एक्सप्लोरर

'कांग्रेस में मचेगी भगदड़, जल्द तीन-चार बड़े नेता...', INLD नेता अभय चौटाला का बड़ा दावा

Haryana Politics News: हरियाणा की पार्टी आईएनएलडी के नेता अभय सिंह चौटाला ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में वोट कांग्रेस को नहीं बल्कि इंडिया गठबंधन को मिले हैं.

Haryana News: इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के नेता अभय सिंह चौटाला (Abhay Singh Chautala) ने दावा किया कि कुछ बड़े नेता जल्द ही कांग्रेस का दामन छोड़ने वाले हैं. उन्होंने साथ ही कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को नहीं बल्कि इंडिया गठबंधन को वोट मिला है. अगर वह अकेले चुनाव लड़ती तो हरियाणा में उसकी सफाई हो जाती. 

अभय सिंह चौटाला ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा, ''तीन-चार और सीनियर नेताओं को लेकर चर्चा है कि ये लोग भी जल्द कांग्रेस को अलविदा कहेंगे. केवल यहीं नहीं करेंगे बल्कि कांग्रेस में बड़ी भगदड़ मची है. लोगों ने कांग्रेस को वोट नहीं दिया. इंडिया गठबंधन को वोट मिला है न कि कांग्रेस को.'' अभय चौटाला ने यह दावा ऐसे वक्त में किया है जब कांग्रेस की बड़ी नेता किरण चौधरी अपनी बेटी श्रुति के साथ बीजेपी में शामिल हो गई हैं. उन्होंने आरोप लगाया था कि कांग्रेस एक व्यक्ति केंद्रित पार्टी बन गई है. 

अपने बलबूते लड़ती तो कांग्रेस का हो जाता सफाया- चौटाला
चौटाला ने आगे कहा, ''कांग्रेस अकेले अपने बलबूते चुनाव लड़ती तो इसकी सफाई हो जाती है. ये तो इंडिया गठबंधन के काम का वोट था इसलिए इसके पांच संसद जीतकर आ गए. अगर इंडिया गठबंधन गैर-बीजेपी और गैर-कांग्रेसी को खड़े करती तो 10 के 10 हमारे जीतते. कोई नहीं रोकता. करनाल में (भूपेंद्र सिंह) हुड्डा ने कैसे मदद की.''

करनाल में कांग्रेस ने कमजोर नेता को दिया टिकट - चौटाला
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि करनाल में कांग्रेस ने बिल्कुल ही कमजोर कैंडिडेट को टिकट दिया. जिसके चुनाव का कोई अनुभव नहीं था. उसका कांग्रेस नेता से कोई संपर्क नहीं था, किसी चुनाव में अग्रणी भूमिका नहीं थी. नौजवान बच्चा था. उसे बहका दिया. कुछ दिया होगा. लेकर टिकट दे दिया. बता दें कि करनाल सीट पर बीजेपी के नेता और पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने चुनाव जीता है. कांग्रेस ने करनाल से दिव्यांशु बुद्धिराजा को टिकट दिया था जिन्हें खट्टर ने दो लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया है. 

ये भी पढ़ें- जालंधर वेस्ट सीट पर AAP-BJP के उम्मीदवार दल-बदलू तो कांग्रेस प्रत्याशी नहीं हारीं चुनाव, किसमें है मुकाबला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget