एक्सप्लोरर

Amritpal Singh: सांसद अमृतपाल सिंह की मुश्किलें और बढ़ीं, NSA के बाद अब इस मामले में लगा UAPA

Amritpal Singh News: वारिस पंजाब दे के प्रमुख और खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह की कानूनी मुश्किलें और भी बढ़ सकती हैं. अमृतपाल सिंह पर यूएपीए लगाया गया है.

Amritpal Singh Latest News: पंजाब के फरीदकोट जिले के हरि नौ गांव में सिख कार्यकर्ता गुरप्रीत सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने वारिस पंजाब दे प्रमुख और खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह समेत आरोपियों के खिलाफ यूएपीए (UAPA) लगा दिया है. गुरप्रीत सिंह की 10 अक्टूबर 2024 को उसके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने जांच के बाद सांसद अमृतपाल सिंह और आतंकी अर्श डल्ला को भी इस मामले में नामजद किया था.

23 अक्टूबर को कोटकपूरा पुलिस ने एफआईआर में बीएनएस की धारा 111 (संगठित अपराध) जोड़ी थी. वहीं अमृतपाल सिंह और उसके नौ साथियों को पहले ही राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत डिब्रूगढ़ जेल में बंद किया गया है. अब फरीदकोट के इस मामले में यूएपीए की धाराएं लगने से उसके लिए कानूनी मुश्किलें और भी बढ़ सकती हैं. पंजाब पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल करने से पहले यूएपीए की धाराएं भी जोड़ी हैं.

सूत्रों ने दावा किया कि चूंकि पुलिस को 90 दिनों की निर्धारित अवधि के भीतर अदालत में चार्जशीट पेश करने में कठिनाई हो रही थी, इसलिए उन्होंने आरोपियों को डिफॉल्ट जमानत मांगने से रोकने के लिए यूएपीए लगाने का फैसला किया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "यह हत्या अशांति पैदा करने और राष्ट्र की सुरक्षा को कमजोर करने की एक सुनियोजित साजिश थी. हमारे पास सभी आरोपियों को योजनाबद्ध तरीके से कई गैरकानूनी गतिविधियों से जोड़ने वाले पुख्ता सबूत हैं, यही वजह है कि हमने यूएपीए लगाया है."

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, गुरप्रीत सिंह (30 साल) पेशे से अधिवक्ता थे और इंडियन नेशनल लोकदल से जुड़े हुए थे और वो इसके लिए कार्यकर्ता के तौर पर काम कर रहे थे. पिछले साल अक्तूबर में फरीदकोट में दो बाइक सवार बदमाश आए और उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. उनके हमले के बाद गुरप्रीत सिंह की मौत हो गई.

जिस समय गुरप्रीत सिंह पर हमला हुआ उस समय वो पंचायत चुनाव में प्रचार के बाद वापस लौट रहे थे. इस हत्याकांड में पुलिस को सांसद अमृतपाल सिंह के शामिल होने के सबूत मिले थे. साथ ही पुलिस ने जांच में पाया की गैंगेस्टर अर्श डल्ला भी इस हत्याकांड की साजिश में शामिल था.

ये भी पढ़ें- Punjab: पिता लगाते हैं अंडे की रेहड़ी, बेटी बनी महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम की कैप्टन, पहला मैच भी जीता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget