एक्सप्लोरर

पंजाब उपचुनाव के लिए तैयार AAP,  चारों सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान 

Punjab Bypolls 2024: उपचुनाव को लेकर AAP ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. पार्टी ने गुरप्रीत सिंह रंधावा, इशान चब्बेवाल, हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों, हरिंदर सिंह धालीवाल को टिकट दिया है.

Punjab Assembly Bypolls 2024: पंजाब में विधानसभा की चार सीटों पर उपचुनाव होना है, जिसको लेकर आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. AAP ने डेरा बाबा नानक में गुरप्रीत सिंह रंधावा को टिकट दिया गया है. इसके अलावा, चब्बेवाल सीट से इशान चब्बेवाल, गिद्दड़बाहा विधानसभा सीट से हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों और बरनाला से हरिंदर सिंह धालीवाल को उम्मीदवार बनाया है. 

बता दें कि पंजाब की इन चारों विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग होनी है. इसके बाद 23 नवंबर को रिजल्ट की घोषणा की जाएगी. जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें से तीन सीटें कांग्रेस और एक सीट आम आदमी पार्टी के पास थीं. लोकसभा चुनाव के दौरान इन सीटों के विधायक सांसद चुने गए इस वजह से ये सीटें खाली हो गईं.

कौन कहां से बना सांसद?
• पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग गिद्दड़बाहा से विधायक थे, वे अब लुधियाना लोकसभा सीट से सांसद है.
• गुरमीत सिंह मीत हेयर बरनाला से विधायक थे, वे अब संगरूर से सांसद हैं.
• राजकुमार चब्बेवाल चब्बेवाल विधानसभा से विधायक थे. वे अब होशियारपुर से सांसद चुने गए हैं.
• सुखजिंदर सिंह रंधावा डेरा बाबा नानक से विधायक थे. वे अब गुरदासपुर से सांसद बन गए हैं. 

4 सीटों पर 6.96 लाख लोग करेंगे मतदान
पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग होनी है. 10 अक्टूबर तक चारों विधानसभा सीटों पर कुल 6,96,316 मतदाता है. यहां 831 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे. डेरा बाबा नानक में 241 मतदान केंद्र बनाये जाएंगे. यहां 1,93,268 मतदाता हैं. चब्बेवाल में मतदाताओं की संख्या 1,59,254 है. वहीं बरनाला में 1,77,305 मतदाता हैं. गिद्दड़बाहा में मतदाताओं की संख्या 1,66,489 है. चब्बेवाल में 205 मतदान केंद्र, गिद्दड़बाहा 173 मतदान केंद्र, बरनाला में 212 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे. 4 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए राजनीतिक दल भी तैयारी से जुटे हुए हैं.

यह भी पढ़ें: कौन हैं अरबपति पंकज ओसवाल की बेटी वसुंधरा ओसवाल, जिन्हें युगांडा में हिरासत में लिया गया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'त्योहारों की खुशियों में न भूलें बलिदान', AAP सांसद अशोक मित्तल बोले- इस बार शहीदों के नाम मनाएं होली
'त्योहारों की खुशियों में न भूलें बलिदान', AAP सांसद अशोक मित्तल बोले- इस बार शहीदों के नाम मनाएं होली
आबकारी राजस्व में 86.77% की ऐतिहासिक वृद्धि! 'आप' सरकार ने 4 साल में तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड
आबकारी राजस्व में 86.77% की ऐतिहासिक वृद्धि! 'आप' सरकार ने 4 साल में तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड
पंजाब में ड्रग्स पर सर्जिकल स्ट्राइक! एक साल में 51648 तस्कर गिरफ्तार, 2277 किलो हेरोइन जब्त
पंजाब में ड्रग्स पर सर्जिकल स्ट्राइक! एक साल में 51648 तस्कर गिरफ्तार, 2277 किलो हेरोइन जब्त
मिडल ईस्ट में फंसे पंजाबियों के लिए CM मान का बड़ा कदम, हेल्पलाइन और कंट्रोल रूम बनाया
मिडल ईस्ट में फंसे पंजाबियों के लिए CM मान का बड़ा कदम, हेल्पलाइन और कंट्रोल रूम बनाया

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran Strike: 1,88,70,00,00,00,000 रुपये, ईरान में अमेरिका के युद्ध का खर्च, ट्रंप ने बताया कब तक चलेगी जंग?
1,88,70,00,00,00,000 रुपये, ईरान में अमेरिका के युद्ध का खर्च, ट्रंप ने बताया कब तक चलेगी जंग?
Ghaziabad News: यूट्यूबर सलीम पर हमले के दोनों आरोपी सगे भाई ढेर, दूसरे का भी पुलिस ने किया एनकाउंटर
गाजियाबाद: यूट्यूबर सलीम पर हमले के दोनों आरोपी सगे भाई ढेर, दूसरे का भी पुलिस ने किया एनकाउंटर
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
भारतीय टीम के प्रैक्टिस टाइम में अचानक किया गया बदलाव, मचा हड़कंप, क्या ‘चंद्र ग्रहण’ है वजह
भारतीय टीम के प्रैक्टिस टाइम में अचानक किया गया बदलाव, मचा हड़कंप, क्या ‘चंद्र ग्रहण’ है वजह
Viral Video: गुरुग्राम ऑफिस में होली की धूम, लैपटॉप हाथ में लेकर डांस करता कर्मचारी हुआ वायरल
गुरुग्राम ऑफिस में होली की धूम, लैपटॉप हाथ में लेकर डांस करता कर्मचारी हुआ वायरल
होली पर सेहत से न करें समझौता, ऐसे पहचानें आपका गुलाल असली है या मिलावटी
होली पर सेहत से न करें समझौता, ऐसे पहचानें आपका गुलाल असली है या मिलावटी
Holi 2026 Warning: सिंथेटिक रंगों से स्किन-आंखों और फेफड़ों को कैसे हो सकता है नुकसान? जानें इनसे बचने का तरीका
सिंथेटिक रंगों से स्किन-आंखों और फेफड़ों को कैसे हो सकता है नुकसान? जानें इनसे बचने का तरीका
Embed widget