एक्सप्लोरर

Power Crisis in Punjab: बिजली संकट के लिए पंजाब सरकार ने कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार, कहा- कोई इंतजाम नहीं किया

Power Crisis in Punjab: हरभजन सिंह ने बिजली संकट के लिए चरणजीत चन्नी की सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. पंजाब सरकार का कहना है कि बिजली की मांग में बढ़ोतरी हुई है.

Power Crisis in Punjab: गर्मी बढ़ने के साथ ही पंजाब में बिजली का संकट बढ़ गया है. इसी वजह से पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार विपक्ष के निशाने पर है. लेकिन भगवंत मान की सरकार में बिजली मंत्री हरभजन सिंह ने बिजली संकट के लिए पहले की कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. हरभजन सिंह का कहना है कि कांग्रेस की सरकार ने बिजली संकट को लेकर कोई इंतजाम नहीं किया था.

हरभजन सिंह ने बिजली संकट का सारा ठीकरा चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार पर फोड़ा. उन्होंने कहा, ''कांग्रेस की चरणजीत चन्नी सरकार ने मौजूदा सीजन के लिए बिजली को लेकर कोई इंतजाम नहीं किया था. इस साल पहले के मुकाबले बिजली में 40 फीसदी का इजाफा देखने को मिल रहा है. हमारी सरकार कोशिश कर रही है इस संकट से पंजाब के लोगों को निजात दिलाने की.''

इससे पहले पंजाब में विपक्षी दलों ने भीषण गर्मी के दौरान कई जगहों पर बिजली कटौती को लेकर राज्य की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा. विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि वह उपभोक्ताओं को चौबीस घंटे बिजली देने का वादा पूरा करने में विफल रही है.

विपक्ष ने बोला हमला

विपक्षी दलों ने दावा किया कि राज्य में 10 से 13 घंटे की लंबी बिजली कटौती की जा रही है, खासकर ग्रामीण इलाकों में. पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तंज कसते हुए कहा, ''अब तक मान साहब, आप समझ गए होंगे कि शासन एक वास्तविक चुनौती है, कोई लाफ्टर चैलेंज नहीं.''

भगवंत मान सरकार पर निशाना साधते हुए शिरोमणि अकाली दल के नेता बलविंदर सिंह भुंदर ने कहा, ''दिल्ली मॉडल ने पंजाब को बिजली का झटका दिया है. पंजाबियों को, जिन्हें चौबीसों घंटे बिजली की आपूर्ति का वादा किया गया था, गर्मी के मौसम की शुरुआत में 18 घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है.''

Haryana Coronavirus Update: हरियाणा में लगातार बढ़ता जा रहा है कोरोना का कहर, 580 नए मामले आए सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Punjab: लाखों के कर्ज से परेशान थे दो भाई, रेलगाड़ी के आगे छलांग लगाकर कर ली आत्महत्या
Punjab: लाखों के कर्ज से परेशान थे दो भाई, रेलगाड़ी के आगे छलांग लगाकर कर ली आत्महत्या
पंजाब के पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार, अधिकारी की आत्महत्या मामले में एक्शन
पंजाब के पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार, अधिकारी की आत्महत्या मामले में एक्शन
Punjab: जज के घर भी सुरक्षित नहीं! पीतल के बर्तन और बाथरूम की टोंटियां तक उखाड़ ले गए चोर
Punjab: जज के घर भी सुरक्षित नहीं! पीतल के बर्तन और बाथरूम की टोंटियां तक उखाड़ ले गए चोर
Punjab Weather: पंजाब में गर्मी की दस्तक के बीच बारिश का अलर्ट, आज 11 जिलों में बरसेंगे बादल
Punjab Weather: पंजाब में गर्मी की दस्तक के बीच बारिश का अलर्ट, आज 11 जिलों में बरसेंगे बादल

वीडियोज

Chitra Tripathi: जंग सच में रुक गई या फिर Trump चलेंगे कोई नई चाल? | Iran Israel War
New Skoda Kushaq 1.0 automatic review: 8 speed का कमाल ? | Auto Live #skoda #kushaq
New Renault Duster 2026 Petrol Review and Space Test | Auto Live #renaultduster
580KM Range वाली ₹89.99 Lakh Luxury EV ! भारत की पहली Electric Lexus Sedan | Auto Live #lexus
PM Modi's Speech in Lok Sabha: पीएम मोदी ने बता दिया संकट के पार इंडिया! | Middle East

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
प्रयागराज: कोल्ड स्टोरेज हादसे में 4 मजदूरों की मौत, CM योगी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
प्रयागराज: कोल्ड स्टोरेज हादसे में 4 मजदूरों की मौत, CM योगी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
ट्रंप के दावे को ईरान ने किया खारिज, कहा- जवाबी कार्रवाई से डरा अमेरिका, नहीं हुई कोई बातचीत
ट्रंप के दावे को ईरान ने किया खारिज, कहा- जवाबी कार्रवाई से डरा अमेरिका, नहीं हुई कोई बातचीत
IPL 2026 में ऑरेंज कैप जीतने के 5 सबसे बड़े दावेदार, किसी भी बॉलिंग अटैक को कर सकते हैं ध्वस्त
IPL 2026 में ऑरेंज कैप जीतने के 5 सबसे बड़े दावेदार, किसी भी बॉलिंग अटैक को कर सकते हैं ध्वस्त
मुजारबानी के बाद दासुन शनाका ने PSL कॉन्ट्रैक्ट को मारी लात, IPL की पूर्व चैंपियन टीम में मारी एंट्री
मुजारबानी के बाद दासुन शनाका ने PSL कॉन्ट्रैक्ट को मारी लात, IPL की पूर्व चैंपियन टीम में मारी एंट्री
बादशाह के 'टटीरी' गाने पर बड़ा एक्शन, हरियाणा पुलिस ने हटवाए 154 वीडियो-703 रील्स
बादशाह के 'टटीरी' गाने पर बड़ा एक्शन, हरियाणा पुलिस ने हटवाए 154 वीडियो-703 रील्स
UP Police Recruitment 2026: यूपी पुलिस के नौकरी का मौका, 1933 पदों के लिए अक्टूबर-नवंबर में होगी परीक्षा, जानें किस विभाग में कितने पद खाली?
यूपी पुलिस के नौकरी का मौका, 1933 पदों के लिए अक्टूबर-नवंबर में होगी परीक्षा, जानें किस विभाग में कितने पद खाली?
नदी किनारे इश्क फरमा रहा था कपल, तभी लट्ठ लेकर पहुंच गया लड़की का पिता, जमकर हुई जूतम पैजार, वीडियो वायरल
नदी किनारे इश्क फरमा रहा था कपल, तभी लट्ठ लेकर पहुंच गया लड़की का पिता, जमकर हुई जूतम पैजार
Embed widget