एक्सप्लोरर

कौन हैं रामगिरी महाराज, जिन्होंने पैगंबर मोहम्मद को लेकर दिया विवादित बयान? तीन राज्यों में FIR

Ramgiri Maharaj Statement: नासिक में रामगिरी महाराज ने पैगंबर मोहम्मद को लेकर एक विवादित बयान दिया है. उनके खिलाफ महाराष्ट्र के तीन जिलों में मामले दर्ज किए गए हैं.

Ramgiri Maharaj on Prophet Mohammad: छत्रपती संभाजीनगर के वैजापुर शहर में तब तनाव बढ़ गया जब रामगिरी महाराज के विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. उनके ऊपर सिन्नार के पंचाले में पैगंबर मोहम्मद के बारे में विवादास्पद बयान देने का आरोप है.

मुस्लिम समुदाय के लोग डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर चौक पर एकत्रित होकर नारेबाजी करने लगे. शाम 8 बजे से ही चौक पर भीड़ जमा होने लगी थी, जिसने रामगिरी महाराज के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की. पुलिस द्वारा भीड़ को शांत करने और उचित कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद हालात कुछ सामान्य हुए.

जमकर हुआ विरोध-प्रदर्शन
इसी बीच अहमदनगर शहर में धार्मिक नेताओं ने शांति बनाए रखने की अपील करते हुए विरोध सभा का आयोजन किया और कार्रवाई की मांग उठाई गई. शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय ने शहर में चक्का जाम कर प्रदर्शन किया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. नासिक में भी मुस्लिम समुदाय ने येवला और मनमाड पुलिस स्टेशनों का घेराव किया और रामगिरी महाराज के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की.

रामगिरी महाराज के खिलाफ केस दर्ज
आखिरकार, येवला सिटी पुलिस स्टेशन में रामगिरी महाराज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया. उनके विवादित बयान के चलते श्रीरामपुर, संगमनेर, अहमदनगर, और छत्रपति संभाजीनगर में विरोध प्रदर्शन किए गए. इन प्रदर्शनों में रामगिरी महाराज की गिरफ्तारी की भी मांग की गई.

छत्रपति संभाजीनगर में भी एक समुदाय बड़ी संख्या में पुलिस स्टेशन के सामने एकत्र हुआ और सिटी चौक पुलिस स्टेशन में रामगिरी महाराज के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की. पुलिस द्वारा भीड़ को समझाया गया कि वैजापुर थाने में धारा 302 के तहत मामला दर्ज हो चुका है, जिसके बाद स्थिति शांत हुई.

चूंकि यह घटना नासिक जिले के सिन्नार तालुका के पंचाले गांव में हुई थी, संगमनेर पुलिस ने सिन्नार पुलिस के साथ मामले की जांच के लिए केस फाइल किया. दूसरी ओर, महंत रामगिरी महाराज ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "अगर अपराध दर्ज हुआ है, तो नोटिस आएगा, तब देखा जाएगा."

कौन हैं रामगिरी महाराज?
बीबीसी के अनुसार, रामगिरी महाराज का असली नाम सुरेश रामकृष्ण राणे है. वे जलगांव जिले में पैदा हुए और वहीं अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की. 1988 में, जब सुरेश राणे 9वीं कक्षा में थे, तब उन्होंने स्वाध्याय केंद्र में गीता और भावगीता के अध्यायों का अध्ययन करना शुरू किया. 10वीं कक्षा पास करने के बाद उनके भाई ने उन्हें आईटीआई करने के लिए अहमदनगर के केडगांव में भर्ती कराया.

हालांकि, उन्होंने अपनी पढ़ाई को आगे न बढ़ाते हुए आध्यात्मिक मार्ग चुना. 2009 में उन्होंने दीक्षा ली और गंगागीर महाराज के शिष्य नारायणगिरि महाराज के शिष्य बन गए. 2009 में नारायणगिरि महाराज की मृत्यु के बाद, रामगिरी महाराज सरला द्वीप के सिंहासन के उत्तराधिकारी बने, लेकिन इस पर भी विवाद हुआ. कोर्ट के फैसले के बाद रामगिरी महाराज को उत्तराधिकारी घोषित किया गया.

हर साल नासिक जिले के सिन्नर तालुका के पंचाले में लाखों लोग आते हैं. उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हाल ही में यहां का दौरा किया था, जिससे रामगिरी महाराज का धार्मिक केंद्र और भी सुर्खियों में आ गया.

ये भी पढ़ें: 'MVA सरकार ने फडणवीस की गिरफ्तारी की योजना बनाई...', CM शिंदे का उद्धव ठाकरे पर गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget