांसी सामान्य नहीं, फेफड़ों के कैंसर के ये संकेत न करें नजरअंदाज
3 हफ्ते से ज्यादा रहने वाली खांसी सामान्य नहीं, फेफड़ों के कैंसर के ये संकेत न करें नजरअंदाज
Video: एक ही ट्रैक पर आमने सामने हुई तीन ट्रेनें? जानिए सच है या केवल आंखों का धोखा, वीडियो वायरल
एक ही ट्रैक पर आमने सामने हुई तीन ट्रेनें? जानिए सच है या केवल आंखों का धोखा, वीडियो वायरल
Embed widget