एक्सप्लोरर

Punjab News: पंजाब में BSF जवानों ने पाकिस्तानी ड्रोन पर की फायरिंग, हथियार के साथ हेरोइन भी बरामद

Pakistani Drone In Amritsar: अमृतसर जिले के चक अल्लाह बख्स गांव से बीएसएफ के जवानों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान एक पिस्तौल, 2 मैगजीन, 20 जिंदा राउंड और 5.240 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है.

Punjab News: पंजाब में भारतीय सीमा के पास एक बार फिर पाकिस्तान की नापाक हरकत देखने को मिली. रविवार की सुबह पाकिस्तान की तरफ से फिर भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन कर ड्रोन भेजा गया, जिसको बीएसएफ के जवानों ने गोलीबारी कर रोक दिया. इस दौरान इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. सर्च ऑपरेशन के दौरान बीएसएफ के जवानों को अमृतसर जिले के सीमा के पास के गांव चक अल्लाह बख्स से एक पिस्तौल, 2 मैगजीन, 20 जिंदा राउंड और 5.240 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई.

बीएसएफ पंजाब के एक्स अकाउंट से पोस्ट कर घटना के बारे में जानकारी दी गई है. इसमें कहा गया है कि पाकिस्तानी तस्करों की ओर से नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी के एक और प्रयास को बीएसएफ ने विफल कर दिया.

एक दिन में तीन जगह से बरामद हुई थी हेरोइन

बता दें कि बीते 22 नवंबर को बीएसएफ ने पंजाब ने एक दिन में तीन बड़ी कामयाबी हासिल की थी. पंजाब पुलिस और बीएसएफ पंजाब से एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया था. इस दौरान अमृतसर जिले के अटारी गांव से 5.290 ग्राम हेरोइन बरामद कर पाकिस्तानी तस्करों की एक और तस्करी की कोशिश को बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने नाकाम कर दिया था.

इसके अलावा इसी दिन दूसरी कार्रवाई के दौरान तरनतारन जिले के राजोके गांव में पंजाब पुलिस और बीएसएफ की तलाशी अभियान के दौरान एक ड्रोन, उसके साथ पीले रंग के टेप से लिपटी 523 ग्राम हेरोइन भी बरामद की थी. इसी दिन तीसरी कार्रवाई के दौरान बीएसएफ के सैनिकों ने सीमा पर बाड़ लगाने के लिए एक तलाशी अभियान चलाया था. इस दौरान तरनतारन जिले के मियांवाला गांव से एक पाकिस्तान ड्रोन और 534 ग्राम हेरोइन से प्लास्टिक की एक बोतल भी बरामद की गई थी. 

15 नवंबर को भी मिला था ड्रोन

वहीं 15 नवंबर को भी सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने अमृतसर के रोरनवाला खुर्द गांव के पास भारत-पाकिस्तान सीमा के पास से ड्रोन के साथ हेरोइन का एक पैकेट बरामद हुआ था. इस पैकेट से 500 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी.

यह भी पढ़ेंं: पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के घर पर फायरिंग की लोरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, लिखा- ‘मौत के लिए वीजा...’

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स *T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Firozpur News: होली पर बच्चों की मामूली कहासुनी बनी जानलेवा, दो गुटों के बीच गोलीबारी में 2 की मौत
फिरोजपुर: होली पर बच्चों की मामूली कहासुनी बनी जानलेवा, दो गुटों के बीच गोलीबारी में 2 की मौत
गुरदासपुर: ज्वैलर के घर 3 करोड़ की लूट, निहंगों के भेष में आए 5 बदमाशों ने परिवार को बनाया बंधक
गुरदासपुर: ज्वैलर के घर 3 करोड़ की लूट, निहंगों के भेष में आए 5 बदमाशों ने परिवार को बनाया बंधक
Punjab: मोगा में 5 साल की बच्ची के साथ रेप, होली खेलते समय अगवा कर ले गया पड़ोसी ड्राइवर
Punjab: मोगा में 5 साल की बच्ची के साथ रेप, होली खेलते समय अगवा कर ले गया पड़ोसी ड्राइवर
Fazilka News: फाजिल्का में महिला नेता का मोबाइल हैक, पाकिस्तान से मिल रहीं धमकियां, साथियों से मांगे जा रहे रुपये
फाजिल्का में महिला नेता का मोबाइल हैक, पाकिस्तान से मिल रहीं धमकियां, साथियों से मांगे गए रुपये

वीडियोज

Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU
Chitra Tripathi: बेटे के लिए नीतीश का 'रिटायरमेंट प्लान'? | Big Breaking | Nitish Kumar | Bihar CM
Nitish Kumar Rajyasabha Nomination: नीतीश कुमार के बाद कौन संभालेगा CM कुर्सी? | Bihar Politics
Anupamaa: अनुपमा: प्रेरणा ने प्रेम पर डाली नज़र, अनुपमा ने समारोह के बीच सिखाया सबक
Bollywood News: सनी देओल की ‘एंटनी’ में विजय वर्मा की एंट्री, पहली बार आमने-सामने होगी जोरदार टक्कर

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के IRIS डेना युद्धपोत को डुबोया तो आया कांग्रेस का आधिकारिक बयान, जानें क्या कहा?
अमेरिका ने ईरान के IRIS डेना युद्धपोत को डुबोया तो आया कांग्रेस का आधिकारिक बयान, जानें क्या कहा?
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं? जानें A टू Z डिटेल्स
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं?
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
आम आदमी के लिए ये है देश की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक SUV, 5-स्टार सेफ्टी के साथ ऐसे हैं फीचर
आम आदमी के लिए ये है देश की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक SUV, 5-स्टार सेफ्टी के साथ ऐसे हैं फीचर
लड़की ने कमरे में रखे ढेर सारे सांप और सीढ़ियां, फिर खेलने लगी स्नेक एंड लैडर, वीडियो वायरल
लड़की ने कमरे में रखे ढेर सारे सांप और सीढ़ियां, फिर खेलने लगी स्नेक एंड लैडर, वीडियो वायरल
Embed widget