एक्सप्लोरर

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए क्या BJP करेगी दूसरे दलों से गठबंधन? जानें अमित शाह ने क्या कहा

Haryana Assembly Chunav 2024: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हरियाणा में अक्टूबर में विधानसभा चुनाव कराए जा सकते हैं. आगामी चुनाव में पार्टी को किसी बैसाखी की जरूरत नहीं है. 

Haryana Assembly Election 2024: लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी तापमान बढ़ने लगा है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में अकेले चुनाव लड़ेगी. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि पार्टी लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ हरियाणा की सत्ता को फिर से हासिल करेगी. 

बीजेपी की ओर से जारी एक बयान में अमित शाह ने कहा कि बीजेपी अगला हरियाणा विधानसभा चुनाव सैनी के नेतृत्व में लड़ेगी और वही अगले मुख्यमंत्री भी होंगे. 

गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेगी बीजेपी! 

हरियाणा में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि उन्हें इस बात में कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि बीजेपी राज्य में होने वाले चुनावों के लिए किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी. हरियाणा में अक्टूबर में विधानसभा चुनाव कराए जा सकते हैं. बीजेपी सूत्रों ने बताया कि बैठक में शाह ने कहा कि पार्टी को किसी बैसाखी की जरूरत नहीं है. 

घर-घर जाकर मतदाताओं से करें ये अपील 

अमित शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा हरियाणा में तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी. सूत्रों के अनुसार शाह ने बैठक के दौरान कहा कि राज्य में बीजेपी की बहुमत की सरकार बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को घर-घर जाकर प्रत्येक मतदाता से अपील करनी होगी. 

अमित शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी छह दशक के बाद लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने वाले पहले नेता हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत का आधार पार्टी के सिद्धांत, कार्यकर्ताओं की मेहनत और भाजपा सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्य हैं. 

कांग्रेस काल में था कमीशर और भ्रष्टाचार का राज

अमित शाह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा कांग्रेस के नेता 'कटौती, कमीशन और भ्रष्टाचार' में लिप्त रहे हैं. शाह ने कहा कि पहले हरियाणा में एक सरकार एक जिले के लिए काम करती थी, दूसरी सरकार दूसरे जिले के लिए, लेकिन बीजेपी ने पिछले 10 वर्षों में पूरे हरियाणा के लिए काम किया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी शासन में कोई क्षेत्रीय पक्षपात नहीं है. 

हरियाणा में बीजेपी के CM फेस के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया, कहा- हमने तो पहले ही...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस में जाने की अटकलों के बीच अमित शाह से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, ढिल्लों की नियुक्ति पर उठाए थे सवाल
कांग्रेस में जाने की अटकलों के बीच अमित शाह से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, ढिल्लों की नियुक्ति पर उठाए थे सवाल
ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर स्वर्ण मंदिर परिसर में लगे 'खालिस्तान जिंदाबाद' के नारे, बांटे भिंडरावाले के पोस्टर
स्वर्ण मंदिर परिसर में लगे 'खालिस्तान जिंदाबाद' के नारे, बांटे भिंडरावाले के पोस्टर
Firozpur News: फिरोजपुर में ट्रक और पिकअप की टक्कर, अंतिम संस्कार में जा रहे एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत
फिरोजपुर में ट्रक और पिकअप की टक्कर, अंतिम संस्कार में जा रहे एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत
'लापता' पोस्टर के बाद बिक्रम मजीठिया के समर्थकों का पलटवार, लगे 'टाइगर अभी जिंदा है' वाले बोर्ड
'लापता' पोस्टर के बाद बिक्रम मजीठिया के समर्थकों का पलटवार, लगे 'टाइगर अभी जिंदा है' वाले बोर्ड

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget