एक्सप्लोरर

Maharashtra: उद्धव ठाकरे ने बताया 'बेकार' तो देवेंद्र फडणवीस ने कहा 'कमजोर', जब एक दूसरे पर बरसे पुराने साथी

Maharashtra: शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने गुट की एक महिला कार्यकर्ता पर हमला किये जाने को लेकर उन्होंने फडणवीस के इस्तीफे की मांग की. उन्होंने शिंदे को भी गुंडा मंत्री कहा.

Maharashtra News: शिवसेना (UBT) के नेता उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने पार्टी के प्रतिद्वंद्वी गुट के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने धड़े की एक महिला कार्यकर्ता पर कथित रूप से हमला किये जाने के बाद मंगलवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) को ‘बेकार’ गृहमंत्री बताया और उनके इस्तीफे की मांग की. फडणवीस ने उन पर पलटवार करते हुए कहा कि ठाकरे ‘कमजोर’ मुख्यमंत्री थे जिन्होंने सत्ता की खातिर अपनी विचारधारा की बलि दे दी. उन्होंने कहा कि उन्हें अहमियत दिये जाने की जरूरत नहीं है.

ठाकरे ने परिवार संग की घायल महिला से मुलाकात
ठाकरे, उनकी पत्नी रश्मि और बेटे आदित्य ठाकरे ने ठाणे में एक अस्पताल में घायल महिला से भेंट की. ठाणे ठाकरे के प्रतिद्वंद्वी एकनाथ शिंदे का गढ़ है जिन्होंने पिछले साल जून में महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार को गिरा दिया था तथा बीजेपी के साथ हाथ मिलाकर मुख्यमंत्री बन गये थे. ठाकरे ने संवाददाताओं से कहा कि महिला कार्यकर्ता गुहार लगाती रही कि उसका गर्भधारण संबंधी उपचार चल रहा है, उसके बाद भी उसके पेट पर लात-घूसे मारे गये.

'चाटुकार व्यक्ति महाराष्ट्र का गृहमंत्री'
उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र को एक बेकार गृहमंत्री मिला है. एक असहाय और चाटुकार व्यक्ति यहां गृहमंत्री है. जब उनकी अपनी ही पार्टी के लोगों पर ‘मिंधे’ (ठाकरे की पार्टी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के लिए यह शब्द प्रयोग करती है) गुट द्वारा हमला किया गया तब वह कदम उठाने के लिए तैयार नहीं थे.’’

'जनता देगी जवाब'
ठाकरे ने कहा, ‘‘क्या उन्हें (शिंदे को) मुख्यमंत्री कहा जाना चाहिए या गुंडा मंत्री कहा जाना चाहिए? मैं यह नहीं कह रहा हूं, लेकिन लोग फैसला करेंगे. जब वे अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करें तो उन्हें गुंडा विभाग का एक प्रभारी मंत्री रखना चाहिए.’’ उन्होंने कहा कि गृहमंत्री को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए. उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) कार्यकर्ताओं पर हमला करने वालों के खिलाफ कथित रूप से कार्रवाई नहीं करने को लेकर ठाणे के पुलिस आयुक्त को भी ‘बेकार’ करार दिया. ठाकरे ने कहा कि शिवसैनिक और आम लोग ठाणे से बीजेपी-शिवसेना गठजोड़ को उखाड़ फेंकने में सक्षम हैं.

'मैं ठाकरे को उसी भाषा में जवाब दे सकता हूं लेकिन...'
नागपुर में फडणवीस ने कहा कि ठाकरे एक कमजोर मुख्यमंत्री थे जो जेल भेजे गये अपने दो मंत्रियों को इस्तीफा देने के लिए कह नहीं पाये. उनका इशारा अनिल देशमुख और नवाब मलिक की ओर था. दोनों राकांपा नेता हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मैं उसी भाषा में उन्हें (ठाकरे को) जवाब दे सकता हूं लेकिन मैं उस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करूंगा. उद्धव ठाकरे हताश हैं. वह ढाई साल तक मुख्यमंत्री रहे, लेकिन अपने निवास के बाहर कभी नहीं आये. उन्होंने घर से ही अपना सारा काम किया एवं वह लोगों के बीच नहीं गये. लोग इसके बारे में जानते हैं.’’

वरिष्ठ बीजेपी नेता फडणवीस ने कहा कि ठाकरे ‘‘इतने कमजोर’’ थे कि वह उन दो मंत्रियों को इस्तीफा देने के लिए कह नहीं पाये जिन्हें जेल हुई थी क्योंकि उन्हें अपना पद चले जाने का डर था. शिवसेना (अविभाजित), राकांपा और कांग्रेस के साथ मिलकर महा विकास आघाड़ी (एमवीए) बनाने के बाद नवंबर 2019 में ठाकरे मुख्यमंत्री बने थे और यह सरकार जून 2022 में गिर गयी थी.

यह भी पढ़ें: Maharashtra Corona Update: महाराष्ट्र में कोरोना के 711 नए केस और चार की मौत, स्वास्थ्य मंत्री बोले- सरकार निपटने को तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel Iran War: जालना से कांग्रेस के सांसद कल्याण काले दुबई में फंसे, परिवार ने क्या कहा?
ईरान-इजरायल युद्ध: जालना से कांग्रेस के सांसद कल्याण काले दुबई में फंसे, परिवार ने क्या कहा?
राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उद्धव ठाकरे को दिया बड़ा ऑफर, अब फैसले पर टिकी नजर?
राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उद्धव ठाकरे को दिया बड़ा ऑफर, अब फैसले पर टिकी नजर?
Rajya Sabha Election : राज्यसभा चुनाव को लेकर आदित्य ठाकरे का बड़ा बयान, 'MVA में कोई...'
राज्यसभा चुनाव: आदित्य ठाकरे का बड़ा बयान, 'MVA में कोई गतिरोध नहीं, हमें मिले एक सीट'
दोस्तों ने 14 साल के लड़के की कर दी हत्या, शव को तालाब फेंककर बोले- डूब कर मर गया, ऐसे खुली पोल
दोस्तों ने 14 साल के लड़के की कर दी हत्या, शव को तालाब फेंककर बोले- डूब कर मर गया, ऐसे खुली पोल

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
Embed widget